🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

सफेद बालों का इलाज | White Hair Treatment in Hindi


1 min read
सफेद बालों का इलाज | White Hair Treatment in Hindi

बहुत से लोगों में कम उम्र से ही सफ़ेद बाल आना शुरू हो जाते है। जिसकी वजह से चिंता करना आम बात है। सफ़ेद बाल से परेशान होकर कुछ लोग ना जाने कितने उपाय आजमा लेते है। फिर भी उन्हें अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ बहुत ही कारगर इलाज आज आपको जानने को मिलेंगे।

सफेद बालों का इलाज - White Hair Treatment in Hindi

आगे आपको कुछ इलाज बताये जा रहे है जिसे करके आप सफ़ेद बालों को काला कर सकेंगे और दोबारा सफ़ेद बाल आना भी बंद हो जाएंगे।

१. करी पत्ता और नारियल तेल

करी पत्ते बालों की जड़ों में फिर से जान डाल देते है। करी पत्ते में विटामिन बी पाया जाता है। जो बालों के रोम को उनके जैविक रंग वर्णक को फिर से सही करने में मदद करते है और समय से पहले सफेद होने से बचाता है। नारियल का तेल सिर को प्राकृतिक शीतलता प्रदान करता है।

सामग्री :

करी पत्ता - एक कप

नारियल का तेल - एक कप

कैसे लगाएं :

१. एक कप नारियल का तेल लें। तेल में एक कप करी पत्ता मिलाएं।

२. अब इस मिश्रण को जब तक जब उबालें जब तक की वह काला ना हो जाये।

३. अब इसे छान कर ठंडा कर लें। इस मिश्रण को स्टोर करके रखे।

४. इस मिश्रण को बालों में हफ्ते में २ -३ बार लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें।

२. आंवला और मेथी के बीज का हेयर मास्क

आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह सफेद बालों का इलाज कर बालों को पोषण देते है। मेथी के बीज में अमीनो एसिड होता है जो बालों को समय से पहले सफेद होने से लड़ने में मदद करता है।

सामग्री :

आंवला - ६ - ७ टुकड़े

तेल - ३ बड़े चम्मच  (बादाम, जैतून, नारियल, आदि)

मेथी पाउडर - एक बड़ा चम्मच

कैसे लगाएं :

१. तीन बड़े चम्मच तेल (बादाम, जैतून, नारियल, आदि) में आंवला के  ६ - ७ टुकड़े डालें।

२. कुछ देर तक इसे पकाएं।

३. तेल के इस मिश्रण में एक बड़ा चम्मच मेथी पाउडर मिलाएं।

४. अब इस मिश्रण को छान कर ठंडा कर लें और सिर पर लगाएं।

इस मिश्रण को बाल धोने के एक घंटा पहले लगाएं।

३. प्याज का रस

प्याज के रस से सफेद बाल काले कैसे करें तो सफेद बालों के लिए प्याज एक कारगर उपाय है। यह बाल काला करने वाला एंजाइम कैटेलेज को बढ़ाता है। प्याज का रस बालों के विकास को भी बढ़ावा देता है।

सामग्री :

प्याज का रस - २ - ३ चम्मच

नींबू का रस -१ चम्मच

जैतून का तेल - १ बड़ा चम्मच

कैसे लगाएं :

१. एक कटोरी में २ - ३ चम्मच प्याज का रस लें। इसमें जैतून का तेल और नींबू का रस मिलाएं।

२. धीरे-धीरे अपने स्कैल्प पर लगाएं और ५ मिनट तक मालिश करें।

३. इसे एक घंटे तक बालों पर लगा रहने दे। फिर माइल्ड शैम्पू और गुनगुने पानी से धो लें।

४. काली चाय

ब्लैक टी बालों को काला कर बालों में चमक लाती है। ब्लैक टी से केराटिन और मेलेनिन को बढ़ावा मिलता है जो बालों को काला करने में मदद करता है। यह बाल को कोमल और मुलायम बनाता है।

सामग्री :

काली चाय - २  चम्मच

नमक - १ चम्मच

पानी - १ कप

कैसे लगाएं :

१. दो चम्मच ब्लैक टी लें। इसे एक कप पानी में उबालें और फिर इसमें एक चम्मच नमक मिलाएं।

२. मिश्रण को ठंडा कर लें। अब इसे अपने पुरे बालों पर लगाएं।

सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए इसे हफ्ते में एक बार लगा सकते है।

५. मेंहदी और कॉफी

यह बालों को गहरा भूरा रंग करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। मेंहदी और कॉफी मास्क नुस्खा बालों के बालों के लिए एक सुंदर चमक के साथ ही गहरा भूरा रंग प्रदान करता है।

सामग्री :

कॉफी पाउडर - १ बड़ा चम्मच

कोई भी तेल - १ चम्मच

४ बड़ा चम्मच मेंहदी पाउडर

कैसे लगाएं :

१. एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर १ ग्लास पानी में डालकर उबाले।

२. अब मिश्रण को ठंडा करे। इसमें मेंहदी पाउडर डालकर चिकना पेस्ट बना लें।

३. इस मिश्रण को कुछ घंटों के लिए ढककर रख दें।

४. इसमें कोई भी तेल (नारियल, आंवला या बादाम, आदि) मिलाएं और पूरे बालों पर लगाएं।

इसे एक घंटे तक बालों पर लगाकर रखे इसके बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।

६. बादाम का तेल और नींबू का रस

नींबू और बादाम का तेल प्राकृतिक रूप से सफेद बालों से छुटकारा पाने में सहायता करते हैं बादाम का तेल विटामिन ई का एक उत्कृष्ट स्रोत है जो बालों की जड़ों को पोषण देने का काम करता है और बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है।

नींबू का रस बालों में रंग और चमक लाता है। नींबू और बादाम के तेल का यह मिश्रण सफ़ेद बालों के इलाज के उपाय में बेहतर काम करता है।

सामग्री :

नींबू का रस - २ चम्मच

बादाम का तेल - ३ बड़े चम्मच

कैसे लगाएं :

१. एक कटोरी में बादाम का तेल और नींबू का रस मिलाएं

२. इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं और मालिश करें।

३. लगभग आधे घंटे के लिए इसे बालों पर लगाकर छोड़ दें। फिर इसे माइल्ड शैम्पू से धो लें।

सफेद बालों के इलाज के अन्य टिप्स

  • अपने बालों को नुकसान पहुँचाने से रोके जैसे: बार बार बाल ना धोएं, गीले बालों में कंघी ना करे, हेयर स्टाइलिंग टूल का प्रयोग कम करे, कठोर साबुन/शैंपू का उपयोग ना करे, हीटिंग टूल का प्रयोग ना करे।
  • विटामिन्स और खनिज से भरपूर आहार खाएं।
  • धुप से बालों को बचाये।
  • धूम्रपान बालों के रोम को नुकसान पहुँचाता है धूम्रपान बंद करें।

निष्कर्ष :

ऊपर बताये गए किसी भी इलाज में से आप अपने बालों के अनुसार या पसंद के अनुसार किसी भी एक हेयर मास्क को चुन सकते है। इसे अपने बालों पर लगाएं और सफ़ेद बालों से छुटकारा पाएं।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK