🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है? | Best Oil for Hair Growth & Thickness


2 min read
बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है? | Best Oil for Hair Growth & Thickness

तेल बालों के सम्पूर्ण पोषण के लिए जरुरी होता है। तेल जड़ से बालों को मजबूत बनाता है। वर्षों से ही हमारे बड़े बुजुर्ग अपने बालों को स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए बालों में तेल लगाते आये है। अगर आप भी अपने बालों की जरुरत के अनुसार तेल लगाते है तो आपको बालों से संबंधित कभी कोई समस्या ही नहीं होगी।

Your search is over our 1% Redensyl Hair Oil is one of India's best hair oil as it can stimulate and nourishes the scalp with protein and antioxidants to promote and accelerate hair growth.

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है - Best Oil for Hair Fall Control in Hindi


बालों को चमकदार, मुलायम और लम्बा करने के लिए यह तेल काम आ सकते है। इनमें से किसी भी तेल का आप उपयोग कर सकते हो।

१. पुदीना का तेल -

यह तेल बालों को ठंडक प्रदान करता है और इसे लगाने पर बालों में हल्की सी झुनझुनी और ठंड महसूस होती है। यह बालों के विकास को बढ़ावा देते है। आप अपनी पसंद के किसी भी तेल में पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की ३, ४ बून्द मिला सकते है। इस तेल से अपने बालों की स्कैल्प में मसाज करें। आधे घंटे के लिए इसे अपने बालों पर लगा छोड़ दे और शैम्पू व कंडीशनर से बालों को धोएं।

२. कैस्टर ऑयल -

अरंडी के तेल में फैटी एसिड रिकिनोलेइक और ओलिक एसिड होता है। यह तेल बालों में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाने में मदद करता है। कैस्टर ऑयल से कुछ मिनट अपने बालों पर मसाज करे। इससे रक्त वाहिकाएं फैल जाती है। जिससे सिर में रक्त का प्रवाह अच्छे से होता हैं। इससे बालों के झड़ने में कमी होती है यह बालों के लिए बेस्ट ऑइल है

३. नारियल तेल -

शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर बालों का बढ़ना रुक जाता है और थोड़े समय बाद बाल झड़ने लग जाते है। नारियल का तेल लगाने पर बालों में प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है। नारियल के तेल में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण पाए जाते है। अगर स्कैल्प में बैक्टीरिया हो जाते है तो यह तेल बैक्टीरिया और फंगस को दूर करता है। इस तेल में फैटी एसिड भी होता है जो बालों को पोषण देता है।  

Are you tired of hair fall? Our Hair Growth Oil with Onion oil & 4 other powerful essential oils that can help prevent hair fall & bring your hair back to life!

४. टी ट्री ऑइल -

टी ट्री ऑइल में जीवाणुरोधी, शक्तिशाली सफाई और रोगाणुरोधी गुण होते हैं। यह तेल बालों के विकास को बढ़ाने में मदद करता है। 2013 के एक अध्ययन के अनुसार - टी ट्री ऑइल और मिनोक्सिडिल युक्त मिश्रण बालों की सेहत के लिए मिनोक्सिडिल की तुलना में अधिक प्रभावी था। शैम्पू या कंडीशनर में टी ट्री ऑइल की कुछ बुँदे मिला सकते हैं यह एंटी-डैंड्रफ के उपचार में भी कारगर है।

५. आंवला तेल -

यह सबसे बेस्ट हेयर ऑइल में से एक है। जो बालों के विकास में वृद्धि करते है और झड़ते बालों को रोकने में भी मदद करते है। आंवला के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है। जिसकी वजह से डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए भी यह बेस्ट है। झड़ते - टूटते बाल, पतले बाल के लिए यह तेल किसी वरदान से कम नहीं।


६. सीसम ऑयल -

तिल के तेल में एंटी माइक्रोबियल गुण होते है। यह स्कैल्प इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन को खत्म करता है। यह बालों के लिए सबसे अच्छा तेल है। इसमें विटामिन ई भी होता है। बालों की डैंड्रफ को भी यह साफ़ कर देता है। स्कैल्प की सूजन से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती है। जिससे बाल भी झड़ना शुरू हो जाते है। सीसम ऑयल में ओमेगा ३ और ओमेगा ६ जैसे फैटी एसिड होते हैं। यह सूजन को खत्म करने वाले होते है। इससे बालों को पोषण भी प्राप्त होता है और बाल लंबे, घने और मजबूत होते हैं।

७. प्याज का तेल -

 प्याज के तेल में सल्फर अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह बालों के रोम को बढ़ाने में सहायक है। बालों को जल्दी लम्बा करने के लिए इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बाल बढ़ाने वाला तेल भी कहते है। प्याज के तेल में  एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर होता है। यह फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले बालों के झड़ने पर रोक लगाता है।

८. नीम का तेल -

यह तेल बालों में हो रहे संक्रमण को दूर करता है। बालों में फुंसियाँ या डैंड्रफ को यह खत्म करता है। इस तेल में ओलिक और लिनोलिक एसिड जैसे फैटी एसिड होते है। यह सिर में रक्त की आपूर्ति को पूरा करता है और बालों को पतला होने से भी बचाता है। जड़ों को मजबूत बनाने में भी यह तेल सहायक है।

Your search is over our 1% Redensyl Hair Oil is one of India's best hair oil as it can stimulate and nourishes the scalp with protein and antioxidants to promote and accelerate hair growth.

९. भृंगराज तेल -

भृंगराज तेल में विटामिन ई पाया जाता है। जो की बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें मोटा बनाता है। फ्री रेडिकल्स के कारण बाल बहुत झड़ते है। इस तेल का नियमित उपयोग करने पर बाल तेजी से लम्बे होते है। भृंगराज तेल में पाया जाने वाला विटामिन ई मुक्त कणों से लड़ने के लिए एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है। अगर आप पतले और छोटे बालों की समस्या से परेशान है तो इस तेल का लगातार प्रयोग करे। यह बाल लम्बा करने का ऑइल है।  


१०. जैतून का तेल -

जैतून का तेल बालों को पोषण प्रदान करता है। जैतून के तेल में पामिटिक एसिड, ओलिक एसिड और स्क्वैलिन होता है जिससे की स्कैल्प को डीप कंडीशनिंग मिलती है। जैतून का तेल क्षतिग्रस्त बालों को सुधारने में भी फायदेमंद होता है। इससे सिर में रक्त का प्रवाह बेहतर तरह से होता है। जिससे बाल कम झड़ते है और बालों में चमक आती है। बालों के विकास में भी यह तेल सहायक है।

११. अरंडी का तेल -

अरंडी के तेल में एंटी माइक्रोबियल गुण होते है और विटामिन ई, प्रोटीन और मिनरल भी इसमें पाए जाते है। इस तेल से स्कैल्प में मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है। यह तेल बालों को मॉश्चराइज करने के लिए भी काम आता है जो बालों को प्राकृतिक नमी देता है बालों में डैंड्रफ की समस्या को भी यह खत्म करता है।

१२. जोजोबा ऑयल -

बालों को गहराई से पोषण देने में यह तेल सबसे बेहतरीन है। यह बालों के लिए बेस्ट हेयर ऑइल में से एक है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर बाल झड़ते है जोजोबा के तेल में जिंक, कॉपर, विटामिन ए, विटामिन बी और सी जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। यह तेल हाइपो एलर्जेनिक होता है। बालों को मजबूत बनाने में भी यह सहायक होता है। शरीर में फ्री रेडिकल्स की उपस्थिति को कम करने में यह मददगार होता है।

We talked about some of the best oils for hair but choose a clinically proven and tested hair oil. Our 1% Redensyl Hair Oil stimulates and nourishes the scalp with protein and antioxidants to promote and accelerate hair growth.

तेल के वैकल्पिक - Oil Alternative

बहुत से लोगों को बालों में तेल लगाने से एलर्जी होती है। इसलिए वह अपने बालों पर तेल ही नहीं लगाते और तेल ना लगाने की वजह से बाल रूखे और बेजान हो जाते है।

कुछ लोगों की ऑयली स्कैल्प होती है। जिसकी वजह से भी उनके बालों पर तेल लगाना सही नहीं होता। यहाँ कुछ तेल के विकल्प बताये गए है। जिनका आप इस्तेमाल कर सकते है।

हेयर मास्क - यदि आप तेल को सीधे अपने बालों पर नहीं लगाना चाहते तो इसके बजाय हेयर मास्क में तेल की कुछ बूंदों को मिलाकर लगा सकते है। हेयर मास्क से बाल चिकने और चमकदार हो जाते है और बालों की क्षति को भी सुधारते है आप चाहे तो बाजार में मिलने वाले हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते है या घर पर भी हेयर मास्क बना सकते है।

आगे आपको कुछ हेयर मास्क बताये जा रहे है जिनका आप अपने बालों पर प्रयोग कर सकते है।

नारियल तेल, चीनी और एसेंशियल ऑइल हेयर मास्क

सामग्री: नारियल का तेल २ चम्मच, शक़्कर २ चम्मच, ५ बूंद पेपरमिंट ऑयल और २ बून्द टी ट्री ऑयल।

कैसे लगाएं: एक कटोरी लें इसमें सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं। अपनी उंगलियों या ब्रश का उपयोग करके इसे अपने स्कैल्प के साथ ही पूरे बालों में लगाएं। एक बार लगाने के बाद धीरे-धीरे ५ मिनट तक मालिश करें और इसे आधा घंटा ऐसे ही लगा रहने दे।

इस हेयर मास्क में चीनी ग्लाइकोलिक एसिड में टूट जाती है। जो मृत त्वचा कोशिकाओं को साफ़ कर देती है। नारियल के तेल में फैटी एसिड भरपूर होता है और यह सूजन-रोधी लाभ भी प्रदान करता हैं। पेपरमिंट ऑयल से स्कैल्प में सर्कुलेशन होता है और टी ट्री ऑयल में एंटीफंगल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते है।

Your search is over our 1% Redensyl Hair Oil is one of India's best hair oil as it can stimulate and nourishes the scalp with protein and antioxidants to promote and accelerate hair growth.

एवोकैडो, अंडा और जैतून के तेल का मास्क

इस हेयर मास्क से क्षतिग्रस्त बालों को ठीक किया जा सकता है जैसे: स्टाइलिंग टूल्स का उपयोग, पर्यावरण प्रदूषण, हेयर डाई और बहुत कुछ।

सामग्री: आधा एवोकैडो, १ बड़ा चम्मच जैतून का तेल और 1 बड़ा चम्मच शहद, 1 अंडा।

कैसे लगाएं : इसे लगाने से पहले बालों को हल्का सा गीला रखे। अब इसे अपनी उँगलियों से गीले बालों पर लगाएँ। २० से २५ मिनट तक बालों पर लगाकर रखे। यह हेयर मास्क बालों को फिर से जीवंत और मॉइस्चराइज़ करने में मदद करता है।

अंडे की सफेदी, अरंडी का तेल और नींबू का मास्क

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ऑयली और चिकने है। तो आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आपको केवल एग वाइट ही लेना है। इसमें प्रोटीन एंजाइम होते हैं जो अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करते हैं।

सामग्री: 1 अंडे का सफेद भाग, २ बून्द अरंडी का तेल, आधा नींबू का रस।

कैसे लगाएं : इसे अपने बालों की जड़ों से सिरे तक लगाएं और एक घंटे तक लगाकर रखे। अरंडी बालों को लम्बा करने का तेल है। एक घंटे के बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धोएं गरम पानी से नहीं।

दालचीनी और नारियल तेल का मास्क

आपके बाल अगर नहीं बढ़ रहे है तो दालचीनी का मास्क आज़माएं। यह एंटी-माइक्रोबियल मसाला रक्त परिसंचरण और बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

सामग्री : दालचीनी और नारियल का तेल समान मात्रा में।

कैसे लगाएं : दोनों सामग्री को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें। इस मास्क को जड़ों और हिस्से पर लगाएं और अपने स्कैल्प पर मसाज करें। ३० से ४५ मिनट तक लगा रहने और धो लें। सप्ताह में इस मास्क को एक बार जरूर लगाएं।

शहद, ऐप्पल साइडर विनेगर और नारियल तेल का मास्क

ऐप्पल साइडर विनेगर मास्क बालों में चमक बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है।  बालों को नमीयुक्त और स्वस्थ रखने के लिए यह बहुत ही कारगर है।

सामग्री : कच्चे कार्बनिक शहद को ऐप्पल साइडर विनेगर और नारियल के तेल के बराबर लें।

कैसे लगाएं : इस मिश्रण को गीले बालों में लगाएं और कम से कम २० मिनट के लिए लगाकर रखे, फिर शैम्पू कर लें। इसे सभी प्रकार के बालों पर लगाया जा सकता है।

We talked about some of the best oils for hair but choose a clinically proven and tested hair oil. Our 1% Redensyl Hair Oil stimulates and nourishes the scalp with protein and antioxidants to promote and accelerate hair growth.

कुछ अन्य तेल - Other Alternative Oil

आपको कुछ अन्य तेल भी बताये जा रहे है यह भी बालों की सुंदरता को बढ़ाने में सहायक होते है।

1) आर्गन का तेल -

इस तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट होता है। जो बालों को पोषक तत्व प्रदान करते है। आर्गन ऑयल न्यूनतम प्रसंस्करण से गुजरता है। यह बालों की समस्याओं को ठीक करने का बहुत अच्छा तेल है। अगर आपके बाल रूखे है और बेजान है तो इस तेल से अपने बालों में मालिश करे और पूरी रात इसे अपने बालों पर लगा रहने दे।


2) लैवेंडर का तेल -

यह लम्बे बाल बढ़ाने का तेल का नाम से भी जाना जाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि लैवेंडर का तेल बालों के विकास में मदद करता है। इस तेल को लगाने से बालों में मोटापन आ जाता है और बाल घने हो जाते है। बालों के पुनर्विकास को बढ़ावा देने वाले बालों के रोम की संख्या को बढ़ाने में भी यह तेल मदद करता है। यह गंजापन को दूर करता है।


3) ग्रेप सीड तेल -

वैसे तो यह भारत में इतना लोकप्रिय नहीं है फिर भी अंगूर के बीज का तेल बालों के विकास के लिए बहुत फायदेमंद है। यह बालों को मजबूत बनाने के साथ ही उन्हें तेजी से लम्बा करने में मदद करता है। इस तेल में एंटीऑक्सिडेंट, इमोलिएंट्स और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। ग्रेप सीड तेल बालों के रोम के विकास को पुनर्जीवित करता है।

4) लैवेंडर एसेंशियल ऑइल -

लैवेंडर के तेल में कोशिकाओं के विकास को उत्पन्न करने वाले गुण होते है। यह तनाव को भी कम करते है। लैवेंडर का तेल बालों के विकास को तेज करने वाला होता है। इस तेल में रोगाणुरोधी और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते है जो बालों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। लैवेंडर के तेल में जैतून का तेल या नारियल का तेल मिलाएं आप इसे रातभर भी अपने बालों पर लगाकर रख सकते है या शैम्पू करने के पहले १ घंटा लगाकर रखे।

Your search is over our 1% Redensyl Hair Oil is one of India's best hair oil as it can stimulate and nourishes the scalp with protein and antioxidants to promote and accelerate hair growth.

5) रोज़मेरी एसेंशियल ऑइल -

अगर आप अपने पतले और छोटे बालों से परेशान हो चुके है तो यह तेल बालों को मोटा करता है और बालों को लम्बा करता है। रोज़मेरी एसेंशियल ऑइल की कुछ बुँदे जैतून या नारियल के तेल में मिलाएं और इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। अच्छा परिणाम पाने के लिए हफ्ते में २ बार इस तेल को लगाना चाहिए। बालों में शैम्पू करने से पहले आधा घंटा इसे अपने बालों पर लगाकर रखे।

6) लेमनग्रास एसेंशियल ऑइल -

डैंड्रफ एक आम बीमारी है यह बहुत से लोगों के बालों में हो जाती है। यदि आपको भी डैंड्रफ है तो लेमनग्रास एसेंशियल ऑइल को अपने बालों में लगाए। एक सप्ताह में ही आपको असर दिखाई देना शुरू हो जाएगा। लेमनग्रास ऑइल डैंड्रफ खत्म करने में सबसे ज्यादा असरदार होता है। इस तेल को आप अपने शैम्पू में मिलाकर भी लगा सकते है। शैम्पू में मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करे।

7) सीडरवुड एसेंशियल ऑइल -

इसमें एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं। यह तेल खोपड़ी में तेल पैदा करने वाली ग्रंथियों को संतुलित करता है। जिससे बाल को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है। यह तेल रूसी को भी कम करता है। सीडरवुड एसेंशियल ऑइल में १ चम्मच वाहक तेल के मिलाएं और सिर पर मसाज करें। यह तेल आपको छोटे स्वास्थ्य खाद्य भंडार में मिल सकता है।

8) थाइम एसेंशियल ऑइल -

थाइम एसेंशियल ऑइल बालों के झड़ने को सक्रिय रूप से रोककर बालों के विकास में मदद करता है। एसेंशियल ऑइल में थाइम भी बहुत बेहतरीन तेल में से एक है। इस तेल को लगाने से पहले २ चम्मच कैरियर ऑयल में इसकी २ बून्द मिलाएं और मसाज करे।

We talked about some of the best oils for hair but choose a clinically proven and tested hair oil. Our 1% Redensyl Hair Oil stimulates and nourishes the scalp with protein and antioxidants to promote and accelerate hair growth.

जोखिम और संभावित जटिलताएं - Risks and Potential Complications

बालों पर तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है और बाल स्वस्थ होते है लेकिन इससे कुछ जोखिम भी हो सकते हैं।

1) तेल लगाने से खोपड़ी में संक्रमण भी हो सकता है। इसलिए तेल लगाने के बाद ज्यादा दिन तक बालों को ऐसे ही ना रहने दे बल्कि बालों को धो लें।

2) अगर बालों में ज्यादा तेल लगा लिया जाए तो मुंहासे या फुंसियां ​​भी हो सकती हैं।

3) अरंडी के तेल से एलर्जी होने पर उसकी प्रतिक्रिया के परिणाम स्वरूप शरीर में सूजन और त्वचा पर चकत्ते हो सकते है।

4) कुछ लोगों को डैंड्रफ भी हो जाते है ज्यादा दिन तक बालों में तेल लगा रहता है तो।

5) तेल से बहुत से लोगों को खुजली भी होने लगती है।

निष्कर्ष :

बालों में तेल लगाने से बाल बहुत अच्छे हो जाते है और बालों की सभी प्रकार की समस्या खत्म हो जाती है। ऊपर बताये गए तेलों में से आप कोई सा भी एक तेल अपने बालों के लिए चुन सकते है। अगर आपको तेल से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है तो डॉक्टर को दिखाएँ।

Related Articles

Why you need Bhringraj for better hair
4 min read
Ayurvedic Hernia Treatment for Women
4 min read
Safed Musli Benefits For Women
5 min read

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK