🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

Daant Saaf Karne Ka Tarika in Hindi | दांत साफ करने के १० अद्भुत तरीके


1 min read
Daant Saaf Karne Ka Tarika in Hindi | दांत साफ करने के १० अद्भुत तरीके

पीले दाँत किसी को पसंद नहीं लेकिन गुटखा, तंबाकू और अन्य कारणों की वजह से दांत पीले और गंदे हो जाते है। यह मुस्कान को बिगाड़ देते है और शर्मिंदा का कारण भी बनते है। दांतो का स्वास्थ्य भी उतना ही जरुरी है जितना की हमारे पुरे शरीर का कुछ ऐसे तरीके है जिसे करके आप अपने दाँतों को एकदम चमकदार बना सकते है।

दांत साफ करने का तरीका


दाँतों का पीलापन हटाने के लिए आगे बताये गए उपायों को आजमाए। टीथ को वाइट कैसे करे इसके तरीके।

१. बेकिंग सोडा -

यह प्राकृतिक रूप से दाँतों को सफ़ेद करता है। टूथपेस्ट में भी बेकिंग सोडा पाया जाता है। दांतों से पीले दाग साफ़ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। १ चम्मच बेकिंग सोडा लें उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इससे अपने दांत मले, बेकिंग सोडा मुंह में जमे बैक्टीरिया और सतह के दाग को भी दूर कर देता है।

२. सेब का सिरका -

एप्पल सीडर विनेगर दांतो पर जमे मेल को साफ़ करता हैं। इसे ज्यादा इस्तेमाल करने से बचे। सेब के सिरके को जैतून के तेल में मिलाकर लगाएं। इसका उपयोग करने के लिए इस मिश्रण में अपने टूथब्रश को कुछ देर के लिए भिगोकर रखे। फिर जिस टूथपेस्ट से आप ब्रश करते है उस पर टूथपेस्ट लगाकर ब्रश करे।


३. सरसों का तेल और नमक -

१ चम्मच सरसों के तेल में आधा चम्मच नमक मिलाएं। इस मिश्रण से अपने दांतो पर मसाज करें। ४-५ मिनट तक मसाज करे और पानी से कुल्ला कर लें। यह आपके आपके दांतो को चमका देगा और उन पर लगे दाग भी दूर करेगा।

४. संतरे का छिलका -

संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़े। संतरे के छिलके की सफ़ेद परत को दांतो पर रगड़े। इसे ४-५ मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें। अब इसे ब्रश से साफ़ कर लें। यह उपाय आप रात के समय करे सोने के पहले। संतरे के छिलके विटामिन सी से भरपूर होते है। यह आपके दांतो को सफ़ेद कर देगा।

५. हल्दी -

हल्दी एक सौम्य अपघर्षक है। यह दांतो का पीलापन हटाने और उस पर लगे दाग हटाने में मददगार है। हल्दी रोगाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुणों से भरी होती है। जो दांतो को स्वस्थ बनाती है। हल्दी पाउडर से दातों को मले या टूथब्रश पर लगाकर ब्रश करें। फिर पानी से धो लें हफ्ते में २-३ बार इसका प्रयोग करें।


६. हाइड्रोजन पेरोक्साइड -

यह एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है और मुंह के बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड  की थोड़ी सी मात्रा का मिश्रण बनाकर टूथपेस्ट करने से आपको फायदा होगा। दिन में २ बार इसका इस्तेमाल करें आपको अंतर नज़र आएगा।


७. नींबू का रस -

दांतों से पीलापन हटाने के लिए निम्बू बहुत ही बेहतरीन घरेलू उपाय है। निम्बू के रस में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इससे अपने दातों को मले फिर टूथब्रश कर लें। एक मिनट तक निम्बू और बेकिंग सोडे के पेस्ट को दातों पर लगा रहने दे फिर धो लें।


८. नारियल तेल -

ऑर्गेनिक नारियल तेल १ चम्मच लें। इसे मुंह में रखकर १० मिनट तक घुमाएं। इसे निगले नहीं थूक दें। फिर पानी से मुंह को अच्छी तरह से धो लें। रोज सुबह उठते ही यह प्रयोग करे और रात को दातों पर भी मले फिर थूक दे और मुंह धो लें।


९. केले के छिलके -

केले के छिलकों में मैंगनीज, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते है। जो दांतों के पीलेपन को दूर कर दांतों को सफेद करने का काम करते है। केले का छिलका अपने दांतों पर ५ मिनट तक हल्के हाथों से रगड़े। केले के अवशेष को जरूर हटाएँ। इसके लिए कुल्ला और ब्रश करें।

१०. नीम से करे दांत साफ़ -

दाँतों के बीच में भी गंदगी जमा हो जाती है और बैक्टीरिया फस जाते है। इसके लिए आप नीम का इस्तेमाल कर सकते है। ८-१० नीम के पत्तों को पानी में उबालें फिर इस पानी से कुल्ला करें। इसके बाद ब्रश जरूर करें। रोज रात में यह विधि करें। इससे आपकेँ दांत सफ़ेद होकर स्वस्थ भी जाएंगे।

दांत पीले होने का कारण

अगर दांत पीले हो गए है तो उसके बहुत से कारण हो सकते है। आगे कुछ कारण बताये गए है इन कारणों से दांत पीले हो सकते हैं।

  • उम्र बढ़ने व आनुवांशिक कारणों से
  • धूम्रपान या तंबाकू
  • चाय, कॉफी, वाइन, कोला का ज्यादा सेवन
  • दवाओं के सेवन से
  • मुंह की साफ-सफाई में कमी

निष्कर्ष :


उम्र बढ़ने के साथ दांतों का थोड़ा पीला होना स्वाभाविक है। नियमित रूप से ब्रश करे जो खाद्य पदार्थ दांतों को पीला करते है उनसे परहेज करे। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा आहार और अच्छी मौखिक स्वच्छता वाली दिनचर्या जरुरी है। दांतों को सफ़ेद करने के लिए ऊपर बताए गए दांत साफ करने का तरीका भी आपकी मदद करेंगे।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK