🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

नींबू पानी के फायदे | Benefits of Lemon Water - Bodywise

निम्बू का उपयोग तो सभी करते है। आकार में छोटा सा दिखने वाला निम्बू बड़े - बड़े फायदे पहुंचाने के लिए जाना जाता है। यह हर रसोई में प्रयोग किया जाता है। विटामिन सी का मुख्य स्त्रोत होता है निम्बू। इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियां भी ठीक की जाती है।

निम्बू क्या है

निम्बू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके साथ ही विटामिन ए और बी भी पाया जाता है। निम्बू की कुछ जातियां भी होती है जैसे - बिजौरी नींबू, मीठा नींबू, कागजी नींबू, जम्मीरी नींबू आदि।

अनेक भाषाओं में नींबू के नाम

नींबू का वानस्पतिक नाम सिट्रस ऑरेन्टिफोलिया है इसके अन्य नाम भी है।

हिंदी - खट्टा नींबू, कागजी नींबू

संस्कृत – बृहत् जम्बीर, निम्बुक

अंग्रेजी  – बीटर ऑरेंज, बीगेरेड ऑरेंज, सेवील्ले ऑरेंज, लाइम , सॉर ऑरेंज

तमिल – चामपलम

तेलुगु – बीजपूरम

उर्दू – लिमू

कन्नड़ – बीजपूर

मणिपुरी – चाम्प्रा

बंगाली – लेबू

नेपाली  – बिमिरो

अरेबिक – लीबू

पारसी – लीबू

मराठी  – अंबटनिंबू, लिंबू

नींबू पानी के फायदे


१. त्वचा में लाभकारी - अगर आप रोज निम्बू पानी का सेवन करते है तो आपकी त्वचा निखरने लगेगी। निम्बू पानी से चेहरे की आभा बढ़ती है और चेहरे के मुहाँसे, दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है। रोज सुबह उठते ही गुनगुने पानी में १ निम्बू निचोड़कर पिएँ आपको असर दिखाई देने लगेगा।

२. छाले में फायदा - यदि छालों की समस्या से परेशान है तो छाले और मसूड़ों पर निम्बू के छिलके को हल्के हाथों से लगाए। ऐसा करने से आपको जीभ के छाले और मसूड़ों में हो रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

३. इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक - निम्बू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे आपको बिमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी।

४. पाचन क्रिया में सुधार - अगर आपका पाचन सही रहेगा तो आप बिमारियों की चपेट में कम आएँगे। निम्बू का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। जिससे की मल त्याग करने में भी आसानी होती है। पाचन बेहतर होगा तो शरीर से विषाक्त पदार्थ दूर रहेंगे।

५. मोटापा कम करने में - नींबू पानी पीने के फायदे में मोटापा कम करना भी शामिल है। गर्म निम्बू पानी को फैट बर्नर माना जाता है। वजन कम करने में निम्बू पानी बहुत सहायक होता है। रोजाना सुबह गुनगुने पानी में निम्बू मिलाकर पियें। आपका वजन कम होने लगेगा और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ेगा।

६. लिवर के लिए फायदेमंद - निम्बू के रस में पाया जाने वाला सिट्रिक एसिड एंजाइम्स के कार्य को सुचारु रूप से करने में मदद करता है। जिससे की लिवर में जो विषाक्त तत्व होते हैं उन्हें शरीर से बाहर करने में मदद मिलती है।

७. दांतों की सफाई - चमकते सफ़ेद दांत किसे पसंद नहीं है। निम्बू पर नमक लगाकर दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन दूर होता है और दांत एकदम साफ़ और चमकदार हो जाते है।

८. बालों के लिए - बालों की सुंदरता बढ़ाने में निम्बू बहुत कमाल का काम करता है। अगर आप बालों में चमक लाना चाहते है तो अपने नहाने के पानी में निम्बू का रस मिलाएं और इस पानी से बालों को धोएं आपके बालों में चमक आ जाएगी और अगर बालों में डैंड्रफ है तो वो भी खत्म हो जाएगी।

९. गैस की समस्या - अक्सर खाने के बाद पेट में गैस बनने लगती है। तो इसके लिए निम्बू पानी का सेवन करना लाभकारी होता है। निम्बू पानी में आधा चम्मच काला नमक मिलाकर पीने से गैस की समस्या में आराम मिलेगा। गैस बनने पर निम्बू खाने के फायदे आपको मिलेंगे जो गैस की समस्या से निजात दिलाएंगे।

१०. उल्टी होने पर - बहुत से लोगों को उल्टी होने की समस्या होती है कुछ लोगों को नियमित तौर पर सुबह सुबह उल्टी होती है। तो इससे छुटकारा पाने के लिए निम्बू पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। कुछ ही दिनों में नींबू के फायदे देखने को मिलेंगे।

११. किडनी स्टोन - निम्बू पानी के सेवन से किडनी स्टोन के बनने का खतरा कम हो जाता है। किडनी स्टोन कुछ मामलों में यूरिन के बहाव को रोक देता है। जिससे परेशानी बढ़ जाती है। निम्बू पानी यूरिन को पतला बनाये रखता है और शरीर को रिहाइड्रेट भी करता है।

१२. कैंसरकारी तत्वों को कम करे - शोध के अनुसार निम्बू में एंटी ट्यूमर गुण पाए जाते है। जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते है। निम्बू पानी का नियमित सेवन करने से कैंसर से बचा जा सकता है।

१३. मूत्र रोग में फायदा - मूत्र रोगों में भी यह बहुत फायदा पहुंचाता है। गुनगुने पानी में निम्बू का रस मिलाकर पियें। इससे पेशाब की जलन और पेशाब में खून आने की समस्या ठीक होती है।

१४. श्वसन संबंधित समस्या - साँस लेने में परेशानी और श्वसन संबंधित समस्या को ठीक करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। अस्थमा के मरीज को निम्बू पानी पीने से राहत मिलती है। श्वसन विकारों को दूर करने में यह बहुत लाभकारी होता है।

१५. उच्च रक्तचाप में उपयोगी - दिल की समस्याओं में भी यह फायदा करता है। उच्च रक्तचाप और चक्कर आने को भी यह नियंत्रित करता है। अगर आप उच्चरक्तचाप के मरीज है तो निम्बू पानी इसे नियंत्रण में लाने के लिए आपकी मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें: दालचीनी के फायदे | Cinnamon Benefits - Body Wise

निम्बू के उपयोग

निम्बू का वैसे तो मुख्य तौर पर खाने में ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका उपयोग और कैसे किया जाता है जानते है।

  • केक बनाने के लिए भी निम्बू के रस का प्रयोग किया जाता है।
  • सुबह सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज पर निम्बू निचोड़कर खाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
  • सब्जियों में भी निम्बू डालने से वह और भी स्वादिष्ट लगती है।
  • लेमन टी बनाकर भी पी सकते है।
  • निम्बू का अचार बनाकर भी  खाया जाता है।
  • भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए निम्बू का प्रयोग किया जाता है।

निम्बू के साथ नहीं खाये यह चीजें

  • पपीते के साथ नहीं खाये निम्बू।
  • टमाटर और निम्बू का साथ में सेवन करना पड़ सकता है भारी।
  • दही के साथ भी निम्बू नहीं खाया जाता है।
  • डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ कभी ना खाये निम्बू।
    भोजन के साथ निम्बू को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। जिससे शरीर को कई तरह के लाभ होते है। आज आपने लेमन के फायदे जाने। निम्बू के गुणों से हर कोई परिचित है। तो अपने खाने का स्वाद बढ़ाने और सेहत को दुरस्त रखने के लिए निम्बू का प्रयोग जरूर करे।