🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

अंजीर के फायदे तथा नुकसान: Anjeer Benefits & Side Effects


1 min read
अंजीर के फायदे 
तथा नुकसान: Anjeer Benefits & Side Effects

अंजीर स्वाद और सेहत से भरपूर होने के साथ ही बहुत से तरह के फायदे भी प्रदान करता है। अंजीर का सेवन करना हमें कई तरह की बिमारियों से दूर रखता है। इसका प्रयोग शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में काफ़ी मददगार होता है।

तो ऐसे ही कुछ बेहतरीन अंजीर खाने के फायदे आज यहाँ आपको जानने को मिलेंगे।

अंजीर खाने के फायदेः (Anjeer Khane Ke Fayde)

गुणों से युक्त अंजीर को फल और ड्राई फ्रूट दोनों ही रूप में खाया जा सकता है यह बहुत ही चमत्कारिक फायदे प्रदान करता है। हम बहुत सी बिमारियों का इलाज अंजीर को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करके कर सकते है। जिसके बाद शायद ही आपको किसी दवाई का सेवन करना पड़े।

अंजीर का सेवन करना हमें कई तरह की बिमारियों से दूर रखता है

तो ऐसे ही कुछ बेहतरीन अंजीर के फायदे आज यहाँ आपको जानने को मिलेंगे।

  • हड्डियों को मजबूत करने के लिए अंजीर बहुत अच्छा फल माना जाता है। अंजीर से कैल्शियम की कमी दूर की जा सकती है।
  • शरीर की जलन को मिटाने के लिए अंजीर खाया जा सकता है अगर तेज मसालेदार खाना या तीखा खाना खाया हो तो अंजीर खाने से पेट की जलन शांत हो जाती है।
  • बवासीर से पीड़ित व्यक्ति को रोज अंजीर खाना चाहिए। बवासीर में जल्दी ही आराम मिलता है।
  • अगर पेचिश से परेशान है तो अंजीर का सेवन करने से यह समस्या दूर हो जाती है।
  • आयरन की कमी से एनीमिया की बीमारी हो जाती है। अंजीर को आयरन का स्त्रोत माना जाता है। अगर आपको भी आयरन की कमी है तो अंजीर खाये।
  • मूत्र रोग में भी अंजीर बहुत फायदेमंद होता है।
  • मुंह संबंधित रोग भी अंजीर से ठीक हो जाते है, जैसे मुंह में फुंसिया होना आदि।
  • साँस से संबंधित परेशानियों में भी अंजीर से फायदा होता है।

अंजीर को अंग्रेजी में “Fig” कहते है। अंजीर का फल हल्के पिले कलर का होता है और जब यह पक जाता है तो यह बैंगनी या गहरा सुनहरा हो जाता है।
तो आप भी अंजीर के फायदे जानकर आज से ही इसका सेवन शुरू कर सकते है।

अंजीर हमारे शरीर में सभी पौषक तत्वों की पूर्ति करता है। ये शरीर में स्फूर्ति बनाए रखता है जिसकी वजह से इसे सुपरफूड के नाम से भी जाना जाता है। विभिन्न तरह के पौषक तत्व जैसे - आयरन , पोटेशियम , जिंक , मैग्नीशियम विटामिन ए, बी, सी और के इसमें पाए जाते है।

यह भी पढ़ें: एलोवेरा के फायदे, नुकसान व औषधीय गुण | Aloe Vera Benefits in Hindi

खाली पेट अंजीर खाने के फायदे ( Benefits of Eating Anjeer Empty Stomach)

अंजीर का सेवन हम अलग - अलग तरह से  कर सकते है। खली पेट अंजीर खाने के क्या फायदे है चलिए जानते है।

  • कब्ज में आराम - रात को आप ४ - ५ अंजीर पानी में भिगोकर रख दे और सुबह इस अंजीर को खाली पेट खाये। इससे जिस भी व्यक्ति को कब्ज की शिकायत है वह कुछ ही दिनों में खत्म होने लगेगी।
  • कमर दर्द - अगर आपको अक्सर कमर दर्द होता रहता है तो अंजीर की छाल के साथ धनिया और सौंठ बराबर मात्रा में लेकर उसे कूटकर चूर्ण बना ले और इसे पानी में भिगो दे। सुबह इसे छानकर इसके पानी का सेवन करे। जल्दी ही आपको कमर दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

सूखे अंजीर खाने के फायदे (Benefits of Eating Soaked Anjeer)

  • सूखे अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जो  हार्मोनल के असंतुलन होने में और रजोनिवृत्ति के बाद होने वाली समस्याओं से निजात दिलाती है।
  • अगर आप अस्थमा के रोगी है तो २ या ३ अंजीर आपको सुबह शाम दूध के साथ सेवन करना चाहिए। सूखे अंजीर खाने के फायदे में से यह सबसे बेहतरीन फायदा है, जो अस्थमा के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है।

अंजीर दूध के फायदे   (Benefits of Eating Anjeer With Milk)

  • पेट की सेहत के लिए अंजीर को दूध के साथ खाना बहुत लाभकारी होता है। एसिडिटी, अपच, डायरिया में आराम दिलाना अंजीर दूध के फायदे में से एक है। साथ ही पेट से जुडी अन्य समस्याओं में अंजीर को दूध के साथ खाना लाभकारी होता है।
  • अंजीर और दूध को साथ खाने से त्वचा की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती है।
  • शरीर को मजबूती प्रदान करने में अंजीर और दूध का बड़ा योगदान होता है। रोजाना रात में दूध अंजीर का सेवन करने से शारीरिक मजबूती में वृद्धि होती है।

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे (Benefit of Anjeer for Female)

  • गर्भवती महिला को अक्सर अंजीर खाने की सलाह दी जाती है। स्वयं के स्वास्थ के साथ ही शिशु के सही विकास के लिए गर्भवती महिला को अपनी diet में अंजीर जरूर शामिल करना चाहिए।
  • स्तन कैंसर से जूझ रही महिलाओं को ४ - ५ अंजीर नियमित रूप से खाना चाहिए। जो महिलाओं में स्तन कैंसर के खतरे को बहुत हद तक कम करने में सहायक होता है।

अंजीर और किशमिश खाने के फायदे (Benefits of Eating Anjeer With Kishmish)

  • यदि आप वजन बढ़ाने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाकर थक गए है जिसके बाद भी आपको कोई फायदा नहीं हुआ है तो आपको अंजीर के साथ किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। यह वजन बढ़ाने में बहुत ही कारगर है।
  • शरीर को फुर्तीला बनाने में अंजीर और किशमिश बहुत ही बेहतरीन होता है। सुबह के समय अंजीर और किशमिश खाने से शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति बनी रहती है।

अंजीर को कैसे खाना चाहिए ( How To Eat Anjeer)

वैसे तो अंजीर को पुरे साल और किसी भी प्रकार से खा सकते है लेकिन यदि आप यह जान गए की सही तरीके से अंजीर कैसे खाएं तो इसके आपको दुगने फ़ायदे मिलेंगे।

तो क्या है अंजीर खाने का तरीका चलिए जानते है।

  • अंजीर खाने का सबसे सही तरीका है इसे कच्चा खाना जिसमें आप इसके बीज के साथ इसका सेवन कर सकते है।
  • चार - पाँच अंजीर को दो कप पानी में उबाल ले और जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर हल्का सा ठंडा करके इसे पी ले यह आपको पेट की बिमारियों से दूर रखेगा।
  • छुआरे और बादाम के साथ भी अंजीर को खाया जा सकता है। जिससे दाद और खुजली जैसे रोग में आराम मिलता है।
  • सौंफ और पके अंजीर को समान मात्रा में लेकर इसका चबाकर सेवन करे।
  • रात में तीन - चार अंजीर को पानी में भिगोकर रख दे सुबह इसका पानी निकाल दे और अंजीर को खा ले।
  • अंजीर को आप सलाद के रूप में भी खा सकते है।

अंजीर की कीमत (Anjeer Price)

अंजीर के भावों में दिन - प्रतिदिन तेजी और गिरावट चलती रहती है लेकिन इसके ताजा दामों के बारे में बात करे तो इसकी अच्छी डिमांड होने पर नौ सो रुपये प्रति किलो तक इसके दाम रहे है।

अंजीर के नुकसान (Anjeer Side Effects)

यूँ तो अंजीर खाने के कोई नुकसान नहीं है लेकिन कहते है ना की अति किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती है। इसी तरह अगर अंजीर को सही मात्रा में और सही तरीके से सेवन किया जाये तो इसके बस फायदे ही है।

  • रोजाना तीन से पाँच अंजीर का आप सेवन कर सकते है बिना किसी नुकसान के।
  • अगर आप किसी तरह की दवाइयों का सेवन कर रहे है तो पहले आप डॉक्टर से परामर्श कर ले उसके बाद ही अंजीर का सेवन करे।

आज आपने Anjeer Khane Ke Fayde जाने। इसके साथ ही अंजीर कैसे खाएं और कितनी मात्रा में इसका सेवन करे यह जानकारी भी आपने प्राप्त की। अंजीर सेहत के लिये किसी चमत्कारी नुस्खें से कम नहीं। सही उपयोग और रोज़ाना सेवन से हम एक स्वस्थ शरीर का निर्माण कर सकते है।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK