🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

ब्रेस्ट ग्रोथ टिप्स ~ Breast Growth Tips to Increase Breast Size

इन ब्रेस्ट ग्रोथ टिप्स से कुछ ही दिनों में अपने ब्रेस्ट का आकार बढ़ाए। ब्रेस्ट की ग्रोथ बढ़ाने और उन्हें सुडौल बनाने का प्राकृतिक तरीका।


1 min read
ब्रेस्ट ग्रोथ टिप्स ~ Breast Growth Tips to Increase Breast Size

हर महिला का सपना होता है की वह खूबसूरत दिखे। महिला के शरीर की खूबसूरती के लिए स्तनों का आकार बहुत मायने रखता है। अगर उनके स्तन छोटे होते है तो वह खूबसूरती को कम कर देते है। ऐसे में वह ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय करती है। जिनमें से बहुत से उपाय उल्टा असर कर जाते है।

स्तन (ब्रेस्ट) छोटे होने के कारण

जो लड़कियां अपने स्तनों के छोटे साइज को लेकर परेशान रहती है। उनके लिए यह जानना जरुरी है की ब्रैस्ट न बढ़ने के कारण क्या है।

  • शरीर में जब पोषक तत्वों की कमी होती है तब भी ब्रेस्ट साइज छोटे होते है।
  • भोजन में विटामिन और खनिजों की कमी होने से भी यह समस्या होती है।
  • वजन कम होने की वजह से भी छोटे ब्रेस्ट होते है।
  • यह आनुवांशिक भी हो सकता है। अगर परिवार की किसी महिला को भी इस तरह की समस्या रही तो आप में भी हो सकती है।
  • असंतुलित हार्मोन भी इसका एक कारण है।
  • कुछ दवाइयाँ ऐसी होती है जो ब्रेस्ट के साइज को बढ़ने से रोकती है।

ब्रेस्ट ग्रोथ टिप्स

अगर आप भी ब्रेस्ट बढ़ाने का उपाय ढूंढ रहे है तो जल्दी ब्रेस्ट बढ़ाने के टिप्स को अपनाएं।

१. सोया प्रोडक्ट या सोयाबीन दूध

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय में यह बहुत कारगर होता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। सोया प्रोडक्ट से ब्रेस्ट डेंसिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। सोयाबीन से सोया दूध प्राप्त किया जाता है। सोयाबीन शरीर में स्वस्थ एस्ट्रोजन के स्तर को बनाए रखता है। आपको इसकी ओवरडोज़ से बचना होगा और इसकी मात्रा को सुनिश्चित करना होगा।

२. दूध

दूध के सेवन से भी स्तन का आकार बढ़ाने में मदद मिलती है। आप दूध से बने उत्पाद का सेवन कर सकते है जैसे : मक्खन, पनीर, साबुत दूध। लेकिन आपको ध्यान रखना होगा ज्यादा वसा से आपका मोटापा ना बढ़ने लगे। दूध सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यदि आपको दूध से एलर्जी है तो आप डॉक्टर से इस बारे में बात कर सकते है।

३. मालिश

ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाने का बेहतरीन तरीका है मालिश। स्तनों पर गोलाकार में मालिश करे। स्तन पर मालिश करने के लिए आप किसी अच्छे  तेल या लोशन का प्रयोग करे। जैतून का तेल, अलसी का तेल या किसी लोशन। ज्यादा जोर से स्तनों को रगड़े नहीं। इससे स्तन सूजे हुए और संवेदनशील हो सकते हैं।

४. सौंफ

सौंफ के बीज में पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड्स जिनमें एस्ट्रोजनिक गतिविधि होती है। यह शरीर में एस्ट्रोजन का उत्पादन बढ़ाने में सहायक होते है। जिससे ब्रेस्ट का विकास होता है। पानी में सौंफ डालकर उबाले इसे आपको गर्म ही पीना होगा। चाहे तो शहद भी मिला ले आपको जल्दी ही फायदा दिखेगा।

५. पपीता

यह सुनकर शायद आश्चर्य होगा। लेकिन यह सच है पपीता प्राकृतिक रूप से स्तनों के आकार को बढ़ाता है। दूध के साथ पपीते का सेवन करे। गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यह आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है।

६. हरी पत्तेदार सब्जियां

अगर आप बड़े स्तन पाना चाहते है तो अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को भी शामिल करें। सब्जियों से आयरन और कैल्शियम प्राप्त होगा। इससे हार्मोन्स का संतुलन भी अच्छा होता है।

७. नट्स

इनमे मोनोअनसैचुरेटेड पाया जाता है जो वसा का एक समृद्ध स्रोत होता है। यह स्तन ऊतक के निर्माण में मदद करते है। आप रोज नट्स खाएं।

८. मेथी

स्तन बढ़ाने के उपाय के लिए घरेलू नुस्खों में मेथी एक अच्छा नुस्खा है। मेथी में मेस्टोजेनिक प्रभाव होता है, जो ब्रेस्ट को बढ़ाता है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने की बहुत सी क्रीम में भी मेस्टोजेनिक होता है। मेथीदाने का पानी पिएं और मेथी के तेल से भी रोज मालिश करने से असर अच्छा होगा।

९. सॉ पाल्मेटो

यह एक तरह की जड़ी बूटी के रूप में पुरुषों और महिलाओं के हार्मोन नियंत्रित करने के लिए जानी जाती है। इसे भोजन में शामिल कर सकते है। ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने के लिए यह एक प्राकृतिक तरीका है। इसके ओवरडोज से आपको बचना चाहिए इसके सप्लीमेंट्स आसानी से मिल जाते है।

१०. जंगली रतालू

यह महिला की प्रजनन प्रणाली की सेहत को बनाये रखता है। यह एस्ट्रोजन का एक विकल्प भी होता है। इसे डायरेक्ट ना खाएं बल्कि इसके सप्लीमेंट्स जैसे: कैप्सूल, क्रीम, चूर्ण के रूप में इस्तेमाल कर सकते है।

११. योग

योग कई तरह के रोगों को ठीक करने में बहुत ही कारगर है। यह स्तनों को बढ़ाने में भी सहायक है। योग करके आप अपने ब्रेस्ट साइज को बढ़ा सकते है। कुछ योग जिनमें शामिल है।

  • भुजंगासन - इसे कोबरा मुद्रा भी कहते है।
  • उष्ट्रासन - इस योग को कैमल पोज़ के रूप में जानते है।
  • द्विकोणासन - यह योग डबल एंगल पोज़ होता है।

१२. शतावरी

अगर रोज शतावरी का सेवन करते है तो यह आपके ब्रेस्ट साइज को बढ़ा देगी। ३ ग्राम शतावरी का पाउडर लें। इसे एक कप गर्म दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पियें। इससे आपके स्तनों की साइज में वृद्धि होगी।

१३. प्याज का रस

ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने के आसान तरीके में प्याज भी शामिल है। प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें। इसमें हल्दी और शहद मिलाकर रात को स्तनों की मालिश करके सोएं।

१४. व्हीट जर्म ऑइल

यह स्तनों के ऊतकों में रक्तप्रवाह में सुधार करता है। इसमें विटामिन ई भी होता है। १० मिनट तक इस तेल से स्तनों पर मालिश करे। अच्छे परिणाम के लिए दिन में २ - ३ बार मालिश करे। इससे स्तनों को पोषण भी मिलेगा।

१५. केले

केले से ब्रेस्ट साइज कैसे बढ़ाये इसके लिए आप रोज २ - ३ केले खाएं। केले में वसा अच्छी मात्रा में होती है जिससे ब्रेस्ट का विकास होता है।

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए व्यायाम

अब घरेलू नुस्खे जानने के बाद कुछ व्यायाम भी आपको बताएंगे। जो ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में लाभकारी होते है।

१. पुश-अप्स

इससे स्तनों के नीचे स्थित पेक्टोरल मांसपेशियां मजबूत होती है। शुरू में आपको इससे थकान होगी। लेकिन धीरे - धीरे आदत हो जाएगी। एक दिन में ४ से ५ पुश-अप के २ - ३ सेट करे।

२. वॉल अप्स

जिन महिलाओं को पुश-अप्स कठिन और थका देने वाला लगता है उनके लिए वॉल अप्स अच्छा साबित होता है। इससे भी पेक्टोरल मांसपेशियां मजबूत होती है। स्तनों के आकार में वृद्धि करने में और उन्हें टोन करने के लिए यह एक्सरसाइज अच्छी होती है।

३. चेस्ट कॉन्ट्रेक्शंस

इसमें ब्रेस्ट के आइसोमेट्रिक संकुचन पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इससे स्तनों का निर्माण बेहतरीन तरह से होता है।

४. चेस्ट प्रेस विथ डम्बल

इससे ​स्तन के ऊतक मजबूत होते है। इस व्यायाम को ऐसे डम्बल के साथ करें जिसे आप आसानी से उठा सके। यह पेक्टोरल मांसपेशियों को भी मजबूत करता है।

५. क्रंचेस

यह एक्सरसाइज स्तन को टोन करती है। इससे एब मसल्स भी मजबूत होते हैं। एब्स आकार में आ जाते हैं तो स्तन की मांसपेशियां भी मजबूत हो जाती है और स्तन भरे हुए लगते है।

निष्कर्ष :

ब्रेस्ट बढ़ाने के उपाय और एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने पर ही आपको इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्तनों का साइज बढ़ाने के लिए किसी भी तरह की दवाई का डॉक्टर की परामर्श के बिना उपयोग ना करे। नहीं तो आपको बाजार की दवाई से साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते है।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK