🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

अच्छी नींद आने के उपाय | Tips for Good Sleep - Bodywise


1 min read
अच्छी नींद आने के उपाय  |  Tips for Good Sleep - Bodywise

नींद हमारे शरीर और मन मस्तिष्क को आराम देने का काम करती है। अच्छी और गहरी नींद के बाद हमारा शरीर ऊर्जा से भर जाता है। ज्यादा निंद्रा या कम निंद्रा दोनों से ही तन और मन के रोग उत्पन्न हो जाते है। समुचित नींद शरीर के लिए आवश्यक होती है।

नींद क्या होती है? (What is Sleep?)

प्रत्येक दिन में आने वाली अचेतन अवस्था जिसमें हमें आसपास की चीजों का पता नहीं होता है उसे नींद कहते है। स्पष्ट रूप में हम इसे समझते है जब हमारा मन माथे के बीच में आज्ञाचक्र पर आता है, पर उस समय साक्षी भाव नहीं होता तो उसे नींद कहा जाता है।

वात, कफ और पित्त के संतुलन पर मनुष्य का स्वास्थ्य निर्भर होता है। जब इनमें असंतुलन आता है तो नींद ना आने जैसी समस्या उत्त्पन्न हो जाती है और हम सोने की कोशिश करते है उसके बावजूद भी हमें नींद नहीं आती तो उसकी वजह वात दोष होती है।

नींद पूरी हो जाने पर शरीर ऊर्जावान बना रहता है। नींद हमारी दिनचर्या का सबसे अहम हिस्सा होती है। नींद ना आने के कारण शरीर में बीमारियां हो सकती है। शरीर में तमोगुण बढ़ने पर नींद आती है और जब सत्व गुण बढ़ता है तो जागना होता है।

अच्छी नींद के फायदे (Benefits of Sleep in Hindi)

७ से ८ घंटे की नींद शरीर के लिए बहुत जरुरी होती है। अच्छी नींद लेने के कई फायदे होते है। जिससे की मनुष्य का स्वास्थ्य सही रहता है। ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में हम  आगे जानेंगे।

  • मानसिक स्थिति में सुधार - जब हम लगातार काम करते रहते है तो शरीर के साथ - साथ मन पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। पर्याप्त नींद लेने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। जिससे की तनाव और चिंता में कमी आती है।
  • अच्छी याददाश्त - नींद पूरी होने से याददाश्त अच्छी बनी रहती है और भूलने की समस्या से निजात मिलता है। भरपूर नींद लेने वाले व्यक्तियों की याददाश्त कम नींद लेने वाले व्यक्तियों से तेज होती है। जिससे की उन्हें लम्बे समय तक चीजें याद रहती है।
  • एकाग्रता में वृद्धि - पर्याप्त नींद लेने से एकाग्रता में वृद्धि होती है। जिससे किसी भी कार्य को करने में मन लगता है और मन इधर उधर भटकता नहीं है उस कार्य को ध्यान से एकाग्रचित होकर कर सकते है।
  • इम्युनिटी को बढ़ाये  - एक गहरी और सामान्य से ज्यादा नींद लेने पर इम्युनिटी में भी सुधार होता है। जिससे आपको किसी भी बीमारी से लड़ने, संक्रमणों से लड़ने की ताकत मिलेगी।
  • तनाव कम करने में सहायक - तनाव में रहने से हम किसी भी बीमारी के जल्दी शिकार हो जाते है। अगर आप अच्छी नींद लेंगे तो तनाव को कम करने में मदद मिलेगी।

नींद आने के उपाय (Tips for Good Sleep)

यदि आप चाहते है की आप भरपूर नींद ले पाए तो इसके लिए आपको अपनी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करने होंगे। तो आपको क्या करना है चलिए जानते है।

  • आपको यह कोशिश करनी होगी की प्रत्येक दिन आप को किसी प्रकार का श्रम करना होगा। अगर आप पुरे दिन बैठे ही रहते है या कोई श्रम वाला कार्य नहीं करते तो आप बेहतर नींद नहीं ले सकेंगे।
  • ज्यादा से ज्यादा खुश रहने की कोशिश करे और तनाव से दूर रहे। यदि आप तनाव में रहेगें तो मन हर समय नकारात्मक विचारों से घिरा रहेगा और आप सो नहीं पाएंगे इसलिए खुश रहे।
  • सोने के पहले संगीत सुने या किताब पढ़कर सोये इससे आपका दिमाग शांत रहेगा और आपको सुकून का अनुभव होगा जो अच्छी नींद लेने के लिए आवश्यक है।
  • यदि आप किसी खेल में रूचि रखते है तो उसे नियमित तौर पर खेले। इससे आपको ऊर्जा मिलेगी और आपको आराम की जरूरत होगी तो आप अच्छे से सो पाएंगे और मनपसंदीदा खेल खेलने पर आपको ख़ुशी भी मिलेगी।

Also Read: पीसीओएस और नींद | नींद को प्रभावित करने वाले हार्मोन

नींद आने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Good Sleep)

अच्छी नींद आने के घरेलु उपाय करने से भी नींद आने में मदद मिलती है तो क्या है यह घरेलू उपाय जानते है।

  • केला - केले में पाए जाने वाले तत्व मांस-पेशि‍यों को तनावमुक्त रखते हैं। इसमें मैग्न‍िशि‍यम और पोटैशि‍यम मौजूद होते है और विटामिन बी ६ होता है

जो अच्छी नींद को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं।

  • दालचीनी -  रात को गर्म दूध में आधा चम्मच दालचीनी मिलाकर पिएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
  • कैमोमाइल चाय - कैमोमाइल में एक तरह का यौगिक एपिजेनिन पाया जाता है यह अनिंद्रा में लाभ पहुंचाता है।
  • दूध - रात को सोने से पहले गर्म दूध पीना चाहिए। दूध कैल्शि‍यम का अच्छा स्त्रोत है। दूध में ट्रीप्टोफन और सेरोटोनिन होता है जो बेहतर नींद में मददगार होता है।
  • चेरी - यदि सोने से पहले चेरी का सेवन किया जाये तो यह अच्छी नींद लेने में मददगार होती है।

नींद आने के आयुर्वेदिक उपाय   (Ayurvedic Remedies for Good Sleep)

पर्याप्त नींद ना आना बड़ी समस्या भी बन सकती है। इसलिए आपको कुछ ऐसे नींद आने के उपाय अपनाने चाहिए जिससे की आप अच्छे से सो सके।

  • ध्यान -  सोने से १० - १५ मिनट पहले ध्यान लगाए। आपके मन और दिमाग को आराम मिलेगा और आप गहरी नींद सो सकेंगे।
  • योग - नियमित रूप से व्यायाम, योग और प्राणायाम करे। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और आपको सोने में मदद मिलेगी।
  • तेल मालिश - सिर में तेल से मालिश करे तेल को हल्का सा गर्म कर ले। आपको शांति और सुकून का अनुभव होगा।
  • आयुर्वेदिक चूर्ण - सर्पगंधा और अश्वगंधा दोनों को समान मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना ले। सोने से पहले ३ से ५ ग्राम की मात्रा में इस चूर्ण को पानी के साथ लेने से भी लाभ होगा।

नींद ना आने के कारण (Reasons Why You Can't Sleep)

ऐसी बहुत सी आदतें है जो नींद ना आने की वजह बनती है। डालते है उन पर एक नजर।

  • कमरे में या आसपास सोते वक्त ज्यादा शोर होना और कमरे की तेज लाइट होना।
  • बहुत सी ऐसी दवाइयाँ होती है जिनके सेवन से भी नींद नहीं आती है।
  • सोते समय मोबाइल चलाना या टीवी देखना।
  • रात में देर तक जागना।
  • किसी बीमारी के कारण कम नींद आती है।
  • कैफीन का सेवन करना धूम्रपान करना।
  • चिंता या तनाव होना।
  • प्रतिदिन सोने के समय में बदलाव।
  • शाम में ज्यादा भोजन करना।

नींद आने का रामबाण उपाय आज आप जान गए। बेहतर और पर्याप्त नींद ही उत्तम स्वास्थ्य में मदद करती है। सही जीवनशैली अपनाकर अच्छी नींद लायी जा सकती है। ऐसे कारणों से दूर रहे जिससे सोने में परेशानी होती है। समय पर सोएं और समय पर जागे यही स्वस्थ जीवन का आधार है।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK