🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

Nariyal Pani ke Fayde in Hindi | नारियल पानी के 11 अविश्वसनीय फायदे


1 min read
Nariyal Pani ke Fayde in Hindi | नारियल पानी के 11 अविश्वसनीय  फायदे

कुछ समय से नारियल पानी का अधिक मात्रा में सेवन किया जा रहा है। यह स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी अच्छा होता है। सुंदरता को बढ़ाने का भी यह एक नेचुरल तरीका है। नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।

नारियल पानी के पोषक तत्व - Coconut Water Nutrition Facts

नारियल पानी ९५ % पानी और ४% कार्बोहाइड्रेट है। एक नारियल में ०.५ - १ कप पानी होता है। इसमें विभिन्न प्रकार के खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स होते है। जिनमें शामिल है मैंगनीज, एंटीऑक्सिडेंट, पोटेशियम, कैल्शियम, साइटोकिनिन और अमीनो एसिड।  

नारियल पानी में पोटेशियम उच्च मात्रा में पाया जाता है। लगभग ४७० मिलीग्राम पोटेशियम नारियल पानी में होता है। कार्बोहाइड्रेट, चीनी और कैलोरी इसमें कम मात्रा में होती है।

नारियल पानी के फायदे - Benefits of Coconut Water in Hindi


अगर आप भी रोज नारियल पानी पीते है तो आपको आगे बताये गए फायदे प्राप्त होंगे। जानते है नारियल पानी पीने के फायदे क्या है।

१. शक्कर के रस का विकल्प -

अगर आप रोज जूस पीते है लेकिन चीनी का कम मात्रा  में सेवन किये बिना तो नारियल पानी सबसे बेस्ट है। इसमें चीनी की मात्रा बहुत कम होती है। यह कम मीठा होता है। साथ ही इसमें  कैलोरी और कार्ब्स भी कम मात्रा में होते है। यह मधुमेह के रोगियों के लिए बेहतर विकल्प है।

२. एंटीऑक्सीडेंट गुण -

फ्री रेडिकल्स चयापचय के दौरान कोशिकाओं में उत्पन्न होते है और यह अस्थिर अणु होते हैं। जब तनाव होता है या चोट लगती है तो फ्री रेडिकल्स का उत्पादन बढ़ता है। फ्री रेडिकल्स ज्यादा मात्रा में होने पर शरीर ऑक्सीडेटिव तनाव की स्थिति में आ जाता है जिससे कोशिकाओं को हानि होती है। नारियल पानी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स को संशोधित करने में मदद करते हैं।

३. एनर्जी बूस्ट -

यह ऊर्जा बढ़ाने वाला होता है। एक्सरसाइज करने के बाद नारियल पानी पीना अच्छा होता है। जो ऊर्जा के स्तर को तुरंत बढ़ा देता है। एक्सरसाइज के दौरान नारीयल पानी पीना थकान और निर्जलीकरण को रोकने  में मदद करता है। समाप्त हो रही ऊर्जा को फिर से बढ़ाने में यह  मददगार है।


४. उच्च रक्तचाप कम करने में -

इसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे यह रक्तचाप को प्रबंधित करता है। अगर पोटेशियम युक्त आहार का सेवन किया जाए तो रक्तचाप को प्रबंधित करने के साथ ही स्ट्रोक से बचाने में भी सहायक होता है जिससे हृदय का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

५. वजन कम करता है -

इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा कम होती है। जिससे की यह वजन घटाने में मदद करता है। एक कप नारियल पानी में ४८ % ही कैलोरी होती है। अगर आप भी वजन घटाना चाहते है और विभिन्न तरह के जूस भी पीते है तो नारियल पानी का सेवन करे।


६. मूत्र के संक्रमण को रोकने में -

नारियल पानी पीने से मूत्र उत्पादन में वृद्धि होती है। इससे मूत्र के द्वारा विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकलते है। इससे मूत्र संक्रमण खत्म हो जाता है।


७. बेहतर पाचन में -

नारियल पानी में मैंगनीज भी अच्छी मात्रा में होता है। जो पाचन संबंधित समस्याओं को समाप्त करता है। पेट की गैस, कब्ज और अम्लता को रोकने में सहायक है।


८. गुर्दे की पथरी को रोकने में -

किडनी स्टोन की समस्या में डॉक्टर अधिक मात्रा में पानी पीने के लिए बोलते है। इसमें नारीयल पानी पीना लाभकारी होता है। यह किडनी स्टोन को बनने से रोकता है।


९. थकान और तनाव कम करता है -

तनाव और थकान होने पर १ कप नारियल पानी पीने से एनर्जी आ जाती है। यह दिमाग को भी शांत बनाए रखता है।


१०. बॉडी डिटॉक्स करता है -

नारियल पानी शरीर में एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेशन की पूर्ति करता है और बॉडी को डिटॉक्स करता है।

११. हृदय रोग में -

इसमें पोटेशियम की उच्च मात्रा होने के कारण यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। रक्त में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित कर दिल की बीमारियों से रक्षा करता हैं।

त्वचा के लिए नारीयल पानी के फ़ायदे - Benefits of Coconut Water for Skin


नारियल पानी पीने से त्वचा पर अद्भुत फायदे देखने को मिलते है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स स्किन को स्वस्थ और सुंदर बनाने में मदद करते है। जाने त्वचा के लिए नारीयल पानी के फ़ायदे

1) प्राकृतिक क्लींजर -

यह चेहरे पर नमी को बरकरार रख प्राकृतिक रूप से चेहरे की सफाई करता है। रूखी और संवेदनशील त्वचा के लिए यह बेस्ट है। नारियल पानी से मेकअप और अतिरिक्त तेल को हटा सकते है।


2) सेबम उत्पादन पर नियंत्रण -

नारियल पानी में कसैले गुण होने के कारण सेबम उत्पादन पर नियंत्रण होता है। जिससे त्वचा तेल मुक्त होती है।

3) विषाक्त पदार्थों दूर करे -

यह त्वचा से विषाक्त पदार्थों को दूर करता है और शरीर से भी टॉक्सिन्स को बाहर करता है। त्वचा की गहरी सफाई करने में काम आता है।

4) एक्जिमा का इलाज -

एक्जिमा जैसे: त्वचा की स्थिति सूजन, खुजली, फटी त्वचा का इलाज करता है।


5) मुंहासों मिटाएं -

नारियल पानी एंटी-इंफ्लेमेटरी, डिटॉक्सिफाइंग और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होते है। इसमें पाया जाने वाला लॉरिक एसिड मुंहासों की समस्या को दूर करता है। रोज अपने चेहरे पर नारियल पानी लगाएं आपके मुहांसे ठीक होने लगेंगे।


6) स्वस्थ और कोमल त्वचा -

नारियल पानी में पाए जाने वाले विटामिन्स ए, सी, के त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाएं रखते है। स्वस्थ त्वचा के लिए कोलेजन का उत्पादन करते है। नारियल पानी के हाइड्रेटिंग और एंटीऑक्सीडेंट

गुण त्वचा को सॉफ्ट बनाते है।

  • सन-टैनिंग - नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। यह सन-टैन को भी दूर करता है।
  • प्राकृतिक हाइड्रेशन का स्रोत - नारियल पानी में ९४% पानी होता है जो त्वचा को हाइड्रेट कर पोषण प्रदान करता है। रूखी त्वचा के लोगों को नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह रूखेपन को कम करता है।
  • एंटी-एजिंग - नारियल पानी में पाए जाने वाले एंटी-एजिंग गुण त्वचा को बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचाता है। झुर्रियाँ, त्वचा की महीन रेखा को दूर करता है। इसमें एक साइटोकिन्स नाम का प्रोटीन होता है जो तेजी से कोशिका वृद्धि को बढ़ाता है। रोज नारियल पानी पीने से त्वचा सालों साल जवान बनी रहती है।

नारियल पानी के नुकसान - Disadvantage of Coconut Water

नारियल पानी में विभिन्न पोषक तत्व होते है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है सामान्य लोगों में प्रतिदिन इसका सेवन करना अच्छा है। लेकिन कुछ लोगों में यह नुकसान पैदा कर सकता है।

  • किडनी की विफलता वाले लोगों को नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें पोटेशियम ज्यादा होता है। खराब किडनी अतिरिक्त पोटेशियम निकाल नहीं पाती। जिसकी वजह से बॉडी में पोटेशियम का ठहराव हो जाता है।
  • गर्भावस्था और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी विशेष सावधानी रखनी चाहिए और डॉक्टर से परामर्श के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • सर्जरी - सर्जरी के पहले या बाद में नारियल पानी पीना रक्तचाप नियंत्रण में हस्तक्षेप करता है। सर्जरी से १४-१५ दिन पहले नारियल पानी पीना बंद कर दे।
  • खाली पेट नारियल पानी पीने के नुकसान हो सकते है जैसे: कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है।

3

निष्कर्ष :


इतने बेहतरीन फायदे है नारियल पानी पीने के। अपनी डाइट में नारियल पानी को जरूर शामिल करे। आपको भी कुछ ही दिनों में इसके फायदे मिलने लगेंगे। कुछ ख़ास स्तिथि या बिमारी में डॉक्टर से सलाह के बाद ही नारियल पानी का सेवन करे।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK