🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

प्याज खाने के फायदे | Health Benefits of Onions In Hindi - Bodywise


1 min read
प्याज खाने के फायदे | Health Benefits of Onions In Hindi - Bodywise

प्याज को हर जगह सलाद के रूप खाया जाता है। सब्जियों में भी प्याज का प्रयोग किया जाता है। अधिकतर लोग इसे सलाद या सब्जी के रूप में ही खाते है लेकिन प्याज खाने के इतने फायदे है की इसे दवाई के रूप में भी खाया जा सकता है।

प्याज खाने के फायदे - Health Benefits of Onions in Hindi

यदि आप नियमित रूप से प्याज का सेवन करते है तो आपको निम्न प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।

1) हड्डी की सेहत -

एक अध्ययन से पता चलता है की प्याज हड्डियों के द्रव्यमान को भी बढ़ा सकता है और हड्डियों को खराब होने से रक्षा करता है। ५० वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में अध्ययन करने पर पाया गया कि प्याज का नियमित सेवन हड्डियों के घनत्व में वृद्धि करता है। ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्वास्थ्य समस्या में भी प्याज फायदा करता है, खासकर पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं में।

2) दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं -

प्याज में फ्लेवोनोइड्स और थायोसल्फिनेट्स मौजूद होते है। फ्लेवोनोइड्स शरीर में पाए जाने वाले खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और थायोसल्फिनेट्स रक्त की स्थिरता को ठीक रखने में मदद करते है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है

3) रक्त शर्करा विनियमन -

प्याज से रक्त शर्करा के स्तर को कम किया जा सकता है। टाइप २ मधुमेह एक तरह की सामान्य बीमारी है। टाइप २ मधुमेह के मरीजों का अध्ययन करके पाया गया कि प्रतिदिन ३.५ औंस (१०० ग्राम) कच्चा प्याज खाने से रक्त में शर्करा के स्तर (३४) में कमी होती है। कच्चा प्याज खाने से टाइप १ और २ दोनों प्रकार के मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है।

4) कैंसर का खतरा कम  -

आज बहुत से व्यक्तियों में कैंसर की बिमारी हो जाती है। यह एक आम बिमारी है। कैंसर अनियंत्रित कोशिका वृद्धि की वजह से होता है। दुनिया में सबसे ज्यादा होने वाली मौतों में कैंसर मुख्य कारण है। प्याज स्तन, कोलन, पेट, प्रोस्टेट जैसे कैंसर के जोखिम को कम करता है।

5) प्रतिरक्षा में सुधार -

प्याज खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है। अध्ययन के अनुसार पाया गया की प्याज की रासायनिक संरचना मजबूत होने की वजह से यह प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने में मदद करते है।

6) अच्छी दृष्टि -

प्याज के रस में पाए जाने वाले गुण आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते है। आज के समय में नेत्र संबंधी रोग आम हो गया है। प्याज में सेलेनियम विटामिन ई के उत्पादन को बनाये रखने में मदद करता है जो आँखों की समस्याओं को दूर करता है।

7) सांस की समस्या दूर करे -

प्याज से एलर्जी को दूर करने में मदद मिलती है। एलर्जी सांस की समस्या को बढ़ाते है। एक अध्ययन के अनुसार प्याज से श्वासनली की मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे अस्थमा के रोगियों को बहुत फायदा होता है।  अस्थमा के रोगी को सांस लेने में मदद मिलती है। फ्लेवोनोइड्स के कारण ऐसा होता है।

8) यौन स्वास्थ्य में सुधार -

यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाता है। अगर आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन है तो आपको प्याज खाना चाहिए। प्याज इरेक्टाइल डिसफंक्शन को ठीक करने में मदद करता है।

9) रजोनिवृत्ति के लक्षणों को कम करता है -

कच्चे प्याज में कैल्शियम की मात्रा पायी जाती है जो रजोनिवृत्ति के बाद के लक्षणों को कम करता है।

10) दमकती और बेदाग त्वचा पाएं -

प्याज में विटामिन ए, सी और के होता है। त्वचा के स्वास्थ्य के लिए यह सभी विटामिन आवश्यक होते है। यह हानिकारक यूवी किरणों से भी रक्षा करते है। अपने फेस पैक में प्याज के रस की कुछ बूंदों को मिला सकते है जो मुँहासे मुक्त त्वचा के लिए मददगार होते है।

11) मौखिक स्वास्थ्य में सुधार -

प्याज में पाए जाने वाले विटामिन सी से मौखिक स्वच्छता में सुधार होता है।

12) स्वस्थ बालों के लिए आवश्यक -

प्याज में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है। जो बालों की सेहत को बनाये रखते है। प्याज का रस बालों पर लगाने से बाल लम्बे, घने और मजबूत होते है। इसके साथ ही डैंड्रफ और जुओं को खत्म करने में भी प्याज का रस मददगार होता है।

13) पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाये -

प्याज फाइबर और प्रीबायोटिक्स का स्रोत है जो आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। प्रीबायोटिक्स पाचन क्रिया में सुधार करते है।

14) आहार में जोड़ना आसान -

प्याज को हर एक रसोई में उपयोग किया जाता है। जिन्हें कच्चे और पके हुए दोनों रूपों में खाया जाता है। यह रसोई में आसानी से उपलब्ध होते है।

15) अल्जाइमर रोग का कम जोखिम -

फ्लेवोनोइड्स से भरपूर आहार खाने से अल्जाइमर रोग का खतरा कम हो जाता है। प्याज में विशेष रूप से फ्लेवोनोइड्स पाए जाते है।

16) नाक से बह रहा खून रोके -

प्याज का एक छोटा टुकड़ा नाक के नीचे रखने से नाक से खून बहना बंद हो जाता है।

17) डिप्रेशन कम करे -

प्याज में फोलेट मौजूद होता है जो डिप्रेशन को कम करने में भी मदद करता है और अच्छी नींद और भूख में भी मदद करता है।

18) लू से बचाये -

कच्चा प्याज खाने पर गर्मियों में लगने वाली लू से बचा जा सकता है। लू लग जाने पर प्‍याज का रस पीने या उसे तलवे पर मलना चाहिए जिससे लू में राहत होती है।

प्याज के पोषक तत्व - Nutrition in Onion in Hindi

प्याज में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है, प्याज में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट ज्यादा होते हैं।

१ कप कटा हुआ प्याज में इतने पोषक तत्व होते है।

  • ६४ ग्राम कैलोरी
  • ०. १६ ग्राम वसा
  • १४.९ ग्राम कार्बोहाइड्रेट
  • ० ग्राम कोलेस्ट्रॉल
  • २.७२ ग्राम फाइबर
  • १.७६ ग्राम प्रोटीन
  • ६.७८ ग्राम चीनी

प्याज खाने के जोखिम - Risks of Eating Onion in Hindi


प्याज खाने से कुछ लोगों को जोखिम हो सकता हैं।

बहुत से लोगों को प्याज से एलर्जी हो सकती है। अगर किसी को भी प्याज खाने के बाद कुछ रिएक्शन जैसा लगता है तो उसे चिकित्सकीय देखभाल की मदद लेना चाहिए।

निष्कर्ष :

खाने में जायका बढ़ाने के साथ ही प्याज स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप हेल्थ से जुड़े इन फायदों को प्राप्त करना चाहते है तो प्रतिदिन अपने खाने में प्याज को शामिल करे।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK