🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

ब्रैस्ट न बढ़ने के कारण | What Causes Breasts to Stop Growing?


1 min read
ब्रैस्ट न बढ़ने के कारण | What Causes Breasts to Stop Growing?

महिलाओं की सुंदरता में ब्रेस्ट का साइज महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आजकल लड़कियाँ परफेक्ट फिगर के लिए कई तरह के उपाय करती रहती है और छोटे ब्रेस्ट होने की वजह से लड़कियों में आत्मविश्वास की कमी भी हो जाती है। आखिर क्या है ब्रैस्ट ग्रोथ रुकने के पीछे का कारण।

ब्रैस्ट न बढ़ने के कारण

1) हॉर्मोन का असंतुलित होना -

ब्रेस्ट साइज का विकास एस्ट्रोजन हॉर्मोन पर निर्भर करता है। अगर शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी होती है तो भी ब्रेस्ट का आकार छोटा रहता है। जिन लड़कियों में एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी होती है उनके साथ ऐसा होता है।

2) वजन कम होना -

कम वजन वाली महिलाओं को भी छोटे ब्रेस्ट होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकतर महिलाएं जो दुबली पतली होती है उनका ब्रेस्ट साइज भी कम होता है। अपने ब्रेस्ट साइज का आकार बड़ा रखने के लिए वजन को मेंटेन करें।

3) पोषक तत्व ना खाना -

डाइट में पोषक तत्वों की कमी होने की वजह से भी लड़कियों के ब्रेस्ट का साइज कम होता है। अपनी डाइट में पोषक तत्व से भरपूर खाना खाएं इससे ब्रेस्ट का सही से विकास होगा।

4) आनुवंशिक कारण -

इसके पीछे आनुवंशिक कारण भी होता है। यदि परिवार में किसी महिला को भी छोटे ब्रेस्ट की परेशानी रही है तो हो सकता है कि आपको भी इसका सामना करना पड़ सकता है और आने वाली अगली पीढ़ी को भी। तो यह एक आनुवंशिक कारण है।

5) तनाव ज्यादा लेना -

तनाव लेने से भी स्तनों का आकार छोटा रहता है। जो लड़कियां तनाव ज्यादा लेती है उनके स्तनों का साइज सही तरीके से विकसित नहीं हो पाता। इसलिए स्तनों का विकास उचित तरीक से करने के लिए तनावमुक्त रहने की कोशिश करे। जिसके लिए आप ध्यान और योगा भी कर सकते है।

6) दवा का साइड इफ़ेक्ट -

कुछ तरह की दवाओं से साइड इफ़ेक्ट भी हो जाता है। साइड इफ़ेक्ट होने के कारण भी ब्रेस्ट का साइज बढ़ नहीं पाता है तो ऐसी कोई सी भी दवाई ना लें जो नुकसानदायक हो।

7) एक्सरसाइज ना करना -

असंतुलित जीवनशैली से भी शरीर पर प्रभाव पड़ता है। अगर आपकी जीवनशैली असंतुलित है तो भी आपके ब्रेस्ट का आकार बढ़ नहीं पाता है। इसलिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें। रोज सुबह व्यायाम करे इससे शरीर फिट रहेगा।

8) गर्भावस्था -

यह भी एक कारण है जो स्तनों के विकास को रोकता है। स्तनपान कराने के बाद महिलाओं में स्तनों की वृद्धि रुक ​​जाती है। गर्भनिरोधक गोलियां खाने पर स्तनों का आकार अस्थायी रूप से बढ़ जाता है लेकिन जब गर्भनिरोधक गोलियां खाना छोड़ देते हैं तो स्तनों की वृद्धि भी रुक ​​जाती है

9) ट्यूमर -

ट्यूमर भी स्तन के आकार में असंतुलन का कारण बनता है। जिसकी वजह से पीठ दर्द जैसी शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं।

10) मासिक धर्म -

पीरियड्स स्तन के आकार, बनावट में बहुत अलग बदलाव ला सकता है। पीरियड्स की अनियमितता के कारण भी स्तन के आकार में वृद्धि नहीं हो पाती।

11) उम्र -

जैसे-जैसे आप रजोनिवृत्ति के करीब पहुंचती हैं, हार्मोनल परिवर्तन के कारण आपके स्तनों के आकार पर प्रभाव आता हैं। एस्ट्रोजन का स्तर गिरने पर स्तनों में संयोजी ऊतक निर्जलित हो जाते हैं और लोच खो देते हैं और उनकी वृद्धि होना रुक जाती है।


12) जन्म नियंत्रण -

जन्म नियंत्रण विधियां जैसे की जन्म नियंत्रण गोली, शॉट और हार्मोनल आईयूडी स्तन के आकार को प्रभावित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण और उपाय | Symptoms of Breast Cancer - Bodywise

निष्कर्ष :

यदि आपको भी ब्रैस्ट न बढ़ने की परेशानी है तो ऊपर बताये गए कारणों में से कोई सा भी कारण हो सकता है। जिसकी वजह से आपके ब्रेस्ट नहीं बढ़ पा रहे है तो इन कारणों पर ध्यान दे और आप चाहे तो डॉक्टर से परामर्श भी ले सकते है।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK