🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

ऑक्सीजन लेवल कितना होना चाहिए, कैसे ठीक रखें शरीर में ऑक्सीजन लेवल?

आज के समय में ऑक्सीजन लेवल का पता होना कितना जरुरी है यह तो आप अच्छे से जानते ही है। कोरोना महामारी के चलते कितने ही लोगों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा और लाखों लोगों की जान भी गई। तो अपने शरीर का ऑक्सीजन लेवल जरूर चेक करते रहे।

क्या होता है ऑक्सीजन लेवल - What Is Oxygen Level

शरीर में ऑक्सीजन के सैचुरेशन लेवल को ही ऑक्सीजन लेवल कहते है। शरीर में रक्त कणिकाओं में ऑक्सीजन की मात्रा कितनी है यह इससे संबंधित होता है।

अच्छी ऑक्सीजन की मात्रा के रक्त कोशिका और अन्य रक्त कोशिका जो चमकदार लाल और गहरे लाल रक्त कोशिका के अनुपात के आधार पर ही ऑक्सीजन सैचुरेशन को ऑक्सीमीटर डिवाइस द्वारा प्रतिशत में कैलकुलेट किया जाता है और फिर यह रीडिंग बताता है।

ऑक्सीजन के स्तर का कम या ज्यादा होना ऑक्सीजन लेवल कहलाता है। ऑक्सीजन का स्तर (धमनी ऑक्सीजन) रक्त में मौजूद ऑक्सीजन के स्तर को दर्शाता है। यह शरीर की धमनियों से होकर बहता है।

ऑक्सीजन लेवल कितना होना चाहिए - What Should Be the Ideal Oxygen Level

नार्मल ऑक्सीजन लेवल कितना होना चाहिए तो इसका जवाब है स्वस्थ शरीर के लिए सामान्य ऑक्सीजन स्तर आमतौर पर ९५ और १०० प्रतिशत के बीच होता है।

९५ से कम ऑक्सीजन स्तर को सामान्य से कम माना जाता है जो किसी परेशानी की वजह बनता है।

सामान्य से ज्यादा ऑक्सीजन स्तर में सांस लेने में कठिनाई होती है। ज्यादातर मामलों में, उच्च ऑक्सीजन का स्तर होना पूरक ऑक्सीजन सप्लीमेंट के उपयोग की वजह से होता है।

ऑक्सीजन लेवल कैसे चेक करें - How to Check Oxygen Level

यदि आप घर पर ऑक्सीजन लेवल माप रहे है तो आगे बताये गए चरणों को फॉलो करे। तो जानिए ऑक्सीजन लेवल कैसे चेक करें

  • आपके हाथ की ऊँगली में किसी भी तरह की ज्वेलरी हो तो उसे निकाल दे।
  • इस बात को सुनिश्चित करना है की आपका हाथ तनावमुक्त हो, हाथ गर्म हो और हृदय का स्तर ज्यादा ना हो।
  • अब डिवाइस को अपनी उंगली, पैर के अंगूठे या ईयरलोब पर रखें।
  • पल्स और ऑक्सीजन संतृप्ति के परिणाम के लिए डिवाइस को जितनी देर तक आवश्यक हो, चालू रखें।
  • टेस्ट होने पर डिवाइस को हटा दें।

पल्स ऑक्सीमीटर में लाइट्स उंगली में रक्त से होकर गुजरती हैं जिससे ऑक्सीजन का लेवल मापा जाता है। यह दर्द रहित प्रक्रिया है।

पल्स ऑक्सीमीटर ऑक्सीजन युक्त या ऑक्सीजन रहित रक्त में प्रकाश के अवशोषण में परिवर्तन को मापता है इस तरह से यह प्रक्रिया पूर्ण होती है।

कितनी कितनी देर में चेक करना चाहिए ऑक्सीजन लेवल - How Frequently Should You Check Oxygen Level

यदि आपके शरीर में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे है तो आपको हर ६ घंटे में अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करना चाहिए।

ऑक्सीजन लेवल कम होने पर क्या करें - What to Do When Oxygen Level Is Low

अगर आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया है तो आप कुछ तरीकों से उसे बढ़ा सकते है। आगे जाने ऑक्सीजन लेवल कम होने पर क्या करें

सबसे पहले तो आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। डॉक्टर आपको पूरक ऑक्सीजन पर रख सकता है। इस थेरेपी में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त की जा सकती है बजाय सामान्य कमरे की हवा की तुलना में।

इससे रक्त ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है। इस थेरेपी में नाक प्रवेशनी जो एक छोटी प्लास्टिक की नली होती है आपके नथुने में जाती है या फेस मास्क के द्वारा भी ऑक्सीजन दी जाती है।

पेट के बल लेटकर गहरी साँसे ली जाए तो भी ऑक्सीजन स्तर बढ़ता है दो तकिये को घुटने और पैर के पंजों के बीच रखे। एक तकिया गर्दन के और एक तकिया छाती के नीचे रखे। अब दो घंटे पेट के बल लेटे फिर बाईं ओर करवट लें लीजिये। अब पीठ के बल टेक लगाकर बैठ जाये इसके बाद दाईं ओर करवट ले और लेट जाएं।

इस प्रकिया में आपको यह ध्यान रखना है की दो घंटे से ज्यादा एक ही पोजीशन में न रहें और खाना खाते ही यह प्रक्रिया ना करे। अगर आपको हृदय रोग है या आप प्रेग्नेंट है तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसे ना करे।

यह भी पढ़ें: उच्च ESR (ईएसआर) कारणों और उपचार हिंदी में | ESR Test in Hindi


शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने के घरेलू उपाय - Home Remedies to Increase Oxygen in the Body

ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी किये जा सकते है जो बहुत ही मददगार होते है।

  • खानपान में बदलाव करे। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं। यह ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए बहुत ही बेहतरीन है। इसके लिए आप रेड किडनी बीन्स, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी का सेवन कर सकते है।
  • ताजी हवा में सांस ले। अपने घर की छत पर बैठे। खुली हवा में थोड़ी देर टहलने पर भी शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है।
  • अगर आप धूम्रपान करते है तो आज से ही बंद कर दे। यह फेफड़ों को खराब कर देती है।
  • भरपूर पानी पिएं। यह शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को सही लेवल में बनाये रखता है।
  • सक्रिय रहें जिसके लिए व्यायाम करे, वॉक करे। वॉक करने से मूड भी अच्छा होता है, आत्मविश्वास बढ़ जाता है और तनाव को भी कम किया जा सकता है।
  • श्वसन स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए फेफड़ों का व्यायाम करना महत्वपूर्ण है। आप नियमित तौर पर योगाभ्यास करे। श्वसन योगाभ्यास जैसे कपालभाति, अनुलोम विलोम जरूर करे।
  • पौधे उगाएं। घर के अंदर हवा को शुद्ध करने के लिए पौधे लगाएं। पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को हटाते हैं और ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते है।
  • हवा को शुद्ध रखे। घर और कार्यस्थल पर हवा को शुद्ध बनाए रखना जरुरी है। बाजार में बहुत से एयर प्यूरीफायर मिलते हैं। हवा और ऑक्सीजन को शुद्ध करने के लिए मोम की मोमबत्ती भी उपयोगी है। मोम की मोमबत्तियां धुएं का उत्सर्जन नहीं करती और नकारात्मक आयन उत्पन्न करते हैं जिससे वायु प्रदूषण दूर होता हैं।

यह भी पढ़ें: क्या है सीआरपी टेस्ट? | CRP Test in Hindi - Bodywise


निष्कर्ष :


ऑक्सीजन हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए आपको समय - समय पर अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहना चाहिए। ऊपर बताये गए शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने के घरेलू उपाय भी आजमा सकते है।