🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

१५ पेट कम करने की एक्सरसाइज | 15 Exercise to Reduce Belly Fat


1 min read
१५ पेट कम करने की एक्सरसाइज | 15 Exercise to Reduce Belly Fat

पेट की चर्बी कम करना बहुत जरुरी है, वरना इससे बहुत सी बीमारियां शरीर को घेर लेती है। यदि पेट की चर्बी कम ना की जाये तो हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर की बीमारी हो जाती है।

अगर आप भी अपने बढ़े हुए पेट से परेशान है तो आगे बताई गई पेट कम करने की एक्सरसाइज से आपको पेट कम करने में बहुत फायदा मिलेगा।

पेट पर चर्बी जमा होने के कारण – Causes of Belly Fat in Hindi

हम अपनी रोज की दिनचर्या में कुछ ऐसी भूल करते रहते है जिससे कब हमारा शरीर मोटापे का शिकार हो जाता है हमें पता ही नहीं चलता।

अवगत होते है इन कारणों से जो बेली फैट को बढ़ाने वाले होते है।

  • शारीरिक गतिविधि ना करना - शरीर को फ़ीट रखने में एक्सरसाइज बहुत जरुरी होती है। शरीर फ़ीट रहेगा तो आपका बेली फैट भी नहीं बढ़ेगा। अपनी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधि को शामिल करना बेहद जरुरी है।
  • शराब का सेवन करना -  आपको शायद ही पता हो की बहुत सी शराब में चीनी की मात्रा होती है और शराब की कैलोरी शरीर के मेटाबॉलिज़्म पर प्रभाव डालती है। जिसकी वजह से पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है।
Book an appointment with our Nutritionist/Dieticians to get solutions that can aid your weight management journey.
  • हार्मोनल बदलाव - कई बार हार्मोनल बदलाव की वजह से भी मोटापा बढ़ने लगता है। अधिकतर यह महिलाओं में ज्यादा होता है यह सामान्य तौर पर भी हो सकता है और मेनोपॉज के दौरान भी शरीर में आने वाले बदलाव की वजह से पेट बढ़ता है।
  • गलत खानपान - आज की बदलती लाइफस्टाइल ने हमारे शरीर पर बहुत प्रभाव डाला है। खाने में हेल्दी फ़ूड शामिल ना होना, तेज मिर्च - मसाले, जंक फ़ूड भी मोटापा होने का सबसे बड़ा कारण है।
  • आनुवंशिक कारण - शोध के अनुसार यह पाया गया की मोटापा आनुवंशिक भी होता है। अगर परिवार में कोई मोटापे से ग्रस्त रहा है तो आने वाली अगली पीढ़ी में भी यह समस्या पायी जाती है।

पेट कम करने की एक्सरसाइज - Exercise to Reduce Belly Fat

बढ़े हुए पेट के कारण बहुत से लोगों को सबके सामने जाने में भी शर्म सी महसूस होती है और वह अपने पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाते। इसलिए पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज सबसे बेहतरीन तरीका है।

आगे बताई गई पेट कम करने की एक्सरसाइज इसमें आपकी बहुत मदद करेगी।

  • साइकलिंग - साइकिल चलाने से शरीर में जमा फैट कम होने लगता है और बहुत अधिक कैलोरी बर्न होती है। साइकलिंग करके पैरों, जांघो और पेट के आसपास की चर्बी को कम किया जा सकता है।
  • प्लांक्स - प्लैंक्स एक्सरसाइज भी पेट कम करने में सहायक होती है। ३ - ३ मिनट के ५ सेट प्लैंक के कर सकते है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज भी है।

  • स्क्वाट - यह बहुत ही आसान एक्सरसाइज है। बस आपको जमीन पर सीधा खड़ा होना है। उसके बाद हाथों को आगे करके घुटनों को मोड़ ले। अब १० सेकण्ड इसी अवस्था में रहे इसके बाद फिर दूसरा सेट भी ऐसे ही करे।
  • वाकिंग - सुबह या शाम अगर आप आधा घंटा भी पैदल चलते है तो यह पेट को काफी हद तक कम करने में मदद करता है। अगर तेज कदमो से चलते है तो यह बहुत ही शानदार पेट कम करने के उपाय में से एक है।
  • रनिंग - दौड़ने से शरीर में जमी कैलोरी बर्न होने लगती है और पूरा शरीर एकदम फ़ीट हो जाता है जो की पेट को घटाने में एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।

यह भी पढ़ें: उच्च ESR (ईएसआर) कारणों और उपचार हिंदी में | ESR Test in Hindi

Try our Apple Cider Vinegar Gummies that act as fat burner, preventing you from overeating. It improves your gut health too!

पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं – Diet Tips to Get Flat Tummy in Hindi

अगर खान - पान सही नहीं है तो चाहे कितनी ही एक्सरसाइज कर ली जाए या कितने ही मोटापा कम करने के उपाय कर लिए जाये पेट को कम नहीं किया जा सकेगा।

तो पेट के बढ़े हुए फैट को घटाने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं यह जरूर जान ले।

क्या खाये :

  • सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी में निम्बू और शहद मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।
  • अपने आहार में सब्जियों को जगह दे शरीर को स्वस्थ रखने में और मोटापे को कम करने के लिए सब्जियां बहुत ही कारगर है।
  • खान पकाने के लिए जैतून का तेल, सरसों तेल, मूंगफली के तेल का इस्तेमाल कर सकते है।
  • फलों की मदद ले शरीर में पोषक तत्व की कमी फलों से दूर की जा सकती है।
  • सूप को अपने खाने में शामिल करे सूप हल्का होता है और इसमें कैलोरी भी कम होती है साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी बढ़िया होता है।
  • नट्स से बार -बार खाने की इच्छा समाप्त हो जाती है क्योंकि इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

क्या ना खाये :

  • जूस में फ्रूट कम और चीनी ज्यादा मात्रा में होती है इसलिए फ्रूट जूस का कम सेवन करे।
  • शराब व सिगरेट से भी परहेज करे।
  • नमक भी कम मात्रा में use करे।
  • मैदे से भी पेट का मोटापा बढ़ता है इसे भी कम खाएं।
  • डीप फ्राइड खाना भी फैट बढ़ाता है।
  • बाहर भोजन करने से बचे अक्सर बाहर हम ज्यादा ही खा लेते है।
  • ऑइल और घी भी कम मात्रा में खाये।

पेट कम करने की दवा - Medicines to Lose Weight

बाजार में ऐसी बहुत सी दवाएं मिलती है जिससे पेट कम किया जा सकता है, लेकिन इन दवाओं का सेवन अपने डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही करे।


पेट की चर्बी कम करने के लिए योग – Yoga for Belly Fat in Hindi

योग हमारे शरीर के साथ ही मन और दिमाग को भी स्वस्थ रखते है। जानते है योग से मोटापा कैसे कम करें।

  • कपालभाति - यह आसन पेट और कमर के मोटापे को कम कर देता है। पेट कम करने के लिए सबसे बढ़िया आसन कपालभाति है।
  • नौकासन - पेट कम करने के साथ ही इससे आंते भी स्वस्थ रहती है नियमित तौर पर इस योग को करे।
  • समकोणासन - इस योग को करने से आपके पेट का हिस्सा मजबूत होने लगेगा और पेट जल्दी ही अंदर होना शुरू हो जाएगा।
  • बालासन - यदि आप बालासन करती है तो आपके पेट की मांसपेशियां मजबूत होने लगेगी। १० मिनट रोज आप इसका अभ्यास करे।

पेट और कमर की चर्बी के लिए कुछ और टिप्स – Pro Tips to Reduce Belly Fat in Hindi

पतला होने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ ही आपको कुछ टिप्स भी फॉलो करने होंगे। इन टिप्स को ध्यान में रखने से पेट कम करने में मदद मिलेगी।

  • नाश्ता करना ना भूले। नाश्ता नहीं करने की वजह से भूख ज्यादा लगती है और हम ज्यादा खा लेते है तो नाश्ता जरूर करे।
  • दिनभर थोड़ा - थोड़ा करके पानी पीते रहे पानी सेहत के लिए जरुरी है इससे ज्यादा खाने की आदत भी कम हो जाती है।
  • दूध वाली चाय के स्थान पर ग्रीन टी पियें। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट मोटापे को कम करता है।
  • मोटापा कम करने में नींद की महत्वपूर्ण भूमिका है। अच्छी नींद स्वस्थ शरीर का प्रमाण है।
  • एक ही जगह पर ज्यादा देर बैठे रहना, दिनभर कुछ न कुछ खाते रहना यह भी पेट को बढ़ाता है।

पेट अंदर करने की एक्सरसाइज करके कुछ ही समय में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलते है। अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा समय एक्सरसाइज के लिए जरूर निकाले एक्सरसाइज करना स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK