🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

स्किन केयर टिप्स | Skin Care Tips in Hindi


1 min read
स्किन केयर टिप्स | Skin Care Tips in Hindi

खिली और निखरी त्वचा की ख्वाहिश हर किसी की होती है लेकिन दिनभर की भाग दौड़ में स्किन का ख्याल रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप कुछ ख़ास फेस केयर टिप्स का प्रयोग करके चेहरे की चमक को बरकरार रख सकते है।

स्किन केयर टिप्स - Skin Care Tips in Hindi

1) चेहरे को सोने से पहले, जागने पर और पसीना आने के बाद जरूर धोएं। सोते समय चेहरे पर जो गंदगी और बैक्टीरिया जमे होते है वो चेहरा धोने से दूर हो जाते हैं। जागने पर भी चेहरा धोएं। पसीना आने पर सूखने के बाद भी चेहरा जरूर धो लेना चाहिए।

2) हमेशा सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकले। यह सूरज की किरणों से होने वाली क्षति से फेस की रक्षा करती है। सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान डलनेस, रूखापन, बढ़ती उम्र को रोकने में मदद करती है।

3) धूम्रपान नहीं करना चाहिए। धूम्रपान से त्वचा की उम्र जल्दी बढ़ती है। धूम्रपान से घाव भी देर से ठीक होते है। इससे सिर्फ त्वचा खराब ही होती है धूम्रपान शरीर के पुरे स्वास्थ्य के लिए ही हानिकारक है।

4) तनाव कम ले। तनाव से भी त्वचा खराब होती है जैसे मुँहासे, सोरायसिस, एक्जिमा और रोसैसिया हो जाता हैं।  

5) एक्सफोलिएशन करे। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है पर ज्यादा एक्सफोलिएशन से त्वचा का अतिरिक्त तेल उत्पादन होता है तो जरूरत के अनुसार ही करे।

6) उन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करें जो आपकी त्वचा की ज़रूरतों से मेल खाते हों। त्वचा का प्रकार क्या है यह पता होना चाहिए - तैलीय, संयोजन, शुष्क, सामान्य या संवेदनशील? त्वचा की ज़रूरतों से मेल खाने वाले उत्पादों का उपयोग करने से त्वचा बेहतरीन दिखती है।

7) एलोवेरा चेहरे के लिए प्राकृतिक उपहार है। यह चेहरे से दाग धब्बे हटाता है और उसे मुलायम बनाता है। इसे आप किसी भी समय लगा सकते है। बाजार में एलोवेरा का जेल भी मिलता है वो भी आप इस्तेमाल कर सकते है।

8) चेहरे के लिए ब्यूटी टिप्स घर पर भी कर सकते है। चेहरे की मालिश करे इसके लिए आप फेस रोलर का भी प्रयोग कर सकते है। यह रक्त प्रवाह को बढ़ाता है जिससे स्किन बिल्कुल तरोताजा दिखती हैं।

9) अपने तकिये को हमेशा साफ़ रखे। इसके लिए तकिये के कवर को हर थोड़े दिन में वाश करते रहे क्योंकि तकिये पर भी गंदगी जमी होती है जैसे बालों में लगा ऑइल।

यह भी पढ़ें: महिलाओं के कमर दर्द के कारण | Causes of Back Pain in Females

त्वचा की देखभाल की आपूर्ति | Must-have Skin Care Supplies

अपनी त्वचा की जरूरत के अनुसार देखभाल करना जरुरी है। इसके लिए आप आगे बताये गए तरीके आजमा सकते है।

बुनियादी आपूर्ति :


  • फेस को वाश करने के लिए आयल कंट्रोल फोमिंग वाश जरूर ट्राई करें। यह अतिरिक्त तेल उत्पादन को कम करने में मदद करता है, मृत त्वचा की कोशिकाओं को एक्सफोलिएट करता है और मुँहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है।
  • टोनर का जरूर प्रयोग करे।
  • चेहरे को मॉइस्चराइज करे। एक्ने स्पॉट करेक्शन जेल ट्राई करें। यह मुंहासों को खत्म कर दाग-धब्बों को भी कम करता है, रोमछिद्रों को छोटा करता है जिससे की मुहाँसे नहीं होते।
  • हमेशा सन्स्क्रीन लगाए।
  • मेकअप रिमूवर से मेकअप रिमूव करके ही सोएं।

प्रीमियम उपकरण :


  • सीरम आज़माएं। १०% नियासिनामाइड सेरम लगाए। यह मुँहासे के निशान और अतिरिक्त सीबम उत्पादन को कम करने में मदद करता है।
  • विटामिन सी आज़माएं।
  • स्किन केयर के लिए फेस मास्क लगाए।


डीलक्स सेटअप :


  • फेस रोलर भी ट्राई कर सकते है।
  • माइक्रो नीडल डर्मारोलर का भी इस्तेमाल कर सकते है।

निष्कर्ष :


इन ब्यूटी केयर टिप्स की मदद से आप चेहरे को खूबसूरत बना सकते है पर कोई सा भी स्किन केयर टिप्स करने से पहले जान ले की वह आपकी स्किन के लिए उपयुक्त है या नहीं। तो यह आसान से तरीके अपनाकर घटाए अपनी उम्र को।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK