🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

उल्टी रोकने के उपाय | Ways to Stop Vomiting In Hindi

चाहे उल्टी होने का कोई सा भी कारण हो उल्टी से मिलेगी तुरंत राहत जरूर अपनाएं इन असरदार उल्टी रोकने के उपाय को।


1 min read
उल्टी रोकने के उपाय | Ways to Stop Vomiting In Hindi

उल्टी होना आम बात है जो हर किसी को होती है। इसके पीछे कोई ना कोई वजह रहती है जैसे - प्रेग्नेंसी में महिलाओं को उल्टी होती है, सफर के दौरान भी कुछ लोगों को उल्टी हो जाती है, गलत खानपान की वजह से या शराब पीने से तो ऐसे बहुत से कारण है जिनसे उल्टी होती है। कुछ लोग इसके लिए दवाई ले लेते है पर उल्टी बंद करने के ऐसे घरेलू उपाय भी है जो बिल्कुल प्राकृतिक है। इनसे आपको बैचेनी भी नहीं होगी और मन भी शांत हो जाएगा।

उल्टी क्या है? - What Is Vomiting In Hindi

उल्टी को पेट में जमे अनावश्यक पदार्थ को पेट से बाहर करने के रूप में जाना जाता है। जब पेट में आवश्यकता से अधिक खाद्य पदार्थ या अनावश्यक पदार्थ जमा हो जाता है तो उल्टी हो जाती है। उल्टी मुंह के माध्यम से पेट की सामग्री को खाली कर देती है।

बार-बार उल्टी होना निर्जलीकरण का कारण बन सकता है। उल्टी वैसे तो दर्दनाक नहीं होती है, लेकिन कभी सुखद भी नहीं होती। उल्टी को वैज्ञानिक रूप से "इमेसिस" के रूप में भी जाना जाता है। बोलचाल की भाषा में उल्टी, फेंकना, मुंह के माध्यम से पेट की सामग्री को स्वैच्छिक या अनैच्छिक रूप से खाली करना है।

आमाशय के अन्दर जमा विषाक्त पदार्थों को शरीर के बाहर करने की शारीरिक प्रक्रिया भी उल्टी होती हैं। उल्टी भी कई तरह की होती है कुछ लोगों को सूखी खांसी हो जाती है जिसमें उल्टी जैसा महसूस होता है, लेकिन आपके पेट से कुछ नहीं निकलता है। खून से लथपथ या खूनी उल्टी आमतौर पर अन्नप्रणाली या पेट में कट या खरोंच का संकेत देती है। पीली उल्टी पित्त की उपस्थिति को की ओर इशारा करती है जो आमतौर पर भोजन के बाद होती है।

उल्टी होने के कारण - Vomiting Causes in Hindi

उल्टी एक अनैच्छिक प्रक्रिया है। कुछ लोग खाने के विकार के कारण भी उल्टी कर सकते हैं। उल्टी कई कारणों की वजह से हो सकती है जिसमें शामिल है।


१. गर्भावस्था का प्रारंभिक चरण

गर्भावस्था में एचसीजी हार्मोन बढ़ जाते हैं। अगर यह ज्यादा ही बढ़ जाये तो इस वजह से गर्भावस्था में उल्टी हो सकती है। खाने की गंध से भी गर्भवती महिलाओं को उल्टी हो जाती है जैसे मसाले की गंध, लहसुन की गंध, परफ्यूम की गंध खुशबू।


२. दवा से

कुछ तरह की दवाएं भी ऐसी होती है जो शरीर में उल्टी की प्रक्रिया को जन्म देती है। अगर आप किसी बीमारी में कोई दवा ले रहे है तो उससे उल्टी हो जाती है।


३. मस्तिष्क की चोट

यदि मस्तिष्क में किसी प्रकार की कोई चोट लगी है जैसे : किसी एक्सीडेंट में या सीढ़ियों से गिरने पर किसी भी तरह की मस्तिष्क की चोट भी उल्टी का कारण बनती है।


४. डायबिटीज

जो लोग डायबिटीज से ग्रसित है उन्हें भी उल्टी और मतली होती हैं इसका कारण होता है खून में वसा का स्तर असामान्य तरीके से घटता और बढ़ना। ऐसा खून में इन्सुलिन का संतुलन खराब होने की वजह से होता है।


५. अल्सर

जब पेट में अल्सर हो जाता है तो पेट की अंदरुनी परत में जलन होती है जिससे पेट की रक्षात्मक परत को नुकसान होता है और उल्टी होने लगती है।


६. संक्रमण

किसी सामान्य वायरस या संक्रमण के कारण भी उल्टी होती है।


७. गंधों की प्रतिक्रिया

कुछ गंध जैसे अगरबत्ती या इत्र आदि की गंध के कारण उल्टी हो जाती है। गंध से दिमाग और पेट अस्वस्थ लगता है और उल्टी हो जाती है।


८. भावनात्मक तनाव

किसी तरह का डर जब अचानक कोई डर सताने लगे तो उल्टी आ जाती है।


९. विषाक्त भोजन

उल्टी का मुख्य कारण है दूषित भोजन किसी तरह का दूषित भोजन करना, बासी खाना खाने से, बाहर का ज्यादा खाने से भी उल्टी हो जाती है।


१०. अत्यधिक मात्रा में शराब

जब व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में शराब पी लेता है तो वह पचती नहीं है और उल्टी हो जाती है।

उल्टी रोकने के उपाय - Ways to Stop Vomiting In Hindi


उल्टी रोकने के तरीकों के लिए आगे बताये गए नुस्खे आजमाएं। जाने उल्टी होने पर क्या करे

१. अधिक तरल पदार्थ पिएं

अगर आपको ज्यादा उल्टी हो रही हैं, तो निर्जलीकरण को रोकने के लिए बहुत सारे तरल पदार्थ पीना चाहिए।


२. गहरी सांस लेने की कोशिश करें

अपनी नाक से और अपने फेफड़ों में हवा में सांस लेते हुए गहरी सांस लें। अपने मुंह या नाक से धीरे-धीरे सांस छोड़ें इसे कई बार दोहराएं।


३. हल्के क्रैकर खाएं

नमकीन जैसे सूखे क्रैकर पेट के एसिड को अवशोषित करने में मदद करते हैं। बिस्तर से उठने से लगभग १५ मिनट पहले कुछ क्रैकर खाने की कोशिश करें। जैसे सूखा टोस्ट या सफेद चावल भी खाने के लिए अच्छे होते हैं।


४. अदरक, सौंफ, या लौंग

अदरक की गरम चाय पीने से भी उल्टी में आराम होता है। सौंफ के कुछ दानों को चबाएं और लौंग की चाय बनाकर पिएं आपको लाभ मिलेगा।


५. दवाएं

पेप्टो-बिस्मोल और काओपेक्टेट जैसे उल्टी (एंटीमेटिक्स) को रोकने के लिए ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) दवा लें इनमें बिस्मथ सबसालिसिलेट होता है। खाद्य विषाक्तता के कारण होने वाली उल्टी को कम करने में मदद कर सकते हैं।


६. अरोमाथेरेपी

कुछ गंधों को सूंघना उल्टी को कम कर सकता है। जिन सुगंधों में मतली रोधी गुण होते हैं उनमें नींबू का तेल, पुदीना, गुलाब, लैवेंडर, कैमोमाइल और लौंग शामिल हैं।

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय - Home Remedies for Vomiting in Hindi    

उल्टी होने पर कुछ घरेलू नुस्खे करके भी इसे बंद किया जा सकता है जानिए उल्टी रोकने के घरेलू उपाय क्या है।


१. प्याज से रोके उल्टी

प्याज का रस १ एक चम्मच लें। थोड़ी सी अदरक पीसकर इसका रस भी इसमें मिला लें। हर एक घंटे में इसे पिएं। उल्टी में तुरंत आराम होगा।


२. तुलसी है मददगार

तुलसी का रस उल्टी में फायदा करता है तुलसी के रस में शहद मिलाकर पीने से उल्टी में लाभ होता है।


३. पानी से करे उल्टी बंद

ज्यादा उल्टी से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके लिए १ ग्लास पानी में एक नींबू का रस मिला लें। इसमें थोड़ी सी शक़्कर और नमक मिलकर पियें जब भी उल्टी हो तो शरीर में पानी कम ना होने दे।


४. काली मिर्च

जी मिचलाने पर  रहा है या उल्टी आने पर चार दाने काली मिर्च के मुंह में रख कर चूसें। उल्टी में आराम होगा।


५. लौंग भी है फायदेमंद

उल्टी को बंद करने के लिए लौंग चूसे आप लौंग और दालचीनी का काढ़ा बनाकर पीने से भी आराम होगा। २ कप पानी में ५,६ लौंग डालें इसमें थोड़ी सी मिश्री मिलाकर पिएं।


६. अदरक

अदरक में नींबू के रस को मिलाएं इस रस को पियें इससे उल्टी में लाभ होता है।

७. चावल

थोड़े से चावल को उबाल लें, जब यह थोड़े उबल जाएँ तो इसका मांड निकला लें। इसमें शहद मिलाएं इतनी ही मूंग की दाल का काढ़ा बनाएं और इसमें मिला लें। दिन में २ बार इसका सेवन करें उल्टी पर रोक लगती है |

शराब पीने से उल्टी रोकने के उपाय पेट की परत को नुकसान हो सकता है। इससे पेट में एसिड की मात्रा भी बढ़ जाती है और पाचन भी ढीला पड़ जाता है जिससे पेट में जलन होने लगती है और उल्टी हो जाती है।

यदि शराब से संबंधित उल्टी हो रही है तो इस तरह उल्टी को कम कर सकते हैं।

१. एक गैर-एसिटामिनोफेन दर्द निवारक

एसिटामिनोफेन लीवर के लिए हानिकारक हो सकता है। इबुप्रोफेन उल्टी से जुड़े दर्द को कम करने के लिए बेहतर है। कुछ लोगों को इबुप्रोफेन से पेट में जलन हो सकती है, इसलिए लोगों को इसे सावधानी से लेना चाहिए। इसके अलावा जो पहले से ही निर्जलीकरण से प्रभावित है उनमें इबुप्रोफेन गुर्दे को प्रभावित कर सकता है।


२. १२०० मिलीग्राम विटामिन बी६ लें

स्रोतों के अनुसार विटामिन बी ६ लेने से हैंगओवर के लक्षण कम होते है खासकर अगर किसी व्यक्ति को पीने से पहले, दौरान या बाद में हैंगओवर होता है।


३. पीने के तरल पदार्थ

पानी या इलेक्ट्रोलाइट्स युक्त पेय पीने से उल्टी के कारण होने वाले निर्जलीकरण को कम किया जा सकता है।

खून की उल्टी होने का घरेलू उपाय - Home Remedies to Stop Blood Vomiting In Hindi

१. प्रारंभिक उपचार

प्रारंभिक उपचार में तरल पदार्थ देने के लिए ड्रिप लगाना होती है यदि रक्तस्राव गंभीर है तो रक्त आधान भी किया जा सकता है। हालांकि, यदि रक्तस्राव गंभीर है तो पूर्ण पुनर्जीवन और आपातकालीन द्रव/रक्त प्रतिस्थापन की आवश्यकता हो सकती है।

२. अन्य उपचार

यह उपचार कारण पर निर्भर करता है। किसी भी रक्तस्राव को रोकने के लिए प्रारंभिक उपचार उन उपकरणों का उपयोग करके किया जा सकता है जिन्हें एंडोस्कोप से नीचे किया जा सकता है। कभी-कभी गंभीर रक्तस्राव को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन सर्जरी की आवश्यकता होती है। जब एक बार रक्तस्राव बंद हो जाता है तो उसके बाद आगे का उपचार कारण पर निर्भर करता है।

प्रेगनेंसी में उल्टी रोकने के उपाय - Ways to Stop Vomiting in Pregnancy In Hindi

प्रेगनेंसी में उल्टी रोकने के उपाय में आपको अपने खाने के पैटर्न को बदलना होगा।  

  • सुबह की मतली को रोकने के लिए जब आप बिस्तर से उठे तो उसके पहले अनाज, टोस्ट या अन्य सूखे खाद्य पदार्थ खाकर उठे।
  • दिनभर में तरल पदार्थ जैसे: साफ फलों का रस, पानी पिएं एक बार में ढेर सारा तरल पदार्थ न पिएं।
  • तला हुआ, चिकना या मसालेदार भोजन का सेवन न करें।
  • रोज तीन बार बड़े भोजन के बजाय हर दो से तीन घंटे में छोटा भोजन या नाश्ता करें।
  • तेज गंध वाले खाद्य पदार्थ ना खाएं या ठंडे कमरे के तापमान पर खाना खाएं।
  • रात को सोने से पहले लीन मीट, पनीर या अन्य हाई-प्रोटीन स्नैक खाएं।

बुखार में उल्टी रोकने के उपाय - Remedies to Stop Vomiting in Fever In Hindi

  • आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए।
  • डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तरल पदार्थ का सेवन करें।
  • जब भूख लगे तो कम मात्रा में सादे भोजन का सेवन करें।
  • बुखार में पेरासिटामोल लें।
  • डिहाइड्रेशन होने पर रिहाइड्रेशन पेय पदार्थों का सेवन करें।
  • जब आवश्यकता लगे तो उल्टी-रोधी दवा जैसे कि मेटोक्लोप्रामाइड या एंटीडायरियल दवा (लोपरामाइड) लें।

निष्कर्ष :

उल्टी इन सभी कारणों की वजह से हो सकती है। आपको अपने खानपान का ध्यान रखना होगा साफ़ और ताजा खाना खाएं, शराब का सेवन ना करे। उल्टी होने पर ऊपर बताये गए उपायों को आजमाएं। अगर समस्या ज्यादा लग रही है तो डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK