🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

दालचीनी के फायदे | Cinnamon Benefits - Bodywise


1 min read
दालचीनी के फायदे | Cinnamon Benefits  - Bodywise

दालचीनी खाने में इस्तेमाल होने वाला बहुत ही गुणकारी मसाला है। यह खाने का जायका तो बढ़ाती ही है और बिमारियों को ठीक करने में भी मदद करती है। अधिकतर घरों में मसालों के रूप में ही इसे उपयोग किया जाता है। लेकिन यह एक फायदेमंद औषधि भी है।

दालचीनी क्या होती है (What Is Cinnamon)

यह एक मसाला है जो लगभग भारत की हर रसोई में इस्तेमाल की जाती है। खाने में अलग - अलग तरह से दालचीनी का प्रयोग किया जाता है। यह एक लकड़ी होती है जिसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते है। दालचीनी के फूल छोटे और हरे रंग के होते है। यह पेड़ की छाल से प्राप्त होता है।

दालचीनी कहां पाया या उगाया जाता है? (Where Is Dalchini Found or Grown?)

दक्षिण-पश्चिमी भारत के निचले पहाड़ी क्षेत्रों और समुद्र-तटीय जैसे- कर्नाटक, तमिलनाडु एवं केरल में दालचीनी की खेती की जाती है। जुलाई से दिसम्बर माह तक इसकी खेती की जाती है।

क्या आपको पता है दालचीनी का पेड़ कैसा होता है? दालचीनी के पेड़ ६ से १६ मीटर ऊँचे होते है। इसके पत्तों का रंग गुलाबी और चमकीला हरा होता है।

अन्य भाषाओं में दालचीनी के नाम (Name of Dalchini in Different Languages)

विश्व में अलग - अलग जगहों पर दालचीनी को इन नामों से जाना जाता है।

हिंदी –  दालचीनी, दारुचीनी, दारचीनी

संस्कृत – त्वक्, स्वाद्वी, तनुत्वक्, दारुसिता, चोचम, वराङ्ग, भृङ्ग, उत्कट

अंग्रेजी – ट्रु सिनैमोन, सीलोन सिनामोन

मराठी – दालचीनी

मलयालम – एरिकोलम, वरनम

उड़िया – दालोचीनी, दारूचीनी

तेलुगु – लवंगमु

कन्नड़ – लवङ्ग चक्के , तेजदालचीनी

बंगाली – दारुचीनी

पारसी – दारचीनी, दारचीनीसेइलनीयाह , तालीखाहे

अरेबिक – दारसीनी , किर्फा , र्क्फाहेसेलेनीयाह

उर्दू – दारचीनी

दालचीनी के फायदे (Cinnamon Benefits and Uses)

रसोई में अगर आप दालचीनी का प्रयोग करते है तो आपको इसके अन्य फायदों के बारे में भी जरूर जान लेना चाहिए। जानते है दालचीनी के औषधीय उपयोग

१. उल्टी को रोकने में - अगर लगातार उल्टी बनी हुई है तो दालचीनी को लौंग के साथ मिलाकर काढ़ा बनाकर पीने से उल्टी में आराम मिलता है।

२. एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर - इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। अन्य मसालों की तुलना में सबसे ज्यादा एंटी ऑक्सीडेंट दालचीनी में होता है।

३. कैंसर पर नियंत्रण - दालचीनी के सेवन से कैंसर पर नियंत्रण पाया जा सकता है। हड्डी बढ़ जाने और अमाशय के कैंसर में दालचीनी को शहद के साथ प्रयोग करना चाहिए।

४. दांत साफ़ करने में - दालचीनी के घरेलू उपाय करके सफ़ेद, चमकीले दाँत पाए जा  सकते है। इसके पत्तों को पीसकर मंजन कर सकते है।

५. दिल की बिमारियों पर नियंत्रण - हृदय की बिमारियों को दूर करने में दालचीनी बहुत मददगार साबित होती है। कोलेस्ट्रॉल को हृदय की धमनी में जमा होने से बचाने का काम करती है।

६. सिर दर्द में फायदा - सिर दर्द में दालचीनी के पत्तों का लेप बनाकर लगाने से आराम मिलता है।

७. डायबिटीज कण्ट्रोल करने में - दालचीनी खाने के फायदे मधुमेह के रोगी को भी होते है। इन्हें अपने भोजन में दालचीनी को शामिल करना चाहिए। इससे वह मधुमेह पर नियंत्रण पा सकते है।

८. मोटापा दूर होता है - शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में यह काफ़ी सहायक है जिसकी वजह से मोटापे को कम करने में मदद मिलती है।

९. पाचन और पेट के लिए - पेट संबंधी रोगों में यह बहुत ही फायदा पहुँचाती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र अच्छा रहता है।

१०. खांसी में आराम - खांसी होने पर शहद के साथ दालचीनी के चूर्ण को लेने से खांसी में आराम मिलता है।

११. सौंदर्यता बढ़ाये - बालों और त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी दालचीनी का इस्तेमाल किया जाता है।

दालचीनी का इस्तेमाल कैसे करें? (How to Use Dalchini in Hindi?)  

  • दालचीनी की छाल का चूर्ण १ से ३ ग्राम इस्तेमाल कर सकते है।
  • २ से ५ बून्द दालचीनी का तेल प्रयोग में लाया जा सकता है।
  • पत्तों का चूर्ण १ से ३ ग्राम तक इस्तेमाल में लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: काली मिर्च के फायदे व नुकसान | Black Pepper Benefits & Side Effects in Hindi

गर्म पानी में दालचीनी पीने के फायदे (Cinnamon in Hot Water Benefits)

पॉलीसिस्टिक अंडाशय होने जैसी समस्या महिलाओं में ज्यादा हो रही है। शरीर में हार्मोन परिवर्तन की वजह से ऐसा होता है , अंडाशय इसकी सतह पर छोटे सिस्ट बनाते हैं। इस तरह के अल्सर को अंडाशय पर कम करने में दालचीनी का पानी फायदा करता है।

  • दालचीनी को गर्म पानी में पीने से इम्युनिटी बढ़ती है।
  • गर्म पानी में इसका सेवन करने से मासिक धर्म में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

त्वचा के लिए दालचीनी के फ़ायदे  - (Cinnamon Bene for Skin)

  • दालचीनी और शहद के फायदे स्किन टोन एक जैसी करने के लिए मिलते है।  दालचीनी पाउडर में दही और शहद मिला कर फेस पैक बनाकर लगाए। सूखने पर हल्के गर्म पानी से धो लें।
  • इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होने की वजह से यह एक्ने भी मिटा देता है। शहद में दालचीनी पाउडर और २ से ३ बूदें दालचीनी के तेल की डाले। १५ मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें और गुनगुने पानी से धो लें।
  • मुहासों के दाग मिटाने के लिए दालचीनी और नारियल का तेल मिलाकर लगाए।
  • रिंकल्स से छुटकारा पाने के लिए दालचीनी पाउडर में ऑलिव ऑइल मिलाकर मसाज करने से फायदा होता है।

यह भी पढ़ें: कीवी के फायदे, उपयोग और नुकसान | Kiwi Fruirt Benefits, Uses & Side Effects

दालचीनी के तेल के फायदे   -  (Cinnamon Oil Benefits)

आँख के रोग में - अगर आँख फड़कने जैसी समस्या हो रही है तो आँखों के ऊपर दालचीनी के तेल को लगाने से आराम मिलता है। इससे आँख फड़कना बंद हो जाती है।

दांत दर्द - यदि आपको दाँत में दर्द हो रहा है या अक्सर बना ही रहता है तो दालचीनी के तेल को रुई पर लेकर दाँतो में लगाए।

सिरदर्द - ठंड के मौसम में होने वाला सिरदर्द दालचीनी के तेल से ठीक हो जाता है। इसके तेल से सिर पर मालिश करने से आराम मिलता है।

तंत्रिका-तंत्र के रोग में - तंत्रिका-तंत्र से जुडी परेशानियों में दालचीनी के तेल के फायदे होते है। दालचीनी तेल को सिर पर लगाने से फायदा होता है।

दालचीनी के नुकसान (Side Effects of Dalchini in Hindi)

दालचीनी के फायदे तो आपने जान लिए अब इससे जो नुकसान होते है वो आगे बताये गए है।

  • गर्भवती स्त्रियों को इसके सेवन से बचना चाहिए।
  • अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कर लेते है तो सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

    कई रोगों का इलाज करने में दालचीनी का प्रयोग किया जाता है। इतनी गुणकारी औषधि होने की वजह से दुनिया भर में इसका इस्तेमाल किया जाता है। दालचीनी किसी जड़ी बूटी से कम नहीं है।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK