🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

अलसी बीज के फायदे, नुकसान व उपयोग | Flax Seeds in Hindi


1 min read
अलसी बीज के फायदे, नुकसान व उपयोग | Flax Seeds in Hindi

अलसी के छोटे दिखने वाले बीजों में कई बड़े - बड़े गुण होते है। अलसी के बीज का सेवन शरीर की बिमारियों को ठीक करने में मदद करता है। यह मोटापे पर नियंत्रण करने के साथ ही हृदय रोगों से लड़ने में कारगर है।


अलसी के बीज क्या है - What Is Flax Seeds in Hindi


अलसी एक तरह की औषधि है इसे तीसी भी कहते है। विभिन्न स्थानों की वजह से इसका आकार रंग और रूप अलग अलग होता है। अलसी के रेशे से रस्सी, मोटे कपड़े और टाट बनाये जाते है। अलसी के बीज लाल, सफ़ेद, हल्के काले और पीले होते है।

इसके बीजों से तेल निकाला जाता है। तीसी के पौधे दो से ढाई फुट ऊँचे होते है। गर्म प्रदेशों में पाई जाने वाली तीसी को सबसे बेहतर माना जाता है। ज्यादातर अलसी के बीजों का और तेल का प्रयोग किया जाता है।

विभिन्न भाषाओं में अलसी के बीज के नाम - Name of Flax Seeds in Different Languages in Hindi

अलसी का वानस्पतिक नाम लाइनम यूसीटैटीसिमम है विश्व में अलसी को भिन्न - भिन्न  नामों से जाना जाता है।

  • हिंदी - तीसी, अलसी
  • इंग्लिश - लिनसीड, फ्लैक्स प्लान्ट , कॉमन फ्लैक्स
  • संस्कृत - अतसी, नीलपुष्पी, नीलपुष्पिका, उमा, क्षुमा, मसरीना, पार्वती, क्षौमी
  • उड़ीया - पेसू
  • बंगाली - तिसी , मसीना , असिना
  • कोकणी - सोन्नबीअम
  • नेपाली - अलसी
  • उत्तराखंड - अलसी
  • कन्नड़ - अगसीबीज,  सेमीअगासे , अलसी
  • गुजराती - अलसी
  • पारसी - तुख्म-ए-कटन
  • तमिल - अलिविराई , अलसीविराई
  • तेलुगु - अविसि , उल्लुसुलू , मदनजिन्जालु
  • मलयालम - अगासी , चार्म , चेरुकाना , अकासी
  • पंजाबी - अलीश , अलसी , अलसी
  • मराठी - जवस , अलशी
  • अरेबिक - केट्टन, बाजरुलकटन

यह भी पढ़ें: तुलसी के फायदे, उपयोग व औषधीय गुण | Tulsi Benefits in Hindi

अलसी के बीज के फायदे - Flax Seeds Benefits in Hindi

अलसी के बीजों में बहुत से स्वास्थ्य लाभ छुपे होते है। जानते है इनके बारे में।


1) आँखों के लिए

आँखों की समस्याओं जैसे - आंखों की लालिमा खत्म होना, आँख आना ऐसी समस्या में अलसी के बीज का पानी आंखों में डालने से लाभ होता है।

Tried every age-old remedy but still could prevent acne? Book an online consultation with our dermatologist and get a personalized regime according to your skin type.

2) हृदय की सेहत

अलसी कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक होता है। जिससे हार्ट अटैक का डर नहीं होता यह दिल की सेहत के लिए लाभकारी है।

3) पाचन क्रिया में

अलसी में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन शक्ति को दुरस्त बनाता है।

4) रोग प्रतिरोधक क्षमता

अलसी के बीज का उपयोग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके बीज एंटी वायरल, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल होते है।

5) वजन कम करने में

यह वजन कम करने में लाभदायक होती है। इसका बीज  पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस कराते है।

6) कान की सूजन ठीक करे

प्याज के रस में अलसी को पकाकर छाने। इसकी १ से २ बून्द कान में डाले सूजन में आराम होगा।

7) चेहरे की सुंदरता निखारे

इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स गुण बढ़ती उम्र का असर कम करते है और चेहरे को जवां बनाये रखते है।


8) मधुमेह में लाभकारी

अलसी में जो लिगनिन होता है वह खून में शुगर लेवल को कम करता है। यह शुगर की बीमारी से लड़ने में मरीजों की मदद करता है।

9) मूत्र रोगों में

अलसी के बीज को उबालकर या मुलेठी में मिलाकर इसका काढ़ा पीने से मूत्र रोगों में लाभ होता है।

10) शरीर पर मालिश

अलसी के तेल से शरीर पर मालिश की जाती है। जिससे शरीर मजबूत होता है। चेहरे पर मालिश करने से त्वचा में चमक आती है।

Is hair fall & dandruff ruining your life? Book an appointment with our hair experts and get a personalized regime for your hair!

11) महिलाओं को फायदा

अलसी में लिंग्नास होता है। वह एस्ट्रोजन और एंटीऑक्सीडेंट से युक्त होता है। जो महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस को बनाये रखता है।

12) ओमेगा ३

जो लोग शाकाहारी है उनके लिए यह ओमेगा ३ का एक अच्छा स्त्रोत है।

13) जोड़ो के दर्द में आराम

अलसी का सेवन शरीर की अकड़न को दूर करता है और जोड़ो के दर्द में भी आराम पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें: मेथी खाने के फायदे | Benefits of Fenugreek Seeds - Bodywise

अलसी के फायदे पुरुषों के लिए - Benefits of Flaxseed for Men

पुरुषों को भी अलसी खाने के फायदे मिलते है। जानिए क्या है इन फायदों में शामिल।

  • यह शरीर की थकान और पुरुषों की कमजोरी को दूर करने में सहायक है।
  • पुरुषों में सेक्सुअल समस्या को भी यह खत्म करने में मददगार है।
  • इनफर्टिलिटी से परेशान पुरुष के लिए अलसी का सेवन करना लाभकारी है। यह मेल स्पर्म काउंट को बढ़ाती है और प्रजनन क्षमता बेहतर बनाने में सहायक है।

अलसी के फायदे पुरुषों के लिए यूरिन इन्फेक्शन को कम करने में भी होते है।

खाली पेट अलसी खाने के फायदे - Benefits of Eating Flaxseed on Empty Stomach

खाली पेट खाने से भी अलसी के फायदे मिलते है। अगर आप खाली पेट अलसी का सेवन करते है तो आपको निम्न फायदे मिलेंगे।

  • अलसी ब्रेस्ट कैंसर, प्रोटेस्ट कैंसर, कोलोन कैंसर के खतरे को कम करती है। इसके लिए सुबह खाली पेट अलसी का सेवन करे।
  • महिलाओं को पीरियड अनियमित नहीं आते या पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होता है तो खाली पेट अलसी खाने से इसमें लाभ होता है।
  • अलसी बालों की सुंदरता को भी बढ़ाती है। बालों का झड़ना, रुसी की परेशानी, गंजापन दूर कर बालों को मजबूत बनाता है।
Book an appointment with our Nutritionist/Dieticians to get solutions that can aid your weight management journey.

क्या हैं अलसी के नुकसान - Flaxseeds Side Effects in Hindi

अगर अलसी की सही मात्रा का सेवन ना किया जाये तो इसके नुकसान भी हो सकते है।

  • अगर आप अलसी का ज्यादा सेवन करते है और तरल पदार्थ का कम सेवन करते है पानी कम पीते है तो इससे आँतों में ब्लॉकेज हो सकता है।
  • सही मात्रा में अलसी खाने से कब्ज दूर होती है वहीं अधिक मात्रा में खाने पर दस्त लग सकते है।
  • अगर आप प्रेग्नेंट होना चाहती है तो ऐसे में अलसी के सेवन से बचना चाहिए।
  • अलसी ज्यादा खाने से एलर्जी भी हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर, सांस लेने में दिक्क्त जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

अलसी के उपयोगी भाग - Useful Parts of Alsi in Hindi

अलसी का सबसे उपयोगी भाग है इसके बीज। अलसी के बीजों का अधिकतर उपयोग किया जाता है।

अलसी का इस्तेमाल कैसे करें? - How to Eat Flax Seeds in Hindi

इस तरह से अलसी का इस्तेमाल किया जाता है।

अलसी या तीसी कहां पाई या उगाई जाती है? - Where Is Alsi Found or Grown

पुरे भारत में ही अलसी की खेती की जाती है। शरद ऋतु में अलसी की फसलें उगाई जाती है। हिमाचल प्रदेश में अलसी को १८०० मीटर ऊंचाई तक बोया जाता है।

निष्कर्ष :


अलसी के फायदे और नुकसान जानकर ही इसका उपयोग करे या चिकित्सक की परामर्शानुसार अलसी खाएं। यह उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक अच्छी औषधि है। नियमित रूप से उचित मात्रा में इसका सेवन करे।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK