🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

Kismis Khane Ke Fayde | सेहत के लिए 12 अद्भुत किशमिश खाने के फायदे


1 min read
Kismis Khane Ke Fayde | सेहत के लिए 12 अद्भुत किशमिश खाने के फायदे

जब भी घरों में कुछ मीठा बनता है तो उसमें किशमिश जरूर डाली जाती है। यह व्यंजन का स्वाद बढ़ा देती है। यह एक ड्राई फ्रूट है जो विभिन्न तरह की डिशेज़ में इस्तेमाल की जाती है। किशमिश कई पोषक तत्वों, ऊर्जा, विटामिन, खनिजों और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

किशमिश के पौष्टिक तथ्य - Nutritional Facts of Raisins

एक चौथाई कप किशमिश में इतने पोषक तत्व होते है।

  • चीनी: २१ ग्राम
  • प्रोटीन: १  ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट: २९ ग्राम
  • वसा: ० ग्राम
  • कैलोरी: १०८
  • फाइबर: १ ग्राम

किशमिश खाने के फायदे  - Benefits of Eating Raisins in Hindi

किशमिश से आपके शरीर को सभी जरुरी पोषक तत्व प्राप्त होते है। जिससे यह स्वास्थ्य संबंधी फायदा पहुँचाते है। तो जानते है किशमिश खाने से क्या होता है

१. पाचन में सहायता -

किशमिश में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। पानी में भिगोने पर वे प्राकृतिक रेचक के रूप में कार्य करते हैं। भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से कब्ज और मल त्याग आसानी से होने में मदद मिलती है इससे पाचन तंत्र भी सुचारु रूप से कार्य करता है। अच्छे मल त्याग से कोलन कैंसर की संभावना कम हो जाती है।

२. सूजन और अम्लता में -

किशमिश के अंदर पोटेशियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे अम्लता को कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में कहीं पर भी सूजन आयी हो तो वो भी कम हो जाती है।


३. एनीमिया का इलाज -

इसमें आयरन होता है जो एनीमिया के इलाज में सहायक है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और कॉपर सामग्री लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करते है। अगर आप भी एनीमिया से पीड़ित है तो किशमिश का सेवन जरूर करे।


४. रक्तचाप को प्रबंधित करने में -

पोटेशियम की मात्रा होने से शरीर में नमक की मात्रा का संतुलन बेहतर होता है। जो रक्तचाप नियंत्रण में मददगार है। एंटीऑक्सिडेंट आहार फाइबर का अच्छा स्रोत होने से रक्त वाहिकाओं के जैव रसायन को अनुकूल रूप में बदलता है। इससे रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है।


५. दाँत क्षय के लिए -

किशमिश में पाया जाने वाला ओलीनोलिक एसिड दांतों की सड़न को रोकता है। किशमिश खाने से दांतों के कीटाणु दूर होते है और दांत स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। जब पोर्फिरोमोनस जिंजिवलिस और स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स जैसे बैक्टीरिया दांतों में बढ़ने लगते है जिससे दांतों में कैविटी हो जाती है।

किशमिश के सेवन से इन जीवाणुओं के बढ़ने पर रोक लगती है। किशमिश में कैल्शियम का भी अच्छा स्तर होता है जो दांतों को छीलने से रोकने में मदद करता है। बोरॉन मौजूद होने से यह दांतों को सफेद करने में भी मदद करता है।


६. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में -

इसके नियमित सेवन से अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। जिससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है और रक्त के थक्के को बनने से रोकने में मदद मिलती है।


७. हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए -

कुछ लोग शारीरिक रूप से बहुत कमजोर होते है ऐसे लोगों को भीगी किशमिश के फायदे प्राप्त करने चाहिए। क्योंकि किशमिश में बड़ी मात्रा में बोरॉन होता है जो हड्डियों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। कैल्शियम भी उच्च मात्रा में होने से शरीर में ताकत रहती है और हड्डियां मजबूत बनी रहती है। अगर रोज भीगी हुई किशमिश खायी जाए तो हड्डियां स्वस्थ और मजबूत रहती हैं।


८. त्वचा की देखभाल -

किशमिश त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। रोज किशमिश का सेवन किया जाये तो त्वचा को पोषण मिलता है। जिससे त्वचा चमकदार हो जाती है और झुर्रियों आदि को रोकने में भी मदद मिलती है। किशमिश रक्त को शुद्ध करती है जो पूर्ण रूप से त्वचा की सेहत के लिए अच्छी होती है।


९. बांझपन का इलाज -

किशमिश में आर्जिनिन मौजूद होता है जो शुक्राणु की गतिशीलता में सुधार करता है। किशमिश ऊर्जा के भार को मुक्त करने में मदद करती है। जिससे पुरुषों में स्तंभन दोष का इलाज सम्भव होता है। यह एक प्राकृतिक कामोद्दीपक है जो बांझपन के इलाज में मदद करती है।


१०. इम्युनिटी बढ़ाने में -

इसमें विटामिन बी और सी भरपूर होता है जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। अगर प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होगी तो शरीर में संक्रमण नहीं होगा। जिससे शरीर कई बिमारियों से दूर रहेगा और शरीर को बिमारियों से लड़ने की शक्ति भी मिलेगी। किशमिश के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और जीवाणुरोधी गुण संक्रमण के साथ ही कई तरह की बीमारियों से बचाते है।


११. स्वस्थ बालों के लिए -

किशमिश बालों को सुंदर बनाता है। नियमित सेवन से बाल चमकदार होते है। बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर बालों के विकास में सहायक है। काली किशमिश झड़ रहे बालों का उपचार करने में मदद करती है। काली किशमिश मे विटामिन सी होता है जो खोपड़ी की सूजन को रोकने और कोशिका क्षति को रोकने में सहायक है। सिर की खुजली, रुसी को भी किशमिश के सेवन से रोका जा सकता है।


१२. नींद के लिए -

जो लोग अपर्याप्त नींद या अनिद्रा से पीड़ित है उनमें सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे होते है। क्योंकि इसे नियमित खायी जाये तो शरीर का तनाव कम होता है। यह सही मानसिक शक्ति को बढ़ाने वाली होती है। इसमें सोडियम नहीं होता है और पोटैशियम पाया जाता है जिससे यह बेहतर नींद में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: Nariyal Pani ke Fayde in Hindi | नारियल पानी के 11 अविश्वसनीय फायदे

किशमिश खाने का सही तरीका - Right Way to Eat Raisins in Hindi

वैसे तो किशमिश को किसी भी तरह खाया जा सकता है लेकिन किशमिश को भिगोकर खाने से दुगुना फायदा होता है। किशमिश को भिगोने पर उसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स का स्तर बढ़ जाता है इसके लिए किशमिश को रातभर पानी में भिगो दे फिर सुबह इसका सेवन करे यह आपको दिनभर एनर्जेटिक रखेगा।

किशमिश खाने के अन्य फायदे

किशमिश से स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों तरह के फायदे होते है। इसके अन्य फायदों के बारे में आगे बताया गया है यह है किशमिश खाने के फायदे

  • दृष्टि में सुधार - किशमिश में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए उत्तम होते है। कोशिका क्षति की वजह से हुए मोतियाबिंद और धब्बेदार अध: पतन को रोकता है। अगर आंखों की रोशनी लम्बे समय तक अच्छी रखनी है तो दिन में दो बार किशमिश खाएं।
  • गठिया के दर्द को कम करने में - किशमिश में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करते हैं। जिससे गठिया के दर्द को दूर करने में मदद करता है। खाली पेट किशमिश खाने के फायदे में गठिया का दर्द दूर करना शामिल है।
  • किडनी स्टोन्स - गुर्दे की पथरी के निर्माण को रोकने में मदद करता है। किशमिश का सेवन करने से गुर्दे की पथरी का शिकार होने से आप बच सकते है।
  • सांसों की दुर्गंध को रोकने में - किशमिश में एंटीबैक्टीरियल गुण होने के कारण यह मौखिक स्वच्छता बनाए रखने और मुंह की गंध से छुटकारा पाने में मदद करते हैं।
  • ऊर्जा प्रदान करता है - किशमिश में प्राकृतिक फ्रुक्टोज और ग्लूकोज होता है जो ऊर्जा प्रदान करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: २० अद्भुत खजूर खाने के फायदे | 20 Amazing Benefits of Eating Dates in Hindi


किशमिश खाने के नुकसान - Side Effects of Raisins in Hindi

बहुत अधिक मात्रा में किशमिश खाना स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं को बढ़ा सकता है। तो क्या है किशमिश खाने के नुकसान आइये जानते है।

  • एलर्जी - बहुत से लोगों को किशमिश से एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। जैसे: स्किन पर रैशेज आना और त्वचा में खुजली होना शामिल है।
  • उल्टी-दस्त - किशमिश को पचाना वैसे तो आसान होता है लेकिन कुछ लोगों के लिए इसे पचा पाना मुश्किल होता है। जिसकी वजह से उनमें उल्टी-दस्त की समस्या होने लगती है।
  • फेफड़ों में बलगम - हिस्टामाइन का स्तर बढ़ जाने से फेफड़ों में बलगम का उत्पादन बढ़ जाता है।
  • वजन बढ़ना - किशमिश में कैलोरी ज्यादा मात्रा में होती है इससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।
  • अधिक फाइबर - अधिक मात्रा में फाइबर खाना पाचन स्वास्थ्य के लिए खराब होता है जिससे आंतों की रुकावट, पोषक तत्वों का खराब अवशोषण और आंतों की गैस हो सकती है।
  • अधिक एंटीऑक्सीडेंट - किशमिश में विभिन्न एंटीऑक्सिडेंट जैसे- फाइटोन्यूट्रिएंट्स, पॉलीफेनोल्स, बायोफ्लेवोनोइड्स होते है बहुत अधिक एंटीऑक्सीडेंट हमारे सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

निष्कर्ष :

खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह स्वास्थ्य को उत्तम बनाता है। सुबह - सुबह इसका सेवन करना फायदेमंद होता है लेकिन आप किसी भी समय किशमिश खा सकते है। यह खाने में स्वादिष्ट होती है इसलिए इसे ऐसे भी खाया जा सकता है या किसी व्यंजन में मिलाकर भी खाया जा सकता है।

GO TOP

🎉 You've successfully subscribed to Bodywise!
OK