🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

Sambhog Kya Hai in Hindi | सम्भोग क्या है और शारीरिक संबंध कैसे बनाए

सम्भोग क्या है और शारीरिक संबंध कैसे बनाए। यहाँ जाने पहली बार सम्भोग करने का सही तरीका क्या है।


1 min read
Sambhog Kya Hai in Hindi  |  सम्भोग क्या है और शारीरिक संबंध कैसे बनाए

संभोग से सभी को आनंद प्राप्त होता है। यह प्रक्रिया मानव को सुख प्रदान करने वाली होती है किसी भी पुरुष के लिए सम्भोग सुख का एक अलग ही नजरिया होता है। यह सभी पुरुषों के जीवन का एक मुख्य हिस्सा है। अगर आप भी अपनी महिला साथी के साथ सम्भोग करने जा रहे है और आपका यह फर्स्ट टाइम है तो इसकी पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इससे आपकी साथी और आपको किसी तरह की समस्या नहीं आएगी और आपके सम्भोग आनंद को भी बढ़ा देगी।

संभोग क्या है - What Is Sex in Hindi

पुरुष के लिंग का महिला की योनि में जाना सम्भोग होता है। किसी महिला और पुरुष के बीच बनाये गए शारीरिक संबंध को सम्भोग कहते है। सभी मनुष्यों के सम्भोग करने का तरीका और पसंद अलग-अलग होती है। यह मानव जाती में प्रेम पाने और सुख पाने का तरीका है इसका मुख्य उद्देश्य है संतान का जन्म।

सभी मनुष्य की पसंद अलग होती है। इसी पर आपके सेक्स करने का तरीका निर्भर करता है और सेक्स की मात्रा भी की आपको क्या पसंद है, आपकी सेक्स ड्राइव कम है या ज्यादा, आपके जीवन में अच्छा दौर चल रहा है या बुरा सेक्स ड्राइव।

सम्भोग के अन्य प्रकार भी होते है जिसमें लिंग का उपयोग नहीं किया जाता है जैसे : मुख मैथुन अथवा गुदा मैथुन यह दोनों मैथुन की श्रेणी में तो आते है लेकिन इसे सम्भोग नहीं कह सकते। इस तरह के मैथुन अप्राकृतिक व्यवहार में आते हैं विभिन्न देशों में कुछ विशेष प्रकार के यौन कृत्य प्रतिबंधित है।  सम्भोग पर सभी धर्म और सम्प्रदाय अपने अलग - अलग विचार प्रकट करते है।

फ़ोर-प्ले जो सम्भोग से पहले की जाने वाली क्रिया है। जिससे सम्भोग करने का उत्साह अधिक हो जाता है इसमें शरीर से कुछ गन्ध उत्सर्जित होती है। यह आपके साथी को सेक्स करने के लिये उत्तेजित करती है। फ़ोर-प्ले शुरू करने से लेकर सेक्स करने के दौरान परम सुख की प्राप्ति तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया को ही सम्भोग कहते है।

सबकी सेक्स ड्राइव भिन्न होती है जो कुछ इन बातों पर निर्भर करती है। जिनमें शामिल है तनाव, आपके द्वारा ली जाने वाली दवा, अन्य शारीरिक, भावनात्मक और जीवन शैली कारकों के अनुसार सेक्स ड्राइव में परिवर्तन भी हो सकते है।


संभोग कैसे करें - How to Have Sex in Hindi

फर्स्ट टाइम सेक्स करना सभी के लिए घबराहट पैदा कर देता है। कुछ लोगों को डर भी लगता है लेकिन अगर कुछ बातों को ध्यान में रखा जाये और उन तरीकों का प्रयोग किया जाये तो आपको इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।


१. तैयार रहना होगा

आपके मन में सवाल आ रहा होगा की शारीरिक संबंध कैसे बनाए लेकिन सबसे महत्वपूर्ण होता है की आप इस चीज के लिए तैयार है भी या नहीं यह एक प्राकृतिक और शारीरिक गतिविधि तो है ही इसके साथ ही इसमें दो लोगों की भावना भी जुड़ी होती है यदि आपको जरा सी भी घबराहट है तो आप एक बार फिर सोच लें थोड़ा सा समय लें और सोचे कहीं आपको ऐसा तो नहीं लग रहा है की आप दबाव में आकर सेक्स कर रहे है, आपको सेक्स करने के लिए भावनात्मक रूप से तैयार रहना होगा। कंडोम का उपयोग यौन संचारित संक्रमणों (एसटीआई) और गर्भावस्था से बचने के लिए जरूर करें।


२. सहमति लें

आपको यह पता होना जरुरी है की आप और आपकी साथी वास्तव में सेक्स करना चाहते भी हैं या नहीं। अपनी साथी की सहमति को समझे की वो सहमत है या नहीं अगर आपको कोई असहजता महसूस हो रही है तो आप रुके एक दूसरे की सहमति का मान रखे। इसके लिए आपसी संवाद जरुरी है आप अपने साथी से पूछ सकते है की उन्हें कैसा महसूस हो रहा है।


३. सेक्स के विभिन्न प्रकार

सेक्स के बहुत से प्रकार होते है सभी लोग अपनी पसंद के अनुसार सेक्स करते है। आप भी उन तरीकों को आजमा सकते है गुदा या मुख मैथुन करके मुख मैथुन करने के लिए आपकी साथी के जननांगों को अपने मुंह का उपयोग करके करना होगा और लिंग का गुदा में जाना गुदा मैथुन कहलाता है। लिंग का योनि में जाना योनि सेक्स होता है अधिकतर लोग योनि सेक्स ही ज्यादा करते है।


४. फोरप्ले करें

फोरप्ले पर ज्यादा समय बिताना आपके सेक्स के आनंद को अधिक बढ़ा देता है। यह आप और आपके साथी के लिए सेक्स को और भी ज्यादा ख़ास बना देगा। अपने साथी को चूमें उन्हें उत्तेजित करें ताकि आप दोनों एकदूसरे को महसूस कर सके।


५. आपस में बात करें

अपने साथी के साथ संवाद करना सेक्स को मजेदार बना देता है क्योंकि कुछ चीज़ें ऐसी होती है जो आपको अच्छी लग रही है लेकिन आपने उन्हें नहीं बताया और अच्छी नहीं लग रही है तो भी नहीं बताया। तो ऐसे में यह मूड को खराब कर देती है आपकी अपने साथी से सेक्स को लेकर जो अपेक्षाएं वो उन्हें बताएं की आपको क्या पसंद है और क्या नहीं इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है बात करना।


सेक्स के फायदे - Benefits of Sex in Hindi?  

  • सेक्स करने से हृदय स्वास्थ्य अच्छा होता है इससे हृदय रोग का जोखिम कम हो जाता है जैसे : अन्य हृदय रोग, स्ट्रोक।
  • सम्भोग करना माइग्रेन और क्लस्टर सिरदर्द में आराम देता है।
  • सेक्स करने के दौरान शरीर ऑक्सीटोसिन जिसे "प्यार" या "अंतरंगता" हार्मोन कहते है इसे रिलीज़ करता हैं और एंडोर्फिन हार्मोन भी। इन हार्मोनों का संयोजन बेहतर नींद में मदद करता है।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है लोगों में प्रतिरक्षा पर एक अध्ययन किया गया। इसमें सामने आया की जिन लोगों ने ज्यादा सेक्स किया (सप्ताह में एक से दो बार) उनकी लार में इम्युनोग्लोबुलिन अधिक था। जिसका मतलब है की यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।
  • सेक्स रक्तचाप को कम करता है।

यह भी पढ़ें: Sex Ke Fayde in Hindi | सेक्स के फायदे और नुकसान


सेक्स के नुकसान - Side Effects of Sex in Hindi

  • पुरुष पेशाब में दर्द का अनुभव कर सकते है।
  • इससे पुरुषों का व्यायाम प्रदर्शन भी कम हो जाता है।
  • थकान भी महसूस होती है
  • पुरुषों को नींद ज्यादा आती है जिससे दिनचर्या खराब होती है।
  • खुजली या जलन हो सकती है।

निष्कर्ष :

आपने अच्छे से जाना की संभोग किसे कहते है। इससे आपको शारीरिक संबंध बनाने में मदद मिलेगी और आप अपने साथी से खुलकर इस विषय पर चर्चा कर सकेंगे। अगर आपके साथी को इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है तो इस बारे में आप उन्हें जरूर बताएं ताकि उनके मन का डर और शंका खत्म हो सके।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK