🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए 15 उपाय | 15 Glowing Skin Tips In Hindi


2 min read
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए 15 उपाय | 15 Glowing Skin Tips In Hindi

आज हर व्यक्ति जवां दिखना चाहता है। जिसके लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स आजमाते रहते है फिर भी उन्हें कुछ ख़ास रिजल्ट नहीं मिलता और पैसे भी बर्बाद होते है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे आपकी त्वचा में जान डाल देंगे और इसमें आपके पैसे भी बर्बाद नहीं होंगे।

Want to know tips on how to get glowing skin? Book an online consultation with our dermatologist and get a personalized regime according to your skin type.

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए उपाय - Glowing Skin Tips In Hindi

आज आप चेहरे को सुंदर बनाने के उपाय जानेंगे। जिसे करके आपका फेस बहुत ही ग्लोइंग हो जाएगा।

१. सुबह उठते ही पानी पियें -

सुबह उठते ही एक ग्लास पानी पियें। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है। यह आपकी बॉडी से अनावश्यक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। एक ग्लास पानी में आप एक निम्बू और एक चम्मच शहद भी मिला सकते है। इससे चेहरे का ग्लो बढ़ जाता है।

२. एक्सरसाइज करे -

एक्सरसाइज करने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते है और कॉलेजन का प्रोडक्शन भी बढ़ता है। रोज सुबह एक्सरसाइज करे। आधा घंटा वॉक करे, साइकिलिंग, रनिंग भी इसमें  मददगार है।

३. सोने से पहले चेहरा धोएं -

रात को सोने के पहले अपना चेहरा अवश्य धोएं। दिनभर की धूल या चेहरे पर लगा मेकअप रात भर में चेहरे को नुकसान पहुंचाता है। चेहरे को धोकर ही सोएं। इससे चेहरे पर लगी अशुद्धि साफ़ हो जाएगी।

Use our 10% Niacinamide Serum that helps fade acne marks and dark spots from the face and can help improve your skin texture in just 2 months.

४. भरपूर सोये -

जब हमारी नींद पूरी नहीं होती है तो चेहरे पर थकान सी लगती है और चेहरा मुरझाया हुआ लगता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद लेते है तो चेहरे पर एक अलग ही रौनक रहती है।

५. हाइड्रेटेड रहे -

त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण है। दिन भर में पर्याप्त पानी पीना चाहिए। प्रतिदिन कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पिएं।

६. मॉश्चराइज जरूर करे -

रूखी त्वचा बेजान सी लगती है जिससे चेहरे की रौनक छुप जाती है। इसके लिए रोज रात में सोने के पहले अपने चेहरे को मॉश्चराइज जरूर  करना चाहिए।

७. ब्रेकफास्ट पर ध्यान दे -

हेल्दी ब्रेकफास्ट ग्लोइंग चेहरे के लिए बहुत आवश्यक है। सुबह भरपूर ब्रेकफास्ट करे इससे आपको पुरे दिन की एनर्जी मिलेगी और आप थकेंगे नहीं। थकान नहीं होने की वजह से चेहरा मुरझाया हुआ नहीं लगेगा।

Use our 10% Niacinamide Serum that helps fade acne marks and dark spots from the face and can help improve your skin texture in just 2 months.

८. सनस्क्रीन लोशन ना भूले -

हम अक्सर यह गलती कर देते है की सनस्क्रीन गर्मी में लगाते है लेकिन इसे हर मौसम में लगाना चाहिए। सनस्क्रीन धुप और धूल मिट्टी से चेहरे की रक्षा करता है।

९. आँखों का रखे ध्यान -

डार्क सर्किल से चेहरा डल लगता है जिसका प्रभाव हमारे पुरे चेहरे पर पड़ता है तो ध्यान रखे की डार्क सर्किल की क्रीम लगाना कभी ना भूले। अगर आप ज्यादा समय तक कंप्यूटर की स्क्रीन पर काम करते है तो यह आपके लिए ध्यान रखने की बात है।

१०. खुश रहे, तनाव ना ले -

चिंता और तनाव से ग्रस्त रहने पर चेहरे का ग्लो धीरे - धीरे कम होने लगता है लेकिन जब हम खुश रहते है तो उसकी चमक हमारे चेहरे पर अलग ही झलकती है तो खुश रहे।

११. साबुन का प्रयोग न करें -

साबुन से चेहरा रुखा हो जाता है और चेहरे का ग्लो भी खत्म हो जाता है। साबुन को बनाने में जो केमिकल प्रयोग होते है वह चेहरे के लिए  हानिकारक होते है।

Our 20% Vitamin C Face Serum help reduce wrinkles and dullness, giving your skin a youthful glow in just 2 months.

१२. योग करे -

योग हमारे पुरे शरीर की सुंदरता में चार चाँद लगा देता है। योग करने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है। रोज सुबह सूर्यनमस्कार, कपालभाति, अनुलोम विलोम आदि योग का अभ्यास करे।

१३. पोषक तत्व है जरुरी -

जब तक चेहरे को आवश्यक पोषण नहीं मिलेगा तो वह ग्लो नहीं करेगा। अपने खानपान में फलों को शामिल करे और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।

१४. गुनगुना पानी -

अपने चेहरे को जब भी धोएं तो कोशिश करे की गुनगुने पानी से ही धोएं। इससे चेहरा अच्छी तरह से साफ़ होता है और चेहरे पर जमा गंदगी को पूरी तरह से साफ़ होने में मदद मिलती है।

१५. मालिश करे -

ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स में मालिश बहुत ही फायदेमंद है। मालिश करने से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होगा जिससे त्वचा में निखार आएगा और आपको रिलैक्स भी महसूस होगा।

Our 20% Vitamin C Face Serum help reduce wrinkles and dullness, giving your skin a youthful glow in just 2 months.

ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies For Glowing Skin In Hindi


बाजार में चाहे कितने ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध क्यों ना हो लेकिन चेहरे पर निखार लाने के घरेलू उपाय से बेहतर कुछ नहीं होता। आपको अपनी रसोई में ही चेहरे का ग्लो बढ़ाने के नुस्खे मिल जाएंगे।

1) शहद -

चेहरे पर शहद लगाए। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है जो दाग-धब्बों को कम करते हैं। एक चम्मच शहद में ५ - ६ बून्द निम्बू के रस की डाले और इसे लगाए।

2) बेसन -

बेसन से चेहरा धोने पर आपका चेहरा पूरी तरह साफ़ हो जाता है फिर किसी साबुन और फेसवाश की जरूरत भी नहीं होती।

3) पपीता -

त्वचा पर चमक लाने में पपीता भी कारगर है। पपीते के टुकड़े को चेहरे पर हल्के हाथों से घिसे और १५ मीनट बाद मुंह धो ले।

4) हल्दी -

चेहरे की चमक बढ़ाने में हल्दी रामबाण का काम करती है। यह दाग धब्बे, कालेपन को साफ़ कर चेहरे को गोरा बनाती है।

5) आलू -

आलू का रस निकालकर चेहरे पर लगाए। यह डार्क सर्कल कम कर चेहरे का ग्लो बढ़ाता है। घरेलू ब्यूटी टिप्स में आलू बहुत ही लाभदायक है।

Want to know tips on how to get glowing skin? Book an online consultation with our dermatologist and get a personalized regime according to your skin type.

6) निम्बू -

यह प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। निम्बू को शहद या बेसन में मिलाकर लगा सकते है।

7) टमाटर -

चेहरे पर गुलाबी रंगत पाने के लिए टमाटर से बढ़िया कुछ नहीं। यह आपके चेहरे को गुलाब की तरह खिला देता है। टमाटर के गूदे को फेस पर अप्लाई करे।

8) दही -

दही में पाए जाने वाले तत्व फेस को सुंदर बनाते है। एक चम्मच दही में आधा चम्मच बेसन मिलाकर लगाए और १५ मिनट बाद चेहरा धो लें।

9) दूध -

कच्चे दूध से चेहरे पर ५ मिनट मालिश करे और उसे ऐसे ही छोड़ दे फिर १० मिनट बाद फेस धो लें।

निष्कर्ष :


चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खों के साथ ही सही खानपान भी बहुत जरुरी है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स का कम से कम इस्तेमाल करे। यह चेहरे की रंगत को कम कर देते है। आप ऊपर बताये गए ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू उपाय आजमाकर चेहरे को गोरा और सुंदर बना सकते है।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK