🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

कीवी फल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Kiwi Fruit Benefits, Uses & Side Effects


1 min read
कीवी फल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Kiwi Fruit Benefits, Uses & Side Effects

अपने अनोखे खट्टे - मीठे स्वाद के कारण पहचाने जाने वाला फल है कीवी, जो की अपने आप में ही बहुत अनूठा फल है। यह फल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है आमतौर पर इस फल को चीन में उगाया जाता है।

कीवी फल का सेवन करने के पहले इसके फायदे और नुकसानों को जान लिया जाए तो इसका सेवन करना आसान हो जाता है।

Book an Online consultation with India's best Nutritionist for FREE and get a customized solution to all you health problem.

कीवी फल क्या है? (What Is Kiwi Fruit)

इस फल का स्वाद खट्टा और मीठा होता है। मूलतः इस फल को उगाते तो चीन में ही है लेकिन भारत में भी ऐसी बहुत सी जगह है जहाँ कीवी की खेती की जाती है। इनमें शामिल है उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, केरल, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश।

कीवी का वैज्ञानिक नाम है - एक्टीनीडिया डेलीसिओसा। यह फल बाहर से भूरे रंग का होता है और अंदर से हरे रंग का होता है। इसका गुदा मुलायम होता है इस फल के अंदर छोटे - छोटे बीज होते है जो की काले रंग के होते है।

कीवी फल में विटामिन ई , के, सी पाया जाता है। इसके साथ ही पोटैशियम, फॉलेट और एंटीऑक्सीडेंट इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर के एक अच्छे स्त्रोत के रूप में भी यह जाना जाता है।

कीवी का पोषण मूल्य  (Kiwi Nutrition Value)

यह फल बहुत से पोषण मूल्यों से भरा होता है। नीचे आपको 100 ग्राम कीवी फल के पोषण मूल्य को बताया गया है।

  • कैलोरी - 61 %
  • कार्बोहाइड्रेट - 15 %
  • पानी - 83 %
  • फाइबर - 3 ग्राम
  • प्रोटीन - 1.1 ग्राम
  • पोटैशियम - 312 मिलीग्राम
  • सोडियम - 3 ग्राम
  • विटामिन ई - 10 %

इस फ्रूट के बीज के तेल में 62% अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके गूदे में कैरोटीनॉयड होता है जैसे - ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन, प्रोविटामिन ए बीटा-कैरोटीन होता है।

यह भी पढ़ें: अंजीर के फायदे तथा नुकसान: Anjeer Benefits & Side Effects

Book an Online consultation with India's best Nutritionist for FREE and get a customized solution to all you health problem.

कीवी फ्रूट के फायदे (Benefits of Kiwi Fruit)

यदि आप कीवी खाना शुरू कर देते है तो कुछ ही दिनों में आपको कीवी खाने के फायदे देखने को मिलेंगे कुछ ऐसे ही फायदे जो इस फल को खाने से मिलते है।

जानते है - कीवी फ्रूट के फायदे हिंदी में

  • ब्लड प्रेशर में लाभदायक - ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए कीवी खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। यह फल ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में मददगार होता है।
  • कब्ज से मुक्ति - कीवी फल में लैक्सेटिव पाया जाता है जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
  • मोटापा भगाये - अगर आप अपने मोटापे से परेशान है तो कीवी का आप सेवन कर सकते है। जो शरीर में जमी वसा को कम करने में सहायक होता है।
  • दिल के रोगो से दूरी - हृदय रोगो में भी यह फल बहुत लाभकारी होता है। कीवी में कार्डिओ प्रोटेक्टिव प्रॉपर्टीज होने की वजह से यह हृदय से जुड़े रोगों से रक्षा करता है।
  • आँखों के लिए लाभकारी - इस फल के सेवन से आँखों की रोशनी बढ़ने में भी मदद मिलती है। आँखों की सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है।
  • गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाये - यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल कण्ट्रोल में रहता है।
  • अच्छी नींद के लिए - बहुत से लोगों को रात में बार - बार उठने की आदत होती है जिसकी वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। एक अच्छी नींद स्वस्थ शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। तो बेहतर नींद के लिए कीवी को भोजन में शामिल जरूर करे।

यह थे कीवी के फायदे, लेकिन कई बार हमारे मन में सवाल आता है की क्या इसके फायदे के साथ ही इसके नुकसान भी है तो यह भी आप आगे जान सकते है।

यह भी पढ़ें: एलोवेरा के फायदे, नुकसान व औषधीय गुण | Aloe Vera Benefits in Hindi

Book an Online consultation with India's best Nutritionist for FREE and get a customized solution to all you health problem.

कीवी के नुकसान (Side Effects of Eating Kiwi Fruit)

कीवी का सेवन करना फायदों से भरा होता है लेकिन इसका गलत तरह से या ज्यादा मात्रा में सेवन करना आपको नुकसान में डाल सकता है।

  • यदि आपको किडनी की समस्या है तो इस फल से आपको नुकसान भी हो सकता है क्योंकि इसमें पोटेशियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।
  • गर्भवती महिला को इसका सेवन करने के पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।
  • अगर आप सीमित मात्रा से ज्यादा कीवी का सेवन कर लेते है तो इसकी वजह से मुंह में जलन भी हो सकती है।

कीवी फ्रूट का उपयोग (How to Use Kiwi in Hindi)

  • कीवी का उपयोग करके हम ऐसी बिमारियों को मात दे सकते है जो दवाई के सेवन से भी ठीक नहीं हो पाती है।
  • स्वास्थ्य के साथ - साथ यह सौंदर्य में भी चमक लाती है यह चेहरे का तेज बढ़ाकर झुर्रियों को कम करने में सहायक है।
  • यदि आप मुहांसे से परेशान है तो रोज एक कीवी फल को अपने खाने में शामिल कर ले धीरे - धीरे आपके मुहांसे ठीक होने लगेंगे।
Book an Online consultation with India's best Nutritionist for FREE and get a customized solution to all you health problem.

कीवी फ्रूट खाने का तरीका (How to Eat Kiwi Fruit?)

इस फल को खाने का सही तरीका क्या है यह जानने के बाद ही आप उसका सेवन करे कैसे इस फल को खाना चाहिए जानिए आगे।

  • वैसे तो इसका सीधा तरीका है की इसे काटकर इसका गूदा निकालकर इसे खाया जाये।
  • कीवी को सलाद की तरह भी खाया जा सकता है फ्रूट सलाद में आप इसे शामिल कर सकते है।
  • अगर आपको यह खाने में अच्छा नहीं लग रहा है तो आप इसका जूस भी बनाकर पी सकते है।
  • अच्छे टेस्ट के लिए इसकी स्मूदी बनाकर भी इसको पिया जा सकता है।
  • इसकी आप स्वीट डिश बनाकर भी खा सकते है।

कीवी फल खाने का समय (Right Time to Eat Kiwi)

इस फल को खाने का सही समय पता होना बहुत जरुरी है ताकि इसके फायदे होने की बजाय कहीं इसके नुकसान ना हो जाए।

तो आप इसे एक उचित वक़्त पर ही सेवन करे। वैसे तो कीवी फल खाने का समय कोई निश्चित नहीं है आप इसे किसी भी समय खा सकते है लेकिन रात के समय इसका एक उचित मात्रा में सेवन करे।
कीवी का मतलब हिंदी में आपने जाना। इसमें आज कीवी के फायदे और नुकसान भी आपने जाने। प्रतिदिन कीवी का सेवन करके आप बहुत सी तरह की बिमारियों से लड़ सकते है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए रोज इसका सेवन करे।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK