🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

बालो का झटका कैसे रोके? | How to Stop Hair Fall in Hindi?


1 min read
बालो का झटका कैसे रोके? | How to Stop Hair Fall in Hindi?

बदलती जीवनशैली और बढ़ते प्रदुषण के कारण बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है। अब यह समस्या महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी होने लगी है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए आपको पौषक तत्वों का विशेष रूप से सेवन करना होगा। कई तरीके है जिनसे बालों के झड़ने पर नियंत्रण लगाया जा सकता है।

बालों का झड़ना क्या है? - What Is Hair fall?

प्रत्येक दिन एक निश्चित संख्या यानि की ५० से १०० बाल झड़ना सामान्य है लेकिन सामान्य से ज्यादा बाल झड़ने लगे तो इसे बालों का झड़ना कहते है।

बालों का झड़ना धीरे धीरे गंजेपन में बदल जाता है। आज हर दूसरे व्यक्ति को यह समस्या होने लगी है। सिर के बाल धीरे धीरे करके झड़ना शुरू हो जाते है और देखते ही देखते कुछ दिनों में गंजापन आने लग जाता है। इसे ही बालों का झड़ना कहते है।

बाल टूटने की समस्या सामान्यतः ३० साल के बाद शुरू होती है। महिलाओं में बाल टूटने को फीमेल पैटर्न बॉल्डनेस कहते है और पुरुषों में इसे मेल पैटर्न बॉल्डनेस कहते है। लेकिन महिलाओं के बाल झड़ने पर हेयरलाइन नहीं हटती।

बाल झड़ने के कारण - Hair Fall Reasons in Hindi

बालों के झड़ने के पीछे बहुत से संभावित कारण होते है तो क्या है हेयर फॉल के कारण जानते है।

1) दवाएँ

कुछ दवाएं भी बाल झड़ने का कारण बनती है। दवाओं के साइड इफेक्ट्स से भी बाल झड़ते है। यह दवाएं मुंहासे का इलाज करने वाली दवाएं, कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवा, रक्त को पतला करने वाली दवाएं होती है।

2) प्रेग्नेंसी

महिलाओं को गर्भावस्था के बाद भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। प्रेग्नेंसी के बाद एस्ट्रोजन के स्तर में कमी हो जाती है। लेकिन यह अस्थायी होती है जो वर्षभर में या उससे पहले ही ठीक हो जाती है।

3) किसी बीमारी में

अगर आपको कोई बीमारी है तो भी बाल झड़ सकते है। जैसे कि थायरॉयड, गंभीर पोषाहार समस्या या सेक्स हार्मोन में असंतुलन, विशेषकर प्रोटीन, बायोटीन, जिंक की कमी।

4) बर्थ कण्ट्रोल दवाएं

बर्थ कण्ट्रोल का सेवन करने से भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। बहुत से लोगों में कुछ समय बाद या हफ्तों के बाद यह समस्या होती है जब वह पिल्स लेना बंद कर देते है।

5) वंशानुगत गंजापन

परिवार में किसी को यह बीमारी है या पहले थी तो भी आनुवंशिकता की वजह से ऐसा हो सकता है।

बालों का झड़ना कैसे रोके - How to Stop Hair Fall

अगर बाल झड़ रहे है तो आपको बहुत सी बातों का ध्यान रखना होगा जैसे क्या करना चाहिए क्या नहीं। तो जानते है बाल झड़ने से रोकने के उपाय में क्या शामिल है।

1) तनाव कम लें

यदि आप तनाव लेते है तो आपके शरीर में उन हार्मोन्स की उत्तपत्ति होती है जो बाल झड़ने में सहायक होते है। इसलिए जितना हो सके खुश रहने की कोशिश करे।

2) फलों व सब्जियों का सेवन करे

अपने आहार में फल और सब्जियां शामिल करे। अच्छा खानपान ही स्वस्थ बालों के लिए जरुरी होता है। जंक फ़ूड और बाहर के खाने से बचना चाहिए।

3) रासायनिक उत्पादों का प्रयोग

ज्यादा रासायनिक उत्पादों का बालों पर प्रयोग करने से भी बाल झड़ते है। इसके बजाय आप प्राकृतिक उत्पादों को ही बालों पर लगाए।

4) प्रदुषण

अपने बालों को प्रदुषण से जरूर बचाये। प्रदूषित वातावरण का बालों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।


5) योग और व्यायाम करे

योग व व्यायाम हर बीमारी का इलाज है। इससे तनाव कम करने में भी मदद मिलती है। रोज सुबह योग और व्यायाम का अभ्यास करे।

6) स्वस्थ जीवनशैली

आपको एक स्वस्थ जीवनशैली अपनानी होगी। देर रात तक ना जागे और सुबह समय से उठे, एक्सरसाइज करे, अच्छी आदतें अपनाएं।

7) दवाइयां

यह हेयर फॉल का इलाज सबसे मुख्य होता है। आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर अपना इलाज करवा सकते है।

बालों का झड़ना रोकने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Hair Fall Treatment in Hindi)

ज्यादातर मामलों में घर के नुस्खों से भी बाल को टूटने से बचाया जा सकता है। यह सबसे कारगर तरीका होता है। जानते है घरेलू उपायों से हेयर फॉल कैसे रोके

1) आंवला

वर्षों से आंवले का बालों के प्राकृतिक उपचार के लिए प्रयोग किया जाता रहा है। अपने बालों की लम्बाई के अनुसार आंवले का पाउडर लें और उसमें पानी डालकर रातभर के लिए गला दें। सुबह इस पेस्ट को बालों पर लगाएं। एक घंटे तक बालों पर लगाकर रखने के बाद बाल धों लें।


2) मेथीदाने का पाउडर

मेथी पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे आधे घंटे तक बालों में लगाकर रखे। सूखने पर बालों को पानी से धों लें। हफ्ते में २ बार इस विधि का प्रयोग कर सकते है।


3) एलोवेरा -

एलोवेरा में बालों को मजबूत और सुंदर बनाने के गुण होते है। एलोवेरा की पत्तियों में से जेल को निकालकर अपने बालों पर लगाएं और २० से २५ मिनट तक लगा रहने दे फिर सादे पानी से बाल धों ले।

4) प्याज का रस -

बालों की सुंदरता में प्याज की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। एक प्याज का रस निकाल लें। अपने बालों की लम्बाई के हिसाब से थोड़ा सा उसमें पानी मिला लें। इसे बालों की जड़ों से लेकर पुरे बालों में लगाएं। एक घंटे बाद बालों को शैम्पू से धों लें।

5) तेल मालिश -

नियमित रूप से बालों की तेल से मालिश करे। नारियल का तेल, ऑलिव ऑइल, अरंडी का तेल बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। तेल को हल्का गर्म कर लें और १० मीनट तक बालों पर मसाज करें। रात में मालिश करके सो जाएँ।

6) अंडा -

अंडे भी बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। २ अंडे लें और उसमें १ निम्बू का रस मिला लें। इसे आधे घंटे तक बालों पर लगाकर रखे। फिर शैम्पू से बालों को धों ले।

7) हरसिंगार के बीज -

हरसिंगार के बीजों को पीस लें और लेप जैसा बना लें। हफ्तें में १ बार इस लेप को अपने बालों पर लगाएं। यह बालों के गंजापन को दूर करने में मदद करता है।

8) धनिया पत्ती -

१ कटोरी धनिये की पत्ती में ३, ४ चम्मच पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसके रस को बालों की जड़ो में और बालों में लगाए। एक घंटे तक लगाकर रखने के बाद बाल धों लें।

9) नीम -

नीम का इस्तेमाल आप पाउडर के रूप में या रस के रूप में कर सकते है। नीम पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर भी लगा सकते है और नीम के पानी से बाल भी धो सकते है।

क्या खाने से बाल नहीं झड़ते? - What to Eat to Stop Hair Fall

कुछ ऐसे ही आहार जिनका सेवन करने से बालों का झड़ना कम होकर बालों के विकास में मदद मिलेगी।

1) अंडे - अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है प्रोटीन बालों की सेहत के लिए बहुत मत्वपूर्ण है।

2) फैटी फिश खाएं - कुछ मछलियां जिनमें फैटी एसिड, विटामिन डी, ओमेगा ३ शामिल होता है उनका सेवन करे। यह मछलियां है सैल्मन, छोटी समुद्री मछली, हिलसा, टूना आदि।

3) फल - विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल खाये। बेरी, संतरा, अंगूर, चेरी खाएं यह आपके बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेंगे।

4) हरी पत्तेदार सब्जी - इनमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन पाया जाता है। बालों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए हरी पत्तेदार सब्जी खाना बहुत जरुरी है।

5) नट्स और बीज - नट्स और बीज में जिंक, सेलेनियम, विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो बालों का झड़ना कम करते है।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? (When to Contact a Doctor?)

बाल झड़ना एक सामान्य बिमारी है लेकिन जब यह लिमिट से ज्यादा होने लगे तो डॉक्टर को दिखाना ही सही होता है। प्रतिदिन ५० से १०० बाल गिरना आम है लेकिन जब बाल ढेरों की गिनती में गिरने लगे तो डॉक्टर के पास जाएँ।

निष्कर्ष :

अधिकतर लोगों को अपने जीवन में कभी न कभी बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है लेकिन जब कोई भी तरीका काम ना आएं तो सही समय पर डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए जिससे गंजेपन से बचा जा सकता है।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK