🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

सर्दी खांसी का घरेलू इलाज | Home Remedies for Dry Cough

हजार नुस्खे अपनाने के बाद भी नहीं हो रहा है खाँसी में आराम तो अपनाएं यह खांसी का घरेलू इलाज और पुरानी से पुरानी खाँसी से पाएं छुटकारा।


1 min read
सर्दी खांसी का घरेलू इलाज | Home Remedies for Dry Cough

मौसम की जरा सी करवट सर्दी - खांसी को दस्तक दे देती है। ठंड और बारिश के सीजन में तो सर्दी - खांसी होना आम बात है, लेकिन यह ज्यादा समय तक बनी रहे तो अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होने लगती है। ऐसे में खांसी के घरेलू उपाय करके जल्दी ही राहत पाई जा सकती है।

प्रश्न : खांसी का इलाज घरेलू

उत्तर : खांसी से निजात पाने के लिए आगे बताये गए नुस्खों को आजमाए। यह घरेलू नुस्खे आपकी मदद करेंगे।

१. तुलसी की पत्ती

तुलसी की पत्तियां चाय में मिलाकर पियें। इन पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से भी लाभ होता है। तुलसी की ५ - ६ पत्तियाँ ले अब इसे पानी में डालकर उबाले। इसमें अजवाइन, गुड़, हल्दी मिलाकर काढ़ा बनाये। इसे रात को सोने के पहले एक कप पिएं खांसी में आराम होगा।

२. अदरक

अदरक के रस को शहद के साथ मिलाकर चाटने से भी खांसी से राहत मिलती है। अदरक का एक चम्मच रस निकाले और इसे एक चम्मच शहद में मिलाएं इसे दिन में ३ बार सेवन करे।

३. हल्दी

हल्दी एंटीबैक्टीरियल होती है। एक चम्मच हल्दी पाउडर को एक ग्लास गर्म दूध में मिलाकर पिएं। सूखी खांसी का घरेलू उपचार करने में हल्दी सबसे सर्वश्रेष्ठ है। इसका सेवन आप रात में सोने के पहले कर सकते है।

४. मुलेठी

मुलेठी में एंटीइंफ्लामेट्री गुण पाए जाते है। २ चम्मच मुलेठी पाउडर ले इसे २ ग्लास पानी में डाले और १० मिनट तक उबाले। फिर इसकी भाँप ले मुलेठी और शहद की चाय भी पी सकते है।

५. काली मिर्ची

इसके तीखे स्वाद के कारण इसे शहद के साथ लिया जा सकता है। काली मिर्ची को पीसकर इसका चूर्ण शहद में मिलाकर चाटे। यह खाँसी में आराम देगी और छाती में जमे कफ को बाहर निकालने में मदद करेगी।

६. अजवाइन

आप अजवाइन को काढ़े के रूप में पी सकते है। आधा चम्मच अजवाइन ले और २ चम्मच गुड़ ले। अब इसे २ ग्लास पानी में जब तक उबाले की पानी आधा ग्लास रह जाये फिर इसे पिएं।

७. पीपल की गाँठ

सूखी खांसी का इलाज करने में पीपल काम आता है। पीपल की गाँठ को पीस ले। अब उसमें शहद मिलाकर खाएं। कुछ ही दिनों में आपको सूखी खांसी में आराम दिखाई देगा।

८. मसाला चाय

भारत में रोज हर घर में चाय पी जाती है। स्वाद के साथ ही यह खाँसी में भी राहत देती है। आप रोज की तरह चाय में अन्य मसालों को भी मिला सकते है। सौंठ, तुलसी की पत्ती, कूटा जायफल, कालीमिर्च को मिलाकर चाय बनाकर पिएं।  

९. लौंग

थोड़ी सी लौंग को सेंक कर रख लें। दिन में २-३ बार लौंग को चूसने से भी खांसी जल्दी ही ठीक होने लगती है। १ - २ लौंग के टुकड़े मुंह में रखकर चूसे या रात को सोने से पहले भी मुहं में १ लौंग रखकर सोएं।

१०. दालचीनी

छाती में जमा कफ और सर्दी खांसी में दालचीनी बहुत फायदेमंद होती है। दालचीनी पाउडर को कालीमिर्च के साथ पीसकर इसका सेवन कर सकते है। इसे शहद के साथ मिलाकर खाने से भी आराम होता है।

११. प्याज

एक चम्मच शहद में आधा चम्मच प्याज का रस मिलाकर लेने से खांसी ठीक हो जाती है इसे दिन में २ बार लें।

१२. नमक

एक ग्लास पानी ले। इसे इतना गर्म कर ले की आप गरारे कर सके। अब इसमें आधी छोटी चम्मच नमक डालकर गरारे करे।

१३. एप्पल साइडर विनेगर

गर्मी में खांसी के घरेलू उपाय के लिए यह मदद करता है। एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक कप पानी में डालकर पिएं।

निष्कर्ष :

खाँसी होने पर इसका इलाज करने में देर ना करे। नहीं तो इससे अन्य रोग भी हो सकते है और समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। यह घरेलू नुस्खे खांसी को जल्दी ही ठीक करने में आपकी मदद करेंगे। खांसने पर खून आने लगे या उल्टी हो तो डॉक्टर को दिखाएं।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK