🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

सेक्स कैसे करते हैं ~ How to Do Sex in Hindi

पहली बार कर रहे है सेक्स तो इसके टिप्स जरूर जाने और इन बातों का विशेष तौर पर रखे ध्यान। यहाँ जानिए सही तरीके से सेक्स कैसे करे।


1 min read
सेक्स कैसे करते हैं ~ How to Do Sex in Hindi

सेक्स किसी महिला और पुरुष के जीवन का सबसे मुख्य हिस्सा है। यह सिर्फ शरीर का नहीं बल्कि दो आत्माओं का मिलन भी होता है। लेकिन पहली बार सेक्स करने पर हो सकता है की आपके साथी को शर्म महसूस हो रही हो तो शारीरिक संबंध बनाने से पहले अपने साथी से इस विषय पर जरूर बात करे।

सेक्स होता क्या है

किसी पुरुष और महिला द्वारा बनाये गए शारीरिक संबंध को सेक्स कहते है। महिला की योनि में पुरुष के लिंग का प्रवेश होना सेक्स कहलाता है। यह आपको आपके साथी के करीब ले आता है।

अपनी वर्जिनिटी कैसे खोएं

वर्जिनिटी खोना इतना सरल नहीं है जितना लोगों को सरल को लगता हैं। वर्जिनिटी खोने का मतलब मर्मज्ञ संभोग करना होता है। अधिकांश लोगों की यह सोच होती है की सेक्स में काफी दर्द होता है। आपको और आपके साथी को जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। पहले अपने साथी के लिए फीलिंग्स जगाए।

धीरे

धीरे इसे महसूस करे। आप एक दूसरे को किस कर सकते है जिससे की आप दोनों की उत्तेजना बढ़ेगी। गालों को चूमे, शरीर के दूसरे अंगों को चूमे।

जब आप सेक्स करते हैं तो आपके शरीर में क्या होता है

जब आप पहली बार सेक्स करते है तो शरीर में ऐसे कोई संकेत नजर नहीं आते जिससे यह पता लग सके की आपने सेक्स किया है। सेक्स के दौरान जोर से या जल्दी - जल्दी साँस लेने लगते है और शरीर पर पसीना भी आने लगता है।

यह सिर्फ सेक्स की शारीरिक प्रकृति की वजह से होता है। सेक्‍स करते समय रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है। जिससे वल्वा भी सूज सकता है। लेकिन सेक्स पूरा होने के बाद शरीर फिर से पहले की तरह सामान्य स्थिति में आ जाता है।

बहुत सी महिलाओं में हाइमन झिल्ली होती है जो योनि में होती है। यह झिल्ली पहली बार सेक्स करने पर या किसी तरह की गतिविधि या व्यायाम के दौरान फट जाती है।

पहली बार सेक्स करने पर हाइमन झिल्ली फट सकती है। जिससे हल्का रक्तस्राव हो सकता है। वैसे तो पहली बार सेक्स पर हमेशा रक्तस्त्राव नहीं होता। कुछ महिलाएं सेक्स के पहले भी अनजाने में हाइमन झिल्ली को तोड़ चुकी होती है।

पहली बार सेक्स करने के प्रो टिप्स

पहली बार सेक्स करने में बहुत से लोगों को हिचकिचाहट होती है। तो यहाँ आपको कुछ ऐसे टिप्स बताये गए है जिससे आपको सेक्स करने में आसानी होगी। तो जानते है पहली बार सेक्स कैसे किया जाता है

१. पार्टनर की सहमति का ध्यान रखे

आपको अपने पार्टनर की सहमति का सम्मान करना होगा। आपको जानना होगा की वो सेक्स के लिए सहमत है या नहीं। अगर आपको सेक्स करने में जरा भी असुरक्षित महसूस हो रहा है तो अपने फैसले पर दोबारा विचार करे।

२. प्रिकॉशन इस्तेमाल करे

पहली बार सेक्स करने पर सुरक्षा का ध्यान रखे। क्योंकि गर्भावस्था से बचा जा सकता है। अगर आप बच्चा प्लान नहीं कर रहे है तो प्रोटेक्शन इस्तेमाल करे इससे आप गर्भावस्था की चिंता किये बिना सेक्स का आनंद ले सकते है।

३. अलग ट्राई ना करे

आपको सेक्स करने में कुछ अलग ट्राई करना जरुरी नहीं है पहली बार में कुछ अलग ट्राई करने से हो सकता है की आप ठीक से ना कर पाए और आपके पार्टनर का मूड खराब हो जाये।

४. हाइजीन रहे

आपको साफ़ सफाई का ध्यान रखना होगा। नाखूनों को काटकर रखे, हाथ अच्छे से साफ़ हो। हर बार सेक्स करते समय नए कंडोम का प्रयोग करे। सफाई ना होने की वजह से महिलाओं की योनि में इन्फेक्शन हो सकता है। सेक्स के पहले और तुरंत बाद पेशाब जरूर करे।

५. पीरियड्स के दौरान सेक्स

अगर आपकी महिला साथी पीरियड्स में है तो इस दौरान सेक्स करने के लिए उनकी सहमति जरूर ले।

६. बात करे

सेक्स करने के पहले सेक्स के बारे में पूरी तरह से जानकारी होना जरुरी है। आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात करे जिसे सेक्स की जानकारी हो।

सेक्स कैसे करते हैं

  • आप प्यार भरी बाते करके अपने साथी को सेक्स के लिए उत्साहित  करे।
  • हस्थमैथुन करे अपने पार्टनर के द्वारा और स्वयं के द्वारा।
  • फोरप्ले करे जिसमें किस करना, एक दूसरे को प्यार से छूना शामिल है।

सेक्स के विभिन्न प्रकार

अगर सेक्स करने जा रहे है तो आपको इसके प्रकारों के बारे में जानकारी होना भी जरुरी है की सेक्स कितने प्रकार का होता है।

१. ओरल सेक्स

इसमें पार्टनर के जननांगों को उत्तेजित करने के लिए मुंह का उपयोग किया जाता है। इस सेक्स से बीमारी फैलने का खतरा होता है पर इससे महिला गर्भवती नहीं हो सकती हैं।

२. अनल सेक्स

यह गुदा मैथुन होता है। गुदा मैथुन से गर्भवती होने का खतरा नहीं रहता। लेकिन असुरक्षित गुदा मैथुन से एचआईवी और एसटीडी होने की संभावना रहती है।

३. आउटरकोर्स

इस सेक्स में हस्तमैथुन होता है। इसमें प्रेगनेंसी का खतरा कम रहता है लेकिन एसटीडी का खतरा होता है।

४. इंटरकोर्स

इंटरकोर्स सेक्स तब होता है जब एक लिंग योनि के अंदर जाता है। इस सेक्स से आप गर्भवती हो सकती हैं।

सेक्स करने के फायदे

सेक्स करने से कई स्वास्थ्य लाभ भी होते है जानते है इनके बारे में।

  • सेक्स करने से रक्तचाप कम होता है। यह रक्तचाप को बेहतर बनाये रखता है।
  • यह दिल की सेहत को अच्छा बनाये रखने का भी काम करता है।
  • इसे शारीरिक गतिविधि भी कह सकते है जिससे कैलोरी बर्न होती है।
  • अच्छी सेक्स लाइफ आपको खुश करती है सेक्स करने से ख़ुशी मिलती है।
  • इससे प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम कम होता है।
  • बेहतर नींद में भी सेक्स मदद करता है।

पहली बार सेक्स के लिए सावधानियां

यदि आप पहली बार सेक्स कर रही है तो आपको सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना होगा। आपने बेबी प्लान नहीं किया है तो सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन के लिए कंडोम का इस्तेमाल करे। प्रोटेक्शन से बीमारियों के होने से भी बचा जा सकता है।

निष्कर्ष :

हर किसी के लिए सेक्स का अपना महत्व होता है। लेकिन सबसे जरुरी बात है अपने पार्टनर की ख़ुशी और सहमति। सेक्स के दौरान पार्टनर की सहमति का ध्यान रखे और अपनी सेक्स लाइफ को खूबसूरत बनाये।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK