🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

Sex Ke Fayde in Hindi | सेक्स के फायदे और नुकसान

सेक्स शरीर के लिए अच्छा है या बुरा सेक्स करने से क्या होता है जरूर जाने सेक्स के फायदे और नुकसान।


1 min read
Sex Ke Fayde in Hindi | सेक्स के फायदे और नुकसान

सेक्स मनुष्य के जीवन का एक मुख्य हिस्सा है सेक्स करने से जहाँ महिलाओं और पुरुषों को लाभ होते है वहीं इसके कुछ नुकसान भी होते है। यह तो नहीं कहा जा सकता की इसके लाभ ज्यादा है या नुकसान क्योंकि यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आपके सेक्स करने का तरीका क्या है लेकिन सेक्स करने से फायदे और नुकसान दोनों ही होते है।

सेक्स क्या है - What Is Sex in Hindi?

सेक्स मुख्य रूप से पुरुष के लिंग को महिला के योनि में डालने की प्रक्रिया है। यह बिल्कुल सामान्य है जो मानव को सुख प्रदान करती है। सेक्स आनंद के उद्देश्य से या प्रजनन के लिए किया जाता है। सेक्स का सुख सभी अन्य सुखों से अलग होता है। सेक्स एक स्वाभाविक क्रिया है, जो विभिन्न जोड़ों के लिए उनकी यौन इच्छाओं के आधार पर भिन्न हो सकती है। क्योंकि सभी एक दूसरे से अलग होते है।

सेक्स करने की मात्रा निश्चित नहीं होती है क्योंकि सेक्स करना आपके ऊपर निर्भर करता है। आपके जीवन से संबंधित घटनाओं पर अच्छे समय में ज्यादा और बुरे समय में शायद कम ही किया जाएँ, सेक्स ड्राइव कम या ज्यादा होने पर भी निर्भर करता है। कुछ लोग हर दिन सेक्स करते है लेकिन कुछ इसे अपने रोज के दिनों में शामिल नहीं करते।

योनि सेक्स को मुख्य रूप से सेक्स के रूप में जाना जाता है। जब किसी पुरुष का लिंग महिला की योनि में प्रवेश करता है तो उसे योनि सेक्स कहते है। गुदा में लिंग का प्रवेश कुछ जोड़ों द्वारा पसंद किया जाता है, जबकि अन्य मुख मैथुन पसंद करते हैं। मुख मैथुन का मतलब किसी अन्य व्यक्ति के जननांगों को उत्तेजित करने के लिए मुंह, होंठ या जीभ का उपयोग करने की गतिविधि से है। हस्तमैथुन को भी सेक्स माना जा सकता है। योनि सेक्स सबसे प्रमुख रूप है।

सेक्स के फायदे - Benefits of Sex in Hindi?

सेक्स करने के फायदे में शामिल हैं।

  • रक्त चाप कम होता है
  • प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है
  • बेहतर हृदय स्वास्थ्य, हृदय रोग का कम जोखिम
  • आत्मसम्मान में वृद्धि
  • अवसाद और चिंता में कमी
  • कामेच्छा में वृद्धि
  • तुरंत प्राकृतिक दर्द से राहत
  • बेहतर नींद में मदद
  • यौन साथी के साथ अच्छे संबंध और निकटता में वृद्धि
  • शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह से तनाव में कमी

पुरुषों में यौन लाभ - Sex Benefits in Men  in Hindi

यहां आपको पुरुषों के लिए सेक्स के फायदे के बारे में बताया गया है।

१. सेक्स करने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में वृद्धि होती है यह उनमें वीर्य की गुणवत्ता में सुधार से नजर आता है। इससे टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

२. सेक्स आपकी मृत्यु दर को भी प्रभावित कर सकता है। सेक्स मृत्यु दर का जोखिम ५० प्रतिशत कम कर देता है।


३. सेक्स पुरुषों की मांसपेशियों को बेहतर बनाने में भी भूमिका निभाता है।

४. पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर विकसित होने का जोखिम कम हो जाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि स्खलन की आवृत्ति को साप्ताहिक रूप से तीन बार से अधिक बढ़ाने से प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम में १५% की कमी होती है।


५. अधिक सेक्स करने से पुरुषों में यौवन लंबे समय तक बना रहता है जो उनकी त्वचा के स्वास्थ्य और ऊर्जा के स्तर में दिखाई देता है।


६. स्खलन की प्रक्रिया से तनाव को कम करने और स्खलित वीर्य के साथ शरीर द्वारा कार्सिनोजेनिक एजेंटों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

महिलाओं में यौन लाभ - Sex Benefits in Women in Hindi


महिलाओं में सेक्स के कई स्वास्थ्य लाभ है तो महिलाओं में सेक्स करने से क्या होता है

१. सेक्स महिलाओं में एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाता है जिससे उनकी प्रजनन क्षमता बढ़ती है। प्रजनन क्षमता के अलावा एस्ट्रोजन महिलाओं में कई अन्य कार्य भी करता है।

२. यह स्तन ऊतक के विकास में मददगार है खासकर जो स्तनपान कर रहे हैं।

३. योनि की चिकनाई में भी सुधार करता है जिससे योनि का कम होता है।

४. इसके अलावा सेक्स ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम करता है।

५. सेक्स महिलाओं की त्वचा में भी सुधार कर सकता है। चेहरे की महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में इसकी भूमिका है। महिलाओं की त्वचा की बनावट में सुधार करने में सेक्स की भूमिका हो सकती है।

यह भी पढ़ें: फर्स्ट टाइम सेक्स कैसे करें | First Time Sex Tips in Hindi

संभोग करने से क्या होता है - What Happens When You Have Sex in Hindi


सम्भोग करने से आपके शरीर के अंदर क्या हो रहा है जो आपको सेक्स के दौरान महसूस करने और प्रतिक्रिया करने के लिए प्रेरित करता है। संभोग करने से क्या होता है इसे इस तरह समझते है।

उत्साह - सेक्स करने से उत्तेजित होने पर दिल तेजी से धड़कता है और आपकी सांसें भारी होती जाती हैं। त्वचा का लाल होना भी सामान्य है। जननांगों में अधिक रक्त प्रवाहित होता है। लिंग खड़ा हो जाता है, निप्पल सख्त हो जाते हैं और योनि गीली हो सकती है। आपके पूरे शरीर की मांसपेशियां तनावग्रस्त हो जाती हैं, जिससे यौन तनाव बढ़ता है।

पठार - सेक्स के दौरान आपके शरीर में जो भी परिवर्तन होते है वह तेज हो जाते है जैसे : श्वास, हृदय की गति तेज और रक्तचाप का बढ़ना। योनि में हल्की सी सूजन आ जाती है और उसकी दीवारें गहरे रंग की हो जाती हैं। भगशेफ स्पर्श करने के लिए अति संवेदनशील हो जाता है। अंडकोष ऊपर की ओर खिंचते हैं।

संभोग - यौन उत्तेजना अपने चरम पर पहुंच जाती है। जब आपका शरीर तनाव मुक्त करता है उस समय तीव्र मांसपेशियों का संकुचन महसूस होता हैं। योनि और गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं। लिंग के आधार की मांसपेशियां में कसावट महसूस होती हैं और मुक्त होती हैं, वीर्य का स्खलन होता है।

संकल्प - सेक्स के बाद शरीर सेक्स के पहले की स्थिति में वापस आ जाता है। श्वास शांत हो जाती है। मांसपेशियां आराम करना चाहती हैं। लिंग और योनि अपने मूल आकार और रंग में वापस आ जाते हैं। आप शांत, संतुष्ट या थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

हस्तमैथुन के क्या फायदे हैं - What Are the Benefits of Masturbation  in Hindi?

सेक्स की तरह हस्तमैथुन के भी कई लाभ होते है जिनमें शामिल हैं:

१. अपने शरीर से परिचित होना

जब आप हस्तमैथुन करते है तो आप अपने शरीर से परिचित होते है की आपको सेक्स में क्या अच्छा लगता है। सेक्स को लेकर आपके साथी से आपकी क्या आशाएं होगी की जो आपको पसंद है आप उनसे साझा कर पाएंगे।


२. आत्म-सम्मान और शरीर की छवि में बढ़ावा

नियमित हस्तमैथुन करना आत्मविश्वास देता है। इससे आत्म-जागरूकता, शरीर-जागरूकता, आत्म-स्वीकृति और आत्मविश्वास विकसित होता है।


३. यौन संतुष्टि में वृद्धि

हस्तमैथुन करने वाले लोगों में सेक्स संतुष्टि होती है। जो लोग हस्तमैथुन करते है वह सेक्स में संतुष्टि प्राप्त करते है।

४. कामेच्छा में वृद्धि

हस्तमैथुन करने से आप अधिक सेक्स करना पसंद करते है जितना अधिक सेक्स करेंगे इससे डोपामाइन, एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन की वृद्धि के कारण कामेच्छा बढ़ती है जिससे सेक्स करना अच्छा लगता है।


५. खुश मिलती है

हस्तमैथुन मस्तिष्क के उन हिस्सों को सक्रिय करता है जो हाइपोथैलेमस और थैलेमस जैसे आनंद के लिए जिम्मेदार होते हैं हस्तमैथुन को पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है और इसमें कम स्वास्थ्य जोखिम जुड़े होते हैं।

सेक्स के साइड इफेक्ट - Side Effects of Sex  in Hindi

सेक्स के स्वास्थ्य लाभ बहुत हैं लेकिन कुछ साइड इफेक्ट भी है।

१. सेक्स के बाद दर्द

यह आमतौर पर संभोग के बाद पुरुषों और महिलाओं दोनों को होता है। महिलाओं को योनि में दर्द का अनुभव हो सकता है, उन्हें जांघ में भी दर्द हो सकता है। पुरुषों को लिंग में दर्द का अनुभव हो सकता है। गंभीर दर्द चिंता का विषय है।


२. असुरक्षित यौन संबंध और एसटीडी का जोखिम

अगर आपने असुरक्षित यौन संबंध बनाया है तो आपको और आपके साथी को एड्स, सिफलिस और गोनोरिया जैसे गंभीर एसटीडी होने का खतरा होता है। कंडोम का उपयोग करने से खतरा कम रहता है।


३. पैरों में ऐंठन

दर्द से पैरों में ऐंठन होती है पुरुषों और महिलाओं दोनों को सेक्स के बाद पैरों में दर्द और पैर में ऐंठन होती है। हालांकि, समय के साथ यह ठीक हो जाती है।

महिलाओं में सेक्स के साइड इफेक्ट - Side Effects of Sex in Female in Hindi

महिलाओं में सेक्स के दुष्प्रभाव भी होते है।

  • सेक्स प्रतिरक्षा को प्रभावित करता है।
  • मूत्र पथ के संक्रमण का कारण बनता है।
  • महिलाओं में सेक्स कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है।
  • महिलाओं में सेक्स नींद में खलल डाल सकता है अगर वे सोने की कोशिश कर रही हैं तो समस्या हो सकती है।

पुरुष में सेक्स के साइड इफेक्ट - Side Effects of Sex in Male  in Hindi

पुरुषों में सेक्स के दुष्प्रभाव आगे बताये गए है।

  • सेक्स से पुरुषों को नींद आती है जो काम या अन्य गतिविधियों से पहले करने पर समस्या का कारण बनता है।
  • सेक्स व्यायाम प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है।
  • सेक्स के कारण पुरुषों को पेशाब में दर्द होता है कुछ पुरुषों को सेक्स के तुरंत बाद पेशाब करते समय तेज दर्द होता है।
  • पुरुषों में लेटेक्स कंडोम के इस्तेमाल से सेक्स में खुजली या जलन हो सकती है।
  • सेक्स से पुरुषों को थकान होने की संभावना होती है।

निष्कर्ष

सेक्स के बारे में अब आपको पूरी जानकारी मिल गई की इसके फायदे क्या है और नुकसान क्या होते है। सेक्स करना भी एक तरीके पर निर्भर करता है नहीं तो यह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK