🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

शिलाजीत के फायदे हिंदी | Shilajit Benefits in Hindi


1 min read
शिलाजीत के फायदे हिंदी | Shilajit Benefits in Hindi

इसे प्राकृतिक खनिज पदार्थ के रूप में जाना जाता है। महिलाओं और पुरुषों में शिलाजीत के फायदे बहुत ही अद्भुत होते है। यह एक पत्थर की तरह होता है। जिसे बनने में वर्षों का समय लग जाता है। यह प्रकृति से प्राप्त होने वाली एक औषधि है।  

शिलाजीत क्या है - What Is Shilajit?

गिलगिट क्षेत्र, तिब्बत, हिमालय में स्थित कुछ खास चट्टानें होती है यह उनमें पाई जाती है जो की बहुत ही दुर्लभ है। शिलाजीत को आयुर्वेद में चिकित्सा के लिए औषधि के रूप में इस्तेमाल करते है यह कुछ चिपचिपा पदार्थ जैसा होता है।

हिमालय की चट्टानों से प्राप्त होने वाला यह पदार्थ हजारों साल के विघटन के बाद विकसित होता है जो की पौधों के विघटन से प्राप्त होता है। यह हिमालय की चट्टानों से निकलता है।

यह पदार्थ गर्म होता है जो शरीर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह चिपचिपा पदार्थ काले और भूरे रंग का होता है। शिलाजीत में कुल ८५ मिनरल्स पाए जाते है। जिससे दिमाग तेज होता है और मर्दाना शक्ति बढ़ती है। सूखे हुए शिलाजीत में से गौ मूत्र की तरह गंध आती है इसका स्वाद कड़वा और कसैला होता है।

शिलाजीत के फायदे - Shilajit Benefits in Hindi

अब इसके फायदे के बारे में जानते है की शिलाजीत खाने के फायदे क्या होते है। यदि आप भी शिलाजीत का उपयोग करते है तो आपको निम्न फायदे प्राप्त होंगे।

1) शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी -

शिलाजीत खाने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता में सुधार आता है। जिससे बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।

2) याददाश्त में वृद्धि -

शिलाजीत में पाया जाने वाला फुल्विक एसिड याददाश्त  बढ़ाने का कार्य करता है। जिससे याद रखने की क्षमता तेज होती है।

3) कैंसर का खतरा कम -

यह कैंसर सेल्स को कम करता है जिससे कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।

4) जवां बनाये रखे -

बढ़ती उम्र के असर को कम करने के लिए शिलाजीत बहुत ही बढ़िया औषधि है। जो जवां दिखने में कारगर है यह एंटी एजिंग का कार्य करता है।

5) डायबिटीज का उपचार -

शिलाजीत में एंटी-डायबिटिक गुण होते है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही लाभदायक है।

6) स्पर्म की संख्या बढ़ाये -

 दूध के साथ शिलाजीत का सेवन करने से स्पर्म की संख्या बढ़ती है। आपको भी स्पर्म काउंट बढ़ाना है तो रोज शिलाजीत का सेवन करे।

महिलाओं में शिलाजीत के फायदे - Shilajit Benefits for Female in Hindi

महिलाओं के लिए शिलाजीत से होने वाले फायदे जानिये आगे।

1) पीरियड्स में शिलाजीत से लाभ -

महिलाओं के लिए शिलाजीत बहुत ही शानदार है जो मासिक धर्म चक्र को नियमित करता है। यह हार्मोन को नियमित बनाने में मदद करता है। हार्मोन है एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन। मासिक धर्म में होने वाला दर्द और ऐंठन को भी दूर करता है।


2) वजन घटाने के लिए -

शिलाजीत प्राकृतिक रूप से वजन कम करता है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और यह वसा को भी जलाने में मदद करता है ।

3) बालों के लिए -

शिलाजीत में जिंक, सल्फर और मैग्नीशियम, फुल्विक एसिड होता है जो बालों को सुंदर बनाता है। इससे बाल चमकदार, घने और लम्बे होते है

4) रजोनिवृत्ति -

रजोनिवृत्ति की अवधि में एस्ट्रोजन की कमी हो जाती है। जिससे महिलाओं को हड्डियों के घनत्व में कमी जैसा लगता है। शिलाजीत मेनोपॉज में होने वाली समस्याओं को दूर करता है।

5) उम्र बढ़ाये शिलाजीत -

यह त्वचा को सुन्दर बनाता है जिससे चेहरे पर निखार आता है। झुर्रियों को भी इसके सेवन से कम किया जा सकता है।

6) अल्जाइमर रोग में शिलाजीत -

शिलाजीत के फायदे अल्जाइमर रोग को बढ़ने से रोकने में भी होते है और उसकी गति को धीमा करने में मदद कर सकता है।

अश्वगंधा और शिलाजीत के फायदे - Benefits of Ashwagandha and Shilajit in Hindi

अश्वगंधा से भी बहुत से फायदे होते है। अगर आप अश्वगंधा का सेवन करते है तो आपको निम्न फायदे होंगे

  • अश्वगंधा भी मधुमेह को नियंत्रण करने में मदद करता है।
  • यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जो हृदय को स्वस्थ बनाता है।
  • अश्वगंधा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
  • मूत्र रोगों में भी यह प्रभावकारी है।
  • लिवर की सूजन को कम करता है।
  • पुरुषों की यौन क्षमता को सुधार कर उसे बढ़ाने में मदद करता है।

शिलाजीत का उपयोग कैसे करें - How to Use Shilajit in Hindi

शिलाजीत कैप्सूल, पाउडर, टैबलेट के रूप में उपलब्ध है। हमेशा निर्देशों के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए। शिलाजीत लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। जानिए शिलाजीत का उपयोग कैसे करें

  • शिलाजीत के कैप्सूल की मात्रा - शिलाजीत का १ कैप्सूल दिन में दो बार खाना खाने के बाद ले।
  • शिलाजीत के पाउडर की मात्रा - शिलाजीत के पाउडर को पानी या दूध के साथ मिलाकर ले सकते है। दिन में एक बार २ से ४ चम्मच।
  • शिलाजीत के टैबलेट की मात्रा - १ शिलाजीत की टैबलेट दिन में दो बार भोजन के पश्चात् ले।

शिलाजीत कब लें -  When to Take Shilajit in Hindi?

शिलाजीत को सुबह-सुबह खाना बेहद लाभदायक होता है। यह ऊर्जा बढ़ाने का कार्य करता है इसलिए रात को सोते समय लेने से बचें नहीं तो नींद में बाधा आ सकती है।

  • शिलाजीत का १ कैप्सूल दिन में दो बार ले। दोपहर में भोजन के बाद और रात में भोजन के बाद लें। गुनगुने पानी या दूध के साथ इसे खाएं।
  • शिलाजीत की १ टैबलेट गुनगुने दूध के साथ लें। टैबलेट को दिन में दो बार खाना खाने के बाद लें।
  • शिलाजीत का पाउडर २ से ४ चम्मच गुनगुने पानी, दूध या जैविक शहद के साथ मिलाकर ले। शिलाजीत पाउडर को दिन में एक या दो बार भोजन के बाद लें।

शिलाजीत साइड इफेक्ट - Shilajit Side Effects in Hindi

शिलाजीत का गलत मात्रा में सेवन कर लिया जाए तो इससे नुकसान भी हो सकते है। इनमें निम्न है।

  • त्वचा में चकते या जलन होना।
  • थकान महसूस होना।
  • शरीर का ठंडा पड़ जाना।
  • दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है।
  • सिरदर्द भी होने लगता है।
  • कमजोरी भी आ सकती है।

निष्कर्ष


शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए यह बहुत ही बेहतरीन औषधि है। यह चिपचिपा पदार्थ शरीर को मजबूत बनाता है और पुरुषों की यौन शक्ति को बढ़ाता है। आप भी चिकित्सक की सलाह से इसका सेवन कर सकते है।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK