🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं | How Many Calories Are In An Apple in Hindi?


1 min read
एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं | How Many Calories Are In An Apple in Hindi?

प्रत्येक फल का अपना - अलग स्वाद और फायदे है। सेब स्वादिष्ट फल होने के साथ ही सेहत के लिए सबसे बेहतरीन फलों से एक है। इसमें विटामिन और खनिजों की मात्रा भी पायी जाती है। डॉक्टर्स का ऐसा कहना होता है की १ सेब रोज खाना चाहिए।

एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं - How Many Calories Are In An Apple in Hindi?

आप भी यह जाननाचाह रहे है की एक सेब से कितनी कैलोरी मिलती हैं तो एक माध्यम आकार के सेब में ९५% तक कैलोरी होती है। इसके साथ ही पोषण की दृष्टि से इसमें बहुत सी अन्य चीजें भी होती हैं।

  • कैलोरी: ९५
  • चीनी: १९ ग्राम
  • वसा: ० ग्राम
  • प्रोटीन: ० ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट: २५ ग्राम
  • फाइबर: ४ ग्राम

फाइबर एक प्राकृतिक तरीका है ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने का। जो की फलों और सब्जियों में पाया जाता है।

एक सेब में पोषण के बारे में मुझे और क्या जानने की आवश्यकता है? - What Else Do I Need to Know About the Nutrition in an Apple?


यदि आप एक सेवफल रोज खाते है तो आपको दैनिक मूल्य का १४ प्रतिशत प्राप्त होगा और दैनिक मूल्य का ११ प्रतिशत विटामिन सी प्राप्त होगा।  

सेब के गहरे रंग के छिलके में एंथोसायनिन होते हैं, यह एंटीऑक्सिडेंट का एक रूप है जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है और बीमारी से शरीर की रक्षा करता है।

सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट अत्यधिक क्षति को रोकने में मदद करते हैं। जिससे की उम्र बढ़ने और बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

सेब खाने के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं - What Are the Health Benefits of Eating Apples?


सेब खाने के बहुत से लाभ प्राप्त होते है। चलिए आगे जानते है सेब खाने के फायदे क्या है।

1) वजन घटाने में  और पानी में उच्च -

सेब में उच्च फाइबर और पानी की मात्रा होती हैं। यह भूख को नियंत्रित करने में सहायक है सेब खाने से ४ घंटे तक पेट भरा हुआ लगता है सेब के पॉलीफेनोल्स में मोटापा-रोधी प्रभाव भी हो सकते हैं। सेब का सेवन करने से बॉडी मास इंडेक्स में काफी कमी आ सकती है, जो हृदय रोग के लिए वजन से संबंधित जोखिम कारक है।

2) उच्च कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप में कमी -

यह उच्च कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और रक्तचाप को कम करने में सहायक है। जिससे की हृदय रोग जोखिम में कमी आती है।


3) मधुमेह नियंत्रण -

जो लोग फाइबर का सेवन ज्यादा करते हैं उनमें टाइप २ मधुमेह विकसित होने का जोखिम कम होता है। इसे अपने नाश्ते के रूप में शामिल करना आपको मीठा स्वाद देने के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी देता है।

4) कैंसर -

अध्ययन से पता चलता है कि सेब फाइटोन्यूट्रिएंट्स फेफड़ों और कोलन के कैंसर से रक्षा कर सकते हैं। प्रतिदिन १ सेब का सेवन करने से कैंसर का खतरा कम होता है।

5) आंत स्वास्थ्य को बढ़ावा -

सेब में पेक्टिन पाया जाता है यह एक प्रकार का फाइबर है। जो प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करता है। फाइबर अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। सेब में जो फाइबर होता है वह पेट के अनुकूल बैक्टीरिया में सुधार करता है। जिस वजह से सेब हृदय रोग, कैंसर और पुरानी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

6) अस्थमा से लड़ने में -

यह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर  होता है जो फेफड़ों को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाता है। सेब क्वेरसेटिन अस्थमा और साइनसिसिस जैसी एलर्जी, सूजन संबंधी बीमारियों का उपचार करने में मददगार है। सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक अस्थमा से बचाने में मदद कर सकते हैं।

सेब को अपने आहार में कैसे शामिल करें - How to Incorporate Apples Into Your Diet?


सेब से बहुत सी डिश बनाई जा सकती है अलग - अलग तरह से इसकी डिश बनाकर सेब का सेवन कर सकते है।

  • सुबह के नाश्ते में सेब गेहूं मफिन्स - सुबह की शुरुआत में आपको कुछ मीठा खाना है तो सेब गेहूं के मफिन खाएं। समुद्री नमक, अदरक, दही, दालचीनी का यह स्वादिष्ट मिश्रण आपको पसंद आएगा।
  • दोपहर के भोजन में सेब टूना सलाद - रोज के सलाद से बोर हो गए है तो  सेब के टुकड़ों और टूना के साथ सलाद बनाएं।
  • रात का खाने में चिकन और सेब पास्ता सलाद - चिकन और सेब की जोड़ी शायद आपको सुनने में अजीब लगे लेकिन यह एक साथ स्वादिष्ट लगते हैं।
  • मिठाई - सेब को मिठाई के रूप में खा सकते है जैसे: सेब का हलवा।
  • आइस्ड एप्पल टी - थोड़ा सा गर्म पानी, कुछ टी बैग्स, एक कप ताजा सेब का रस और निम्बू की १-२ बून्द मिलाएं। एक स्वादिष्ट व कम कैलोरी वाला पेय बनकर तैयार हो जाएगा।

निष्कर्ष :

तो एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं यह आपको पता चल ही गया है। सेब स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। जो कई प्रकार के रोगों को शरीर से दूर करता है। आप इसे अपने नाश्ते में या लंच में शामिल कर सकते है।


GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK