🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

मोटापा कैसे कम करें? | How To Lose Weight in Hindi - Bodywise


1 min read
मोटापा कैसे कम करें? | How To Lose Weight in Hindi - Bodywise

आज की अस्त व्यस्त जीवनशैली की वजह से हर दूसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार है। मोटापा शरीर में अनेकों बीमारियां पैदा करता है। मोटापा कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते रहते है फिर भी उनका वजन कम नहीं हो पाता। सही जानकारी के अभाव में वह अपना वजन कम नहीं कर पाते।

मोटापा क्या है? (What Is Obesity?)


मोटापे का सीधा सा अर्थ है किसी व्यक्ति के शरीर पर अत्यधिक वसा का एकत्रित होना। जिससे शरीर का वजन सामान्य की अपेक्षा अधिक हो जाता है। उस स्थिति को मोटापा कहते है।

भोजन से जितनी कैलोरी आपके शरीर में जाती है उस कैलोरी को जब शरीर खर्च ना कर पाता है तो अतिरिक्त कैलोरी शरीर में जमा होने लगती है इस वजह से वजन बढ़ने लगता है।


मोटे होने का कारण  (Obesity Causes)

  • मोटापा जेनेटिक्स भी होता है।
  • शारीरिक गतिविधि नहीं होना या कम करना।
  • अस्वस्थ खान-पान जैसे: बाहर का खाना, तला भुना भोजन, डिब्बा बंद भोजन करना।
  • कुछ दवाइयों के सेवन से भी मोटापा बढ़ता है।
  • कोई दुर्लभ बीमारी होने से भी वजन बढ़ने लगता है।
  • अस्वस्थ जीवनशैली जैसे: कम चलना, जंक फ़ूड खाना, ज्यादा देर तक बैठे रहना, खाना खाते ही सो जाना।
  • मीठे का अधिक सेवन करना भी मोटापे को बढ़ाता है।

मोटे होने का लक्षण (Obesity Symptoms)


  • बार-बार साँस फूलना
  • ज्यादा पसीना आना
  • पीठ और जोड़ों में दर्द होना
  • थकान महसूस होना
  • शरीर के विभिन्न हिस्सो में सूजन

मोटापा कैसे कम करें (How to Lose Weight)

घर बैठे वजन कैसे कम करें यह जानने के लिए इन प्राकृतिक तरीके को आजमाएं जिनसे मोटापा कम करने में असल रूप में मदद मिली है। जानिये वेट लॉस करने के उपाय


१. संपूर्ण एकल-घटक खाद्य पदार्थ

यह पेट भरने वाले होते है जो भूख को कम करते है इससे शरीर आवश्यक पोषक तत्व ग्रहण करता है।

२. चीनी का सेवन कम

चीनी मोटापा बढ़ाने वाली होती है। अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से टाइप 2 मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारी होती है।

३. लिक्विड कैलोरी से बचें

लिक्विड कैलोरी से मोटापे का खतरा अधिक रहता है। चॉकलेट दूध, एनर्जी ड्रिंक, सॉफ्ट ड्रिंक, फ्रूट जूस में लिक्विड कैलोरी ज्यादा होती है।

४. निम्बू और शहद

निम्बू शहद मोटापे को कम करता है। गुनगुने पानी में निम्बू का रस और शहद मिलाकर सुबह खाली पेट और रात को सोने के पहले पिएं।  


५. लो-कार्ब डाइट

लो-कार्ब डाइट वजन घटाने में सहायक होते है। कम कार्ब आहार से भूख में कमी होती है और बार बार खाने की आदत पर रोक लगती है।

६. धीरे खाएं

धीरे धीरे खाने से कम कैलोरी खाने में आती है तेजी से खाने वाले लोगों की मोटे होने की संभावना ज्यादा रहती है।

७. ग्रीन टी

जल्दी वजन कम करने के उपाय में ग्रीन टी बहुत कारगर साबित हुई है। यह एक प्राकृतिक पेय है इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर पाया जाता है। यह वसा को जलाने वाली होती है और वजन कम करने में सहायक होती है।


८. एप्पल विनेगर

सेब का सिरका चर्बी को कम करने में मदद करता है। निम्बू का रस और सेब का सिरका एक चम्मच ले और एक ग्लास पानी में मिलाकर इसका सेवन करे।  


९. ग्लूकोमानन के साथ सप्लीमेंट

ग्लूकोमानन वजन घटाने वाली गोली है। यह प्राकृतिक आहार फाइबर कोन्जैक पौधे की जड़ों से प्राप्त होता है। यह प्रोटीन और वसा के अवशोषण को कम करता है।

१०. प्रोसेस्ड फ़ूड से बचे

इनमें अतिरिक्त शर्करा, वसा और कैलोरी होती है इन्हें खाने से बचे।


११. फल और सब्जियां खाएं

इनमें पोषक तत्व और फाइबर उच्च मात्रा में होते है यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही वजन घटाने में मददगार होते है।


१२. छोटी प्लेट में खाये

छोटी प्लेट कम खाने में मदद करती है। प्लेट के छोटे आकार से खाना भी प्लेट में कम आता है।


१३. सौंफ

रात को आधा चम्मच सौंफ एक ग्लास पानी में भिगोकर रख दे। सुबह इस पानी को छानकर पिएं यह मोटापे पर काबू पाने में मददगार है।


१४. भोजन के बाद ब्रश

खाने के बाद ब्रश करने से फिर बाद में खाने की इच्छा कम होती है। यह खाने के स्वाद को भी खराब करता है इसलिए ब्रश करने के बाद खाने का मन नहीं करता।

१५. प्रोबायोटिक्स लें

यह पाचन और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करते हैं भूख को कम करते हुए आहार वसा के अवशोषण को भी कम करते है।


१६. आहार में प्रोटीन जोड़ें

उच्च प्रोटीन आहार में कम कैलोरी खाने में आती है। प्रोटीन भूख को कम करता है नाश्ते में उच्च प्रोटीन जैसे: अंडे का सेवन करे।

१७. पानी पिएं

पानी वजन घटाने में मदद करता है खाना खाने के पहले पानी पीने से कैलोरी की मात्रा कम होती है।

१८. बिना चीनी की कॉफी

ब्लैक कॉफी वजन घटाने में मददगार होती है। इसमें कोई कैलोरी नहीं होती है। यह पेट को भरा हुआ महसूस कराती है।


१९.  कैलोरी गिनें

आप क्या खा रहे हैं, इसके बारे में जागरूक रहना चाहिए। जिसमें कैलोरी गिनना, खाने की डायरी रख सकते है, तस्वीरें ले सकते है या किसी ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते है।

२०. भोजन में मसाले खाएं

मिर्च और जलापेनोस में पाया जाने वाला कैप्सैकिन यौगिक वसा को जलाने वाला होता है। यह कैलोरी की मात्रा को भी कम करता है।


वजन कम करने के लिए आपका खान-पान (Diet for Obesity)


आप अपना खान-पान जितना बेहतर रखेंगे उतना ही जल्दी मोटापे को कम कर पाएंगे और वजन हमेशा कण्ट्रोल में रहेगा।

  • कम वसा वाला दूध पिएं इसमें कैलोरी कम होती है।
  • मौसमी फल और सब्जी का सेवन करे यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते है।
  • सब्जी में सहजन, चौलाई, तौराई, पत्तेदार सब्जी, परवल, पत्तागोभी, करेला, पालक, लौकी खाएं।
  • सलाद, खीरा ककड़ी, अंकुरित अनाज, ग्रीन टी, निम्बू, शहद, आदि का सेवन करे।
  • जब खाना पच जाए और भूख लगे तब ही अगली बार भोजन करे। भोजन करने का एक निश्चित समय बना ले और उसी समय पर भोजन करे भूख से थोड़ा कम खाये खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं।
  • रोज सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं उसमें निम्बू और शहद मिलाकर पीने से से दुगना फायदा होता है।
  • नाश्ता जरूर करे। सुबह पेट भर के नाश्ता करने से पुरे दिन एनर्जी बनी रहती है और दिनभर कम भूख लगती है।

मोटापा कम करने के लिए आपकी जीवनशैली (Lifestyle for Weight Loss)

जीवनशैली मोटापा कम करने में बहुत महत्वपूर्ण होती है।

  • रात का खाना हल्का खाये और रात को सोने के २ घंटे पहले भोजन करे कभी भी भोजन करते ही सोना नहीं चाहिए।
  • अपनी दिनचर्या में व्यायाम, योग को शामिल करे। रोज सुबह योग करे सूर्य नमस्कार, कपाल भाँती, त्रिकोण आसन करे। किसी योग चिकित्स्क की मदद भी आप ले सकते है।
  • सुअभ की सैर दिनभर तरोताजा रखती है रोज सुबह आधा घंटा वॉक करे। कुछ दिन धीमी गति से चले फिर तेज तेज वॉक करे।
  • रोज नाश्ता करे।
  • कम वसा वाला और संतुलित भोजन अपने खाने में शामिल करे।
  • एक साथ खाने की बजाय थोड़ी थोड़ी देर में खाये।
  • आप डाइट चार्ट भी बना सकते है इससे आपको क्या खाना है और क्या नहीं इसका पता रहेगा।
  • सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं और चाहे तो ठंड के मौसम में पुरे दिन गुनगुना पानी पी सकते है।
  • खाने के २ घंटे बाद ही सोएं।

वजन घटाने के दौरान परहेज (Avoid These in Overweight Problem)


मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ परहेज भी करना होंगे।

  • नमक का सेवन कम करे।
  • मैदा भी फैट को बढ़ाता है इसके अत्यधिक सेवन से बचे।
  • घी से मोटापा बढ़ता है।
  • चीनी का कम से कम सेवन करे।
  • बाहर का खाना ना खाये।
  • ज्यादा तैलीय खाने से परहेज करे।

निष्कर्ष:

वजन का बढ़ना वैसे तो आम बात है लेकिन जब यह शरीर पर हावी हो जाये तो यह किसी बड़ी बीमारी के रूप में बदल सकता है। इसलिए मोटापे को नियंत्रण में रखे और परेशानी ज्यादा होने पर डॉक्टर से संपर्क करे।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK