🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

फर्स्ट टाइम सेक्स कैसे करें | First Time Sex Tips in Hindi


1 min read
फर्स्ट टाइम सेक्स कैसे करें |  First Time Sex Tips in Hindi

फर्स्ट टाइम सेक्स करना सभी के लिए खास होता है। फर्स्ट टाइम में शर्म और थोड़ी हिचकिचाहट होना तो जाहिर सी बात है। लेकिन इस पल को ख़ास बनाने के लिए आपको अपने साथी से खुलकर बात करनी होगी, उन्हें अपनी भावनाओं को बताना जरुरी है। तभी आप इस पल को एन्जॉय कर सकेंगे।


फर्स्ट टाइम सेक्स - First Time Sex

पहली बार सेक्स कर रहे है तो आपको पोजीशन का ध्यान रखना होगा। जिससे ना आपको और ना ही आपके पार्टनर को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े। तो जानिए पहली बार सेक्स कैसे करें

1) द सॉफ्ट रॉक -

इसमें आपको पीठ के बल लेटना होगा। आपके पार्टनर को आपकी तरफ चेहरा करके लेटने के लिए बोले। उनसे कहे की वो आपको पकड़े और उनका वजन खुद पर डालने के लिए कहे। अब आप सेक्स का मजा ले सकते हो।


2) मिशनरी पोजिशन -

यह सबसे ज्यादा की जाने वाली पोजिशन है। क्योंकि इसमें दोनों पार्टनर का आई कॉन्टैक्ट लगातार बना रहता है और यह सुविधाजनक भी है।


3) बैलेरिना -

इसमें आपका आपके पार्टनर के साथ संपर्क बराबर बना रहता है। अपने साथी के बगल में लेट जाएँ और एक पैर को उपर उठाएं। उनके पैर आपके पैरों के बीच में रखने को कहें। इस तरह सेक्स करे आपको स्लो स्पीड में ज्यादा मजा आएगा।

4) मैन ऑन टॉप -

पीठ के बल लेटकर पैरों को उपर कर लें। अब अपने पार्टनर को सेक्स करने के लिए कहें। यह पहली बार सेक्स करने में आसान पोजीशन है।

5) लोटस पोजिशन -

इसमें आपके मेल पार्टनर से आपकी गोद में बैठने के लिए कहें। फिर आप सेक्स का मजा ले सकते है।

6) द ड्रैगन -

पेट के बल लेट जाएँ और पैरों को फैला लें। सहारे के लिए तकिया पेट के नीचे रख सकती है। अब अपने पार्टनर को खुद पर पेट के बल लेटने को कहें। इसके बाद आप सेक्स शुरू करे। इस पोजिशन को आप जरूर इंजॉय करेंगी।

सुरक्षित सेक्स के लिए टिप्स - First Time Sex Tips in Hindi

फर्स्ट टाइम सेक्स को यादगार बनाने के लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे। इससे आप अपने अनुभव को लाइफ टाइम के लिए यादगार बना सकेंगे। पहली बार सेक्स कैसे करते हैं के कुछ ख़ास टिप्स।

1) साथी से बात करे -

अगर आप पहली बार सेक्स कर रहे है तो आपको अपने पार्टनर से बात करनी होगी। इससे आप दोनों की हिचकिचाहट दूर होगी और शर्म महसूस नहीं होगी। सेक्स के बारे में जानकारी जरूर लें। अपने बड़े भाई - बहन, दोस्त या किसी से इसके बारे में पूछे की फर्स्ट टाइम सेक्स कैसे करें। क्योंकि इस बारे में जानकारी होना जरुरी है।


2) पार्टनर की सहमति लें -

अपने पार्टनर की सहमति होना जरुरी है। जबरदस्ती बिल्कुल ना करें। इसे आपके पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है। अगर आपको जरा भी असुरक्षित महसूस हो रहा हो तो आप मना भी कर सकते है। अगर आपका पार्टनर सेक्स के दौरान रुकने के लिए बोल रहा है तो जरूर रुके उनकी बात का सम्मान करें।

3) तैयार रहें -

कभी भी यह ना सोचे की समय आने पर सब अपने आप ही हो जाता है। थोड़ी तैयारी जरूर करे। सेक्स करते समय अपनायी जाने वाली सुरक्षा, उससे होने वाले रोग सबकी जानकारी रखे। सेक्स करने के लिए कंडोम जरूर इस्तेमाल करे। अगर आपको घबराहट हो रही है तो आप अपने दोस्त से मदद लें या ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते है।


4) विश्वास दिलाएं -

अपने साथी को विश्वास दिलाएं। उन्हें किसी भी असुविधा का सामना करने का मौका नहीं देना चाहिए। उनसे पूछे की उनकी क्या उम्मीदें है इससे वह ज्यादा सावधानी भी रखेंगे।


5) अलग ट्राई ना करे -

पहली बार सेक्स करने जा रहे है तो कुछ अलग करने की कोशिश ना करे। क्या पता इससे आपका पार्टनर कैसा महसूस करे। इसलिए कुछ अलग ट्राई ना करें ।


6) फोरप्ले -

यह सबसे आसान और अच्छा लगने वाला होगा। अपने साथी को प्यार से स्पर्श करे, किस करे, उनके साथ समय बिताएं इससे आपके पार्टनर को आपके साथ सेक्स करने के लिए शर्म खत्म होगी और आप एक-दूसरे के करीब आएँगे।


7) पिरियडस में -

पिरियड के दौरान सेक्स करने के लिए अपनी महिला साथी की सहमति जरूर लें। क्योंकि पिरियड में सम्बन्ध बनाने के फायदे और नुकसान दोनों ही होते है। अगर आपकी साथी इससे सहमत नहीं है तो उनकी मर्जी का सम्मान रखे।


8) साफ-सफाई रखें -

सफाई का ध्यान रखे। सेक्स करने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोएं। नाख़ून कटे होने चाहिए। महिलाओं को सेक्स करने के पहले और बाद में हर बार पेशाब जरूर करना चाहिए। जब भी आप सेक्स कर रहे है तो कंडोम का इस्तेमाल अवश्य रूप से करे।

याद रखने योग्य अन्य बातें - Other Things to Remember in Hindi

आप सेक्स कर रहे है वो भी पहली बार तो कुछ बातें जो आपको ध्यान में रखनी होगी जिससे आप अपने इस अनुभव को आरामदायक बना सकते हैं।

1) अपने साथी से बात करें -

अगर आप सेक्स करने को लेकर नर्वस हैं तो उनसे इस बारे में बात करें। उन्हें बताएं कि आप कैसा महसूस कर रहे है। खुले और ईमानदार तरीके से बात करे।


2) धीरे करे -

शुरू में धीरे ही सेक्स करे। फिर आप गति बढ़ा भी सकते है। आप दोनों को पसंद हो तो इसे बदल भी सकते है। आपकी योनि या गुदा की मांसपेशियों में समस्या ना आये इस बात का ध्यान रखे।


3) यथार्थवादी अपेक्षाएं निर्धारित करें -

हो सकता है की आप अपने साथी को या खुद को संभोग सुख देने का दबाव महसूस करे। लेकिन समय के साथ अभ्यास के माध्यम से अपने कौशल में सुधार कर सकते हैं।


4) फोरप्ले करे -

फोरप्ले यौन सुख का अनुभव करने का एक शानदार तरीका है। फोरप्ले मजेदार हो सकता है

5) साथी से पूछें -

सेक्स के दौरान संवाद करना सेक्स को अधिक आनंददायक बना सकता है। अपने साथी से पूछें कि वे सेक्स के दौरान कैसा महसूस कर रहे हैं। उनसे पूछे की क्या आप इसका आनंद ले रहे हैं, आपको सहज महसूस हो रहा है। यदि आप असहज महसूस कर रहे हैं तो आप उन्हें रुकने, ब्रेक लेने के लिए कह सकते हैं।

निष्कर्ष :

इस तरह आप पहली बार सेक्स करने का आनंद प्राप्त कर सकते है। आपको अपने साथी की सहमति का अवश्य ध्यान रखना होगा और पहली बार सेक्स कैसे किया जाता है इसके टिप्स जरूर फॉलो करे। इससे आपको बहुत मदद मिलेगी।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK