रोज सुबह बादाम खाने के फायदे | Benefits of Eating Almonds in Hindi

बादाम बहुत ही पौष्टिक होते है। यह एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और खनिजों से भरे होते हैं। बादाम खाने से याददाश्त तो बढ़ती ही है साथ ही इससे शारीरिक और मानसिक बीमारियां भी दूर होती है। सूखे बादाम की अपेक्षा भीगे बादाम ज्यादा फायदेमंद होते है।

बादाम खाने के फायदे - Benefits of Eating Almonds


अपने रूटीन में सिर्फ ४ बादाम खाना शामिल करे। फिर देखे इससे होने वाले फायदे तो आगे जानते है बादाम खाने के क्या फायदे है

१. विटामिन ई में उच्च -

बादाम में विटामिन ई उच्च मात्रा में होता है। विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट है जो कोशिकाओं को विषाक्त होने से बचाता है। विटामिन ई कैंसर, अल्जाइमर रोग, हृदय रोग के विकास के जोखिम को कम करता है।

२. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है -

छिलके सहित बादाम खाने के फायदे में लाल रक्त कोशिकाओं में विटामिन ई का स्तर उच्च हो जाता है। जिससे कोलेस्ट्रॉल का खतरा भी कम होता है। रक्तप्रवाह में विटामिन ई की अच्छी मात्रा होने पर एंटीऑक्सिडेंट बनते हैं। जिससे कोशिकाओं को विकासशील कोलेस्ट्रॉल रोकने में मदद मिलती है।

३. त्वचा को पोषण -

त्वचा के लिए बादाम के बहुत से लाभ है। बादाम में फ्लेवोनॉयड पाया जाता है जो त्वचा को पोषण देता है। यह त्वचा के लिए एंटी-एजिंग के रूप में होता  है।

४. नसों के लिए -

बादाम में थोड़ी मात्रा में मैग्नीशियम भी होता है। यह नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद है। मैग्नीशियम से हड्डियों के ऊतक बेहतर बनते है और स्वस्थ चयापचय दर भी विकसित होती है।


५.  बालों के विकास में -

बालों का झड़ना मैग्नीशियम की कमी से होता है। बादाम में मैग्नीशियम होता है। इससे बालों का विकास अच्छे से होता है। बाल झड़ना कम हो जाते है और बालों को तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है।

६. आंखों के लिए -

बादाम में विटामिन ई होता है जो आँखों की रक्षा करता है। लेंस में असामान्य परिवर्तन को रोकने में मदद करता है।

७. मानसिक सतर्कता बढ़ाने में -

बादाम दिमाग को तेज करता है। बादाम का दूध पीने से याददाश्त भी तेज होती है। दूध में बादाम मिलाकर पीने से उसमें पोटैशियम की मात्रा बढ़ जाती है।

८.  वजन कम करता है -

इसमें प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में होता है और कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में जिससे भूख कम लगती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है। यह कैलोरी कम करने में भी सहायक है। जिससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है

९. कैंसर -

बादाम में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। यह पेट के कैंसर का जोखिम कम करता है। बादाम में विटामिन ई और फ्लेवोनोइड्स भी पाए जाते है जो स्तन कैंसर को कण्ट्रोल करते है।


१०. दिल की सेहत -

बादाम से दिल का स्वास्थ्य बेहतरीन होता है। इससे हृदय रोग के जोखिम कम हो जाते है।


११. रक्तचाप स्तर नियंत्रित -

शरीर में मैग्नीशियम की कमी की वजह से उच्च रक्तचाप होता है। बादाम में पाया जाने वाला मैग्नीशियम रक्तचाप को सुचारु रूप से नियंत्रित करता है।

१२.  एंटीऑक्सीडेंट -

बादाम एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत है जो तनाव से बचाता है। तनाव होने से कैंसर और उम्र बढ़ने का खतरा रहता है।


१३. एनीमिया के इलाज में -

जब लाल रक्त कोशिकाएं मस्तिष्क में कम मात्रा में ऑक्सीजन पहुँचाती है तब एनीमिया होता है। बादाम में लोहा, तांबा और विटामिन होते हैं जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करते हैं।


१४.  जन्म दोषों को रोकता है -

बादाम मां को जन्म दोष से बचाता है। यह बढ़ते भ्रूण के जीवन चक्र में सुधार करता है। गर्भवती महिलाएं बादाम का सेवन करके अपने बच्चे को जन्म दोष के विकास से बचा सकती है।  


१५. डायबिटीज -

बादाम का सेवन करने से डायबिटीज नियंत्रण में रहता है।

१६. दांतो की मजबूती -

इसमें फास्फोरस होने की वजह से दांत मजबूत होते हैं और मसूड़ों की समस्या भी मिट जाती है।

१७. मांसपेशियों की सेहत -

भिगे हुए बादाम में प्रोटीन काफी मात्रा में होता है जो नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।


१८.  स्ट्रेच मार्क्स का इलाज -

बादाम का तेल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से इसमें आराम होगा।

१९.  पोषक तत्वों से भरपूर -

बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें मैग्नीशियम, वसा, विटामिन ई, प्रोटीन, मैंगनीज, फाइबर पाया जाता है।


२०.  मुंहासों और ब्लैकहेड्स का इलाज -

बादाम में फैटी एसिड होता है जो मुंहासों, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को रोकता है।

प्रेग्नेंसी में बादाम खाने के फायदे

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बादाम खाना लाभकारी होता है। जाने प्रेग्नेंसी में बादाम खाने के फायदे

  • गर्भवती महिलाओं को कब्ज की समस्या हो जाती है। बादाम में फाइबर होने की वजह से कब्ज में भी राहत मिलती है।
  • बादाम में कैल्शियम होता है जो प्री-एक्लेम्पसिया का जोखिम कम करने में मदद करता है।
  • प्रेग्नेंट महिलाएं बादाम खाती हैं तो शिशु में जन्म के बाद अस्थमा और सांस से जुड़ी एलर्जी का खतरा कम होता है और यह शिशु के दांत व तंत्रिका तंत्र,  हड्डियों के विकास में मदद करता है।

बादाम के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य -  Amazing Facts About Almonds

बादाम के बारे में कुछ जरूरी तथ्य यहां बताये गए हैं।

  • बादाम के पेड़ सबसे पुराने पालतू पेड़ हैं जो जॉर्डन में ३००० से २००० ईसा पूर्व के हैं।
  • यह अखरोट नहीं बल्कि एक फल का बीज होता है।
  • रेफ्रिजरेटर में बादाम को २ साल तक स्टोर किया जा सकता है। ऐसा विटामिन ई की उच्च मात्रा के कारण होता है।
  • बादाम को भारत में बच्चों के दिमाग तेज करने का मुख्य भोजन मानते है।

बादाम खाने के नुकसान - Side Effects of Eating Almonds

बादाम खाने के फायदे तो आपने जाने लेकिन ज्यादा बादाम खाने के नुकसान भी हो सकते है।

  • बादाम का ज्यादा सेवन करने से मतली और दस्त की समस्या हो सकती है।
  • विटामिन ई के ज्यादा सेवन से प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है।
  • अधिक बादाम खाने से सांस लेने में तकलीफ और निगलने में समस्या हो सकती है।

निष्कर्ष:


बादाम खाने के फायदे और नुकसान दोनों ही आपने जाने आपको जहां बादाम से फायदे मिलेंगे वही इसकी ज्यादा मात्रा खाने पर नुकसान भी हो सकते है। एक उचित मात्रा में बादाम का सेवन करे। किसी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाएँ।